Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिहार के बाद बंगाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 23, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के बाद बंगाल

बिहार के बाद बंगाल की ओर सब राजनीतिक दलों ने अपना रुख कर लिया गया है. ममता छठ पर्व पर घाट घूम चुकी. मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की कशमकश में सबसे बड़ी तैयारी बीजेपी संघ की है. ममता के पास अपने एकमात्र किले को और अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की जिम्मेदारी है. पिछले काफी समय से उनकी ओर से कुछ भी ऐसा सुनने को नहीं मिल रहा जो रार पैदा करता हो, जबकि बीजेपी का दिल बल्लियों उछल रहा है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

बीजेपी के लिए यह राज्य जीतना उसे 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस के राज्य से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सुअवसर के तौर पर देखा जा रहा है. तब उसने बंगाल पर मुस्लिम लीग के साथ मिलकर हिन्दू महासभा के तौर पर राज करने का सौभाग्य प्राप्त किया था लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस दाग धब्बों को वह इस अकेले के बल पर जीतने के सपने संजोये है. वाकई में यह एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है.

रामचंद्र गुहा की पुस्तक ‘गांधी के बाद भारत’ में किस प्रकार बंगाल और दिल्ली के आसपास पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से आये शरणार्थियों के लिए आवास जमीन की व्यवस्था हुई थी, जिसके बल पर दिल्ली में तो शरणार्थियों के लिए बेहतर आवास के तौर पर पंडारा रोड, करोल बाग, पंजाबी बाग, लाजपत नगर जैसे इलाके बसे. लेकिन कोलकाता में पूर्वी पाकिस्तान से आये शरणार्थियों के हिस्से में झुग्गी झोपड़ी, हावड़ा स्टेशन में मक्खी, मच्छरों और हैजे जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ा था. इसने दिल्ली में आरएसएस एवं अन्य संगठनों और बंगाल में वामपंथी दल को बढ़त हासिल करने का आधार दिया था.

लेकिन आज बीजेपी यदि बंगाल जीत जाती है तो उसके पास तीन दशक से वाम मोर्चे के कभी सबसे बड़े गढ़ को जड़ से खत्म करने का तमगा हासिल होने जा रहा है. कभी पश्चिम बंगाल की दो प्रमुख दल कांग्रेस और सीपीएम आज एक मार्जिनल ताकत रह गई हैं. इनके बीच से और टूटकर मिलने वाले वोटों से ही पश्चिम बंगाल में सरकार किसकी बनेगी, यह तय होने जा रहा है.

गंगा से इस बीच कितना पानी बंगाल की खाड़ी में जाकर नमकीन हो चुका है, इसका जरा भी अंदाजा यदि लगाया जा सकने की सामर्थ्य बूढ़े मार्क्सवादी कम्युनिस्ट और नेहरू इंदिरा की विरासत का बोझ उठाये फिर रहे बूढ़ों की छत्रछाया में चल रही इन दोनों पार्टियों को हो, तो वे लम्बी लम्बी बहसों में थकान उबासी मारने वाली बहसों में देश को उलझाने के बजाय साफ साफ बदले समय और मिजाज को समझने की कूव्वत हासिल कर सकते हैं.

पर क्या ऐसा होने जा रहा है ? इन्हीं की बदौलत देश के युवाओं और बुद्धिजीवियों को यह पक्षाघात हासिल हुआ है, लेकिन आज भी वे ममता विरोधी गुस्से को बीजेपी में जाने के बजाय उसे अपने पक्ष में हासिल कर लेने के मंसूबे बांधे हुए हैं जबकि हकीकत यह है कि ममता ने कांग्रेस और बीजेपी ने वाम मोर्चे के जनाधार को करीब-करीब पूरा ही पिछले लोकसभा चुनावों में अपने मे समेट लिया था.

इस बार इन दोनों को धार्मिक नस्लीय सुनामी को कहीं ज्यादा गहरे से मथना है. बचे खुचे 8-9% मतों से 2-3% भी एकतरफ लुढ़कने का अर्थ है, उसकी सरकार बनाने में मदद करना. बंगाल का वाम और कांग्रेसी किसकी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है ? बीजेपी या तृणमूल कांग्रेस की ?

  • रविन्द्र पटवाल

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

हिसाब

Next Post

वर्तमान भारत – स्वामी विवेकानन्द

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

वर्तमान भारत - स्वामी विवेकानन्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसान आंदोलन : सीमाएं एवं संभावनाएं

March 8, 2021

मेरी कविता तुम्हें पाने का एक बेसुरा प्रयास भर है

April 22, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.