Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिहार की राजनीति का एक ध्रुव हैं लालू प्रसाद यादव

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 11, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार की राजनीति का एक ध्रुव हैं लालू प्रसाद यादव
बिहार की राजनीति का एक ध्रुव हैं लालू प्रसाद यादव
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

बिहार की राजनीति का एक ध्रुव लालू यादव हैं, जो कि बिना किसी समझौते के सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ खड़े हैं. क्या यही बात हम सपा के बारे कह सकते हैं या मध्य प्रदेश कांग्रेस के बारे ? नहीं. इसलिए नीतीश को अपनी राजनीतिक अस्तित्व के लिए अंततः लालू की शरण में जाना ही पड़ा.

दरअसल, बिहार की राजनीति को सिर्फ़ जातीय समीकरण की दृष्टि से न देखा जाना चाहिए और न ही समझा जा सकता है. ये सारे समीकरण चुनाव में भले असरदार दिखते हों, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त कुछ अलग है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

बिहार आंदोलन की भूमि रही है, उत्तर प्रदेश की तरह सांप्रदायिक दंगों की नहीं. एकाध भाजपा प्रायोजित भागलपुर छोड़ दिया जाए तो लालू हों या नीतीश कुमार हों, किसी के राज में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ, तब भी नहीं जब भाजपा ने पिछले चुनावों में 80 सीटें लाईं. इससे ये साबित होता है कि बिहार को सांप्रदायिक लाईन पर बांटना अब तक असंभव रहा है.

इसका कारण मंडल की राजनीति नहीं है, इसका कारण बिहार में सशक्त वाम आंदोलन रहा है. बिहार के 244 विधानसभा क्षेत्रों में आधे से ज़्यादा सीटों पर वाम का प्रभाव है, यद्यपि चुनावी समीकरण के तहत वे पंद्रह बीस सीटों पर ही क्यों न जीत रहे हों ! मध्य और उत्तरी बिहार में वाम का प्रभाव हरेक जगह देखा जा सकता है. दूसरा फ़ैक्टर खुद लालू यादव हैं, जिन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का रथ रोक कर समाज को एक स्पष्ट संदेश दिया था कि बिहार में घृणा की राजनीति नहीं चलेगी.

लालू यादव को चारा घोटाले में फंसा कर उनकी राजनीतिक मृत्यु का जितना भी प्रयास विभिन्न सरकारों ने किया, उसका सिर्फ़ एक ही संदेश जनता के बीच गया, और वह ये कि लालू को आडवाणी के रथ को रोकने की सज़ा मिल रही है इसलिए तेजस्वी यादव को पिछले चुनाव में आशातीत सफलता मिली. और अगर बिहार के नौकरशाह पटना के निर्देश पर बेईमानी नहीं करते तो जदयू-भाजपा की सरकार वैसे भी नहीं बनती, ये बात बिहार का बच्चा बच्चा भी जानता है.

भाजपा के 80 सीटों के पीछे चिराग़ पासवान की भूमिका कौन भूल सकता है और जदयू को ठीक उसी अनुपात में सीटें कम आई जिस अनुपात में भाजपा की सीटें बढ़ीं. ऐसे में नीतीश कुमार भाजपा के साथ सिर्फ़ जदयू की क़ीमत पर ही बने रह सकते थे. भाजपा ने अपने सहयोगी मुकेश सहनी के तीनों विधायक को निगलकर किस तरह सत्ता से बाहर खदेड़ दिया, यह सभी ने देखा है. नीतीश कुमार की भी यही हालत भाजपा करने वाली थी, वक्त रहते नीतीश कुमार ने भाजपा को सत्ता से खदेड़ दिया और खुद को बचा लिया.

नीतीश कुमार के पास विकल्प क्या था ? वही पुराना साथी, यानी लालू प्रसाद यादव. आप बिहार की राजनीति की कल्पना लालू यादव के बग़ैर नहीं कर सकते. आप लालू प्रसाद को लाख चोर कहें बिहार की जनता के गले ये नहीं उतरता, ख़ास कर ग़रीबों और अति पिछड़ों के गले. जहां तक बात लालू के जंगल राज की है तो हर तोहमत की एक उम्र होती है.

आज लोग योगी और शिवराज के जंगल राज को देख रहे हैं और लालू के जंगल राज को देख चुकी हमारी पीढ़ी के पास चुनावी राजनीति को प्रभावित करने लायक़ संख्या बल नहीं है. नई पीढ़ी तेजस्वी की साफ़ सुथरी छवि के साथ है और लालू की धर्मनिरपेक्षता और वाम दलों की ईमानदार कोशिश के साथ है.

इस दृष्टिकोण से बिहार की एक अलग तस्वीर उभरती है, जिसमें ग़रीबी, मुफ़लिसी, अशिक्षा तो है लेकिन सामाजिक सौहार्द भी है और सांप्रदायिक प्रेम भी. बहरहाल, नीतीश कुमार ने तड़ीपार चाणक्य को ऐसा धोबी पाट मारा है कि वह फिर कभी उठ कर खड़ा नहीं हो पाएगा, देखते जाइये !

Read Also –

जैसे को तैसा : बिहार की सत्ता से भाजपा बाहर
IGIMS : आजादी के अमृतकाल में फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार मजदूर नेता अविनाश को रिहा करो – RYO, पंजाब
नीतीश कुमार की बेचारगी और बिहार की सत्ता पर कब्जा करने की जुगत में भाजपा
बिहार में राजनीतिक जड़ता के प्रतीक नीतीश कुमार
अथ नीतीश-मोदी रिश्ता कथा
सोशल मीडिया से खफा लकड़बग्घा
लकड़बग्घे की अन्तर्रात्मा ! 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

निर्वासित कविता

Next Post

गालियां और कु-संस्कृति : हम बहुत खतरनाक समय में जी रहे हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

गालियां और कु-संस्कृति : हम बहुत खतरनाक समय में जी रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जो ना पूछे आपको, पूछो ना उसके बाप को

October 26, 2021

सबसे बड़ी अंतरात्मा की आवाज होती है….!

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.