Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती नरेन्द्र मोदी का पनौती अब खून पी रहा है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 9, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती नरेन्द्र मोदी का पनौती अब खून पी रहा है
अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती नरेन्द्र मोदी का पनौती अब खून पी रहा है

कहा जाता है कि भारत में राष्ट्रीय नहीं, अन्तर्राष्ट्रीय भी नहीं, अन्तर्ब्रह्माण्डीय लोग रहते हैं, तो उसी कड़ी में अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती भी रहता है. इस अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती के नाम से कुख्यात नरेन्द्र मोदी जिस-जिस लोग से मिलते हैं, उसकी कुर्सी चली जाती है. ‘नमस्ते ट्रंप’ को अमेरिका में किस तरह कुर्सी से घसीट कर हटाया गया यह सारी दुनिया ने अपनी आंखों से देखा, तो वही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जिस तरह भारत में बुलडोजर को ‘लोकप्रिय’ किया, अब वही बुलडोजर उसकी कुर्सी पर चल गया.

लगता है अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती नरेन्द्र मोदी का पनौती अब इतने पर ही रुकने वाला नहीं है. अब तो वह बकायदा खून का प्यासा हो गया है. शिंजो आबे की मौत अब इसी दिशा में बढ़ा कदम माना जा रहा है. देश में करोड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार यह नरेन्द्र मोदी सरकार अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती बन चुका है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज हत्या कर दी गई. उन्हें तब गोली मार दी गई, जब वो देश के पश्चिमी हिस्से ‘नारा’ में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे. जनसभा के दौरान ही हमलावर ने उन्हें आवाज दी और दो गोलियां दाग दीं. वैसे जापान में हाईप्रोफाइल और राजनीतिक हत्याओं का पुराना इतिहास रहा है. यहां तक की कई प्रधानमंत्री भी हत्या के शिकार बन चुके हैं. एक बार तो टीबी डिबेट में सार्वजनिक तौर पर नृशंस हत्या हो चुकी है, जिसे सारी दुनिया में लाइव देखा.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2022/07/292742049_115971647823390_8192555259848381929_n.mp4

शिंजो आबे पूर्व प्रधान मंत्री जापान को गोली मारे जाने का वीडियो

आमतौर पर जापान में प्रधानमंत्री हों या बडे़ अफसर, सभी आम लोगों की तरह ही ट्रेन और मेट्रो से यात्राएं करते रहे हैं. ये सिलसिला पुराना है. लिहाजा उन्हें निशाना बनाना भी आसान रहा है. जापान में आमतौर पर हत्याएं या राजनीतिक कम होती हैं लेकिन जितनी हुई हैं वो बहुत सनसनीखेज और साजिश से भरी रही हैं. उनके निशाने से जापान के सम्राट भी नहीं बच सके हैं.

https://twitter.com/umashankarsingh/status/1545423506401161217

 

प्रधानमंत्री ताकेशी हारा की मेट्रो में हत्या

04 नवंबर 1921 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री तोक्यो में मेट्रो से यात्रा करने के लिए गेट से घुसे ही थे कि एक स्विचमैन ने उन पर चाकू से घातक हमला किया. ये प्रधानमंत्री थे ताकेशी हारा और स्विचमैन कोनिशी नाकोएदा उनसे इसलिए नाराज था, क्योंकि उसको लग रहा था कि प्रधानमंत्री एक साधारण परिवार से आए हैं और उस वजह से वो देश को चला नहीं सकते. उनके राज में ना केवल भ्रष्टाचार बढ़ेगा बल्कि वह अक्षम भी साबित होंगे.

हालांकि उसकी मुख्य नाराजगी सरकार और सेना के बीच तनातनी से थी. उस स्विचमैन को लगता था कि वो राष्ट्रवादी है और प्रधानमंत्री की हत्या करके उसने एकदम सही काम किया. उसे उम्रकैद की सजा हुई लेकिन बाद में 13 साल की कैद के बाद वह रिहा हो गया.

प्रधानमंत्री लॉयन ओशाची हमागुची की गोली मार दी

14 नवंबर 1930 के दिन जापान के लॉयन प्रधानमंत्री कहे जाने वाले ओशाची हमागुची तोक्यो स्टेशन के गेट से अंदर घुसे. वह ट्रेन पर चढ़ने वाले ही थे कि उन पर गोली चला दी गई. गोली मारने वाला शख्स एक पैट्रियाटिक सोसायटी का सदस्य अकियोकुशा था. इस सोसायटी को तामेगोसागोया के नाम से जाना जाता था. जिस शख्स ने हमला किया वो अपने दक्षिणपंथी विचारों के लिए जाना जाता था. उसकी संस्था भी उन्हीं विचारों को पोषित करती थी. माना जाता है कि इस संस्था ने ही उसे प्रधानमंत्री की हत्या के लिए कहा था.

हमागुची को जापान का ताकतवर प्रधानमंत्री माना जाता था. वो साहसी थे. बगैर डरे बड़े से बडे़ जोखिम वाले फैसले ले रहे थे, लिहाजा लोग उन्हें तारीफ में लॉयन कहने लगे थे. हमलावर इसलिए नाखुश था कि प्रधानमंत्री ने निशस्त्रीकरण की संधि पर क्यों हस्ताक्षर कर दिए. उसे ये भी लगता था कि उनके रहते देश और सेना कमजोर होगी. इस हमले में प्रधानमंत्री बच जरूर गए लेकिन चोटों से नहीं उबर पाए. आठ महीने बाद उनकी मृत्यु हो गई और हमलावर को फांसी की सजा हुई.

सम्राट हिरोहितो पर तीन बार कातिलाना हमले की साजिश

1920 और 1930 के दशक में जापान में लंबे समय तक सम्राट रहे हिरोहितो पर तीन बार कातिलाना हमले हुए या साजिश रची गई. हर बार वह बच गए. जब वह प्रिंस सार्जेंट थे तब 27 दिसंबर 1923 के दिन अपने सैन्य वाहन से जा रहे थे. तभी घात लगाकर उनके वाहन पर गोली चलाई गई. सौभाग्य से वह खिड़की से हट गए थे और उनका सहयोगी इस हमले का शिकार हो गया. ये हमला दाइसुके नेंबे नाम के एक कम्युनिस्ट ने किया था. वह जापान और कोरियाई लोगों की सियासी हत्याओं से नाराज थे. बाद में उन्हें फांसी की सजा हो गई.

इसके बाद 1926 में जब सम्राट हिरोहितो युवराज थे और उनकी शादी प्रिंसेस नागाको से होने वाली थी. उसी दिन उनके पिता और उनकी हत्या की पूरी साजिश थी. विस्फोट करके शादी के समारोह में हत्या की जाने वाली थी. इसकी भनक लग गई. साजिश का भंडोफोड़ हो गया. साजिश करने वाले दो लोगों लोवर्स पाक यो और फुमियो कानेको को मृत्युदंड की सजा मिली लेकिन बाद में राजसी आज्ञा के बाद उनकी सजा को कम करके आजीवन कारावास में बदल दिया गया. हालांकि इसके छह महीने बाद ही फुमियो ने खुदकुशी कर ली तो पाक को रिहा होने के 05 साल बाद उत्तर कोरिया की सेना ने गिरफ्तार कर लिया.

सम्राट पर हत्या का तीसरा प्रयास 1932 में फिर हुआ. तब कोरियाई स्वतंत्रता सेनानी ली बांग चांग ने उनकी घोड़ागाड़ी पर हैंडग्रेनड फेंकने की कोशिश की लेकिन निशाना चूक गया. उसे पकड़कर फांसी पर लटका दिया गया.

प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोसी को 12 नौसैनिक अफसरों ने घेरकर भून दिया

ये 15 मई 1932 का दिन था. जापान के प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोसी को नौसेना के 12 अफसरों ने घेर कर गोलियों से भून दिया. ये सब इतना नृशंस था कि पूरा जापान दहल गया. ये काम उन्होंने देश में तख्तापलट या अस्थिरता लाने के लिहाज से किया था.

दरअसल जिस जगह प्रधानमंत्री पर गोलियां चलाई गईं, उस समारोह में जापान की यात्रा पर आए चार्ली चैप्लिन को भी प्रधानमंत्री के साथ जाना था. सैन्य अफसरों को लगा था चैप्लिन अमेरिकी हैं. अगर उनकी हत्या हो जाएगी तो अमेरिका और जापान के बीच युद्ध छिड़ जाएगा. लेकिन चैप्लिन ने सौभाग्य से अपना प्रोग्राम बदल दिया था. वह प्रधानमंत्री के बेटे के साथ सूमो कुश्ती देखने चले गए इसलिए बच गए. अन्यथा उस दिन उनकी भी हत्या हो जाती.

04 साल बाद फिर विद्रोह की कोशिश

1936 में जापान में सेना ने विद्रोह करके सत्ता हथियाने की जबरदस्त और खूनी साजिश रची. इसमें उन्होंने कई शीर्ष जापानी अफसरों और तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों की हत्या कर दी. उस समय जापान के प्रधानमंत्री केइशुके ओकादा थे. विद्रोहियों ने उन्हें नहीं पहचाना और उनकी जगह उनके साले की हत्या कर दी. उसी विद्रोह में भविष्य के प्रधानमंत्री कंतारू सुजुकी बाल-बाल बचे. उन पर गोली चलाई गई, जो ताजिंदगी उनके शरीर में ही रही.

टीवी डिबेट के दौरान हत्या

ये मामला तो इतना भयंकर था कि पूरी दुनिया तक इसकी गूंज गई. जापान में एक टीवी डिबेट चल रही थी. ये सार्वजनिक तौर पर हो रही थी. इसे रिकार्ड किया जा रहा था. दर्शकदीर्घा में बहुत से लोग थे. डिबेट के मुख्य वक्ता जापान सोशलिस्ट पार्टी के नेता इंजीरो आसानुमा की हत्या कर दी.

हत्यारे ने खुद को राष्ट्रवादी बताया. वो इसलिए नाराज था कि आसानुमा चीन जाकर क्यों माओ से मिलकर आए थे. वो ना जाने कहां से स्टेज पर लंबा सा चाकू लेकर पहुंचा और सबके सामने उन पर चाकु से जमकर वार किया. हर कोई बस सन्न होकर देखता रह गया. मौके पर ही सोशलिस्ट नेता की हत्या हो गई. इस मौके की तस्वीरें आज भी दुनिया भर में वायरल होती हैं.

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले नेता की हत्या

जापान में डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेता और लेखक कोशी इशी ने देश में शीर्ष राजनीतिक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने का अभियान चलाया हुआ था. उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं लेकिन वो अपने काम में लगे थे. एक दिन उन्होंने कहा कि उनके हाथ कुछ ऐसा लग गया है जिससे प्रधानमंत्री कोइजुमी की सत्ता हिल जाएगी.

उनकी बेटी उनकी हत्या से एक दिन पहले 24 अक्टूबर 2002 को उनके साथ थी. उसका कहना था कि अचानक उसके पिता की हालत इतनी बिगड़ी कि उनकी आवाज आनी तक बंद हो गई. वह कमजोर लगने लगे. स्थिति गंभीर लगने लगी. अगले दिन जब वह उनको घर पर छोड़कर निकली तो झाड़ियों से एक शख्स लंबी तलवार लेकर निकला. उसने घर में घुसकर कोशी की हत्या कर दी. बाद में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया लेकिन ये हत्या आज भी उजागर नहीं हो पाई कि असल इसके पीछे कौन था.

बहरहाल, शिंजो आबे की मौत के बाद जिस तरह अन्तराष्ट्रीय समुदाय में मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है, वह भी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पनौती होने को ही सार्थक कर रही है. भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना से जिस तरह शिंजो आबे का नाम जुड़ा था, देखना यही है कि भारत बुलेट ट्रेन की कल्पना पर चढ़कर कहां तक पहुंचता है.

Reaf Also –

मोदी के विष गुरु भारत का बदनाम चेहरा
झूठ और फरेब की बुनियाद पर खड़ा नया भारत
ग्लोबल प्रेत के ग्लोबल विकास की त्रासदी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सत्ता का इकोसिस्टम : मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार है, रोहित रंजन फरार है

Next Post

अमरनाथ यात्रा : अर्थसत्ता, राजसत्ता और धर्मसत्ता का नापाक संश्रय है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

अमरनाथ यात्रा : अर्थसत्ता, राजसत्ता और धर्मसत्ता का नापाक संश्रय है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कश्मीर के पेलेट गन पीड़ित कैसे उस दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, जिसने उन्हें भुला दिया

June 1, 2025

चोर अपने भ्रष्टाचार का ऑडिट नहीं करवाते

July 29, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.