Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

‘कौन जात हो भाई ?’ दलित स्वाभिमान को मिट्टी में मिलाती एक कविता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 17, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विनोद शंकर

‘बच्चा लाल उन्मेष’ की बहुचर्चित कविता ‘कौन जात हो भाई ?’ आप सब ने पढ़ा ही होगा. आइये आज इस कविता पर बात करते हैं. देखने में ये कविता अच्छी है, जिसमें दलितों के दुरदसा और दयनीय स्थिति का मार्मिक वर्णन है, जिसे पढ़कर पाठक के अंदर दलितों के प्रति दया आती है. इस कविता में दलित बहुत ही हीन भावना से ग्रस्त है, जो सवर्ण जातियों के दया और खैरात पर जी रहा है.

अगर यह कविता बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर या ज्योतिबा फूले से पहले लिखी गई होती तो शायद इस पर कोई आपत्ति नहीं होती. लेकिन ये कविता 21 वीं सदी में लिखी गई है, जब दलितों ने अपने आंदोलनों द्वारा बहुत कुछ हासिल कर लिया है. जिसमें सबसे बड़ी चीज है स्वाभिमान. और यह कविता इसी दलित स्वाभिमान को मिट्टी में मिला देती है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

यह कविता सवाल-जवाब के शैली में लिखी गई है. कविता इस प्रश्न के साथ शुरू होती है, ‘कौन जात हो भाई ?’ इसके उत्तर में कवि कहता है, ‘दलित हूं साब !’ यहीं पर इस कविता के साथ-साथ कवि पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जाता है, अगर कवि को दलित शब्द और दलित पैंथर आंदोलन के इतिहास के बारे में पता होता ! जहां से ये शब्द आया है, तो कवि इतनी हीनता में जवाब नही देता !

दलित शब्द स्वाभिमान का घोतक है. ब्राह्मणवाद का काट है. अपने को दलित वही कहेगा जो दलित चेतना से लैस होगा. और जो दलित चेतना से लैस होगा वो गर्व से कहेगा कि मैं दलित हूं. लेकिन इस कविता में कवि ने दलित शब्द का मानी ही खत्म कर दिया है.

अगर कवि ये कहता कि चमार हूं साब! या ये कहता कि डोम हूं साब! तो ये समझ में आता की चलो अभी इन तक दलित चेतना नहीं पहुंची है इसलिए ये अभी भी हीन भावना से ग्रस्त है. लेकिन यहां कवि खुद को दलित भी कह रहा है और हीनभावना से भी ग्रस्त है, ऐसा कैसे हो सकता है ? दरसल यहां कवि की अज्ञानता का पता चलता है, जिसे अभी तक दलित आंदोलन के इतिहास और दलित साहित्य विमर्श के बारे में ठीक से पता नहीं है. नहीं तो वो इतनी बड़ी भूल नहीं करता.

इसके बाद पूरी कविता गड़बड़ा जाती है, जिसमें दलित चेतना का नामो-निशान नहीं है. इतनी बेचारगी से भरी कविता तो हीरा डोम ने भी नहीं लिखा है. हर सवाल का जवाब जिस तरह से कविता में दिया जा रहा है, उससे दलितों के समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक स्थिति का पता चलता है, जो इस कविता की अच्छी बात है. जो दलित राजनेताओं और उनकी पार्टियों पर एक करारा तमाचा है. जिन्होनें सत्ता पाने के लिए दलितो को एक वोट बैक के रूप में इस्तमाल तो किया लेकिन दलितों के समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात को नहीं बदला.

लेकिन ये समय दलितों के स्वाभिमान का समय है. ब्राह्मणवाद से निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय है. छूआछूत जैसी अमानवीय प्रथा को खत्म करने का समय है, जिसमें यह कविता अपनी कोई भूमिका निभाती नहीं दिखती. ब्राह्मणवाद के सामने हाथ जोड़ने से दलितों को न तो मुक्ति मिली है और न ही मिलने वाली है.

Read Also –

प्रतिबंधित कविता – ‘कौन जात हो भाई ?’
जाति की आत्मकथा : कलवार, ठठेरा, कसाई
भात दे हरामजादे

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

रुस-नाटो महायुद्ध में रूस की बादशाह

Next Post

डराते हो गिरफ्तारियों से…?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

डराते हो गिरफ्तारियों से...?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विश्लेषण के स्तर के रूप में युद्ध का स्तर

November 27, 2024

वर्षा डोंगरे लाखों दलित महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है

June 26, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.