Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है चुनाव आयोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 22, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है चुनाव आयोग

कल लोकतंत्र के उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है ! इधर तमाम चैनल हिंसा की संभावनाओं की चर्चा भी कर रहे हैं. कल सरदाना और आमिष जैसे बिकाऊ पत्रकार खुलकर इस आग में नफरत का जहर उड़ेल रहे थे लेकिन हिंसा की इन खबरों का आधार क्या है ? आईए, सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

वर्तमान चुनाव आयोग ने 7 चरणों के लोकसभा चुनावों का प्रारूप पूर्णतः सरकार की सुविधा और सहायता को ध्यान रख कर किया. बंगाल जैसे राज्य में (इतिहास में पहली बार) 7 चरणों में चुनाव, प्रत्येक फेज में लोकसभा क्षेत्र का चयन सब किसी अज्ञात शक्ति के इशारे पर किया गया. विपक्ष का रवैया हमेशा की तरह अनमने ही सही किंतु ढुलमुल रहा.

फिर खेल शुरू हुआ आदर्श आचार संहिता की आड़ में व्यक्ति विशेष को बार-बार हर कीमत पर बचाने का. यहांं तक कि एक चुनाव आयुक्त ऐतिहासिक साहस दिखाते हुए अपनी पीड़ा को लेकर सीधे मीडिया से रूबरू हो गये. नतीजा वहीं ढाक के तीन पात, विपक्ष ने व्याकुलता तो दिखाई किंतु सब कुछ सह गया.

तदोपरांत प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा का प्रसंग आया. चुनाव आयोग ने पलकें बिछाकर साहब को अनुमति दे दी (जबकि सत्य यही है कि अरोड़ा जी, साहेब की आज्ञा से ही ये सब करते आए). चुनावों का वह प्रतिनिधि जिसकी अपनी सीट पर चुनाव चल रहा था, सारे मुख्य मीडिया में दो दिन तक छाया रहा. कभी गुफा में तो कभी नमस्कार वाली मुद्रा में ! वैसे तो मीडिया 2104 से ही उन्हें दिखाती रही किंतु ऐसे अवसर पर ये हरकत संविधान की खिल्ली उड़ाने वाली थी. विपक्ष इसे भी सह गया.

लेकिन 20 मई से ही एक अप्रत्याशित घटनाक्रम शुरू हुआ जिसने समूचे विपक्ष को एक बार फिर लामबंद कर दिया. दरअसल देश के कई हिस्सों से ईवीएम के खुले में अथवा होटलों ऑटो आदि में देखे जाने की खबरों की एक प्रकार से बाढ़ सी गई. यहांं आपका यह जान लेना जरूरी है कि ईवीएम के स्थानांतरण के लिये भी चुनाव आयोग की सख्त गाइडलाइंस हैं. जाहिर है उनका अनुपालन नहीं हुआ. इधर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर विपक्ष की वीवीपैट की 50 फीसदी मिलान वाली याचिका खारिज कर दी. हालांकि न्यायालय ने ये आदेश जरूर दिया कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र की कोई 5 रेंडम वीवीपैट का मिलान करवाया जाए.

अब विपक्ष 22 मई को एकसाथ चुनाव आयोग से मिला और अपनी मांगे फिर से रखी और जैसा तय था, के.चु. आ. (केन्द्रीय चुनाव आयोग) ने एक सिरे से उनकी सभी मांगें ठुकरा दीं. यहांं सनद रहे कि उच्चतम न्यायालय ने 50 फीसदी मिलान वाली जो बात नहीं मानी, वह फैसला भी केचुआ की रिपोर्ट पर ही आधारित था.

आज दोपहर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने एक बेहतरीन प्रेस कांफ्रेंस की और बड़े तर्कसंगत सवाल उठाए. दरअसल विपक्ष और चुनाव आयोग में केवल एक मतान्तर है वो ये कि विपक्ष चाहता कि यदि 5 ही वीवीपैट का मिलान करवाना है तो भी ठीक लेकिन ये वोटों की गिनती शुरू होने से पहले किया जाए. केचुआ को यह भी मंजूर नहीं. दलील ये कि इस से परिणामों में 6 घंटे की देरी हो जाएगी (कड़वी सच्चाई ये है कि देश तो लगभग 3 महीने तक चुनाव झेलता है, इस दौरान सरकार कोई भी विशेष काम नहीं करती, ऐसे में 6 घंटे बचाने पता नहीं क्यों जरूरी हो गये). लेकिन मजे की बात ये की मरता क्या न करता कि तर्ज पर विपक्ष ने ये बात भी मान ली. अंत में, विपक्ष की केवल एक मांग थी (ध्यान से समझिये) कि चुनावों के अंतिम परिणाम केवल और केवल वीवीपैट की पर्ची मिलान के बाद हों. जबकि चुनाव आयोग पूर्ववत अड़ा है कि पहले परिणाम घोषित होंगे फिर पर्चियों का मिलान होगा तो इस पर विपक्ष झुंझला गया. उनके तर्क में दम भी है क्योंकि यदि एक प्रतिनिधि जो परिणाम में तो जीत गया लेकिन यदि वीवीपैट के मिलान में गड़बड़ी पाई गयी तो संवैधानिक तौर पर उसकी जीत निरस्त हो जाएगी, ऐसे में क्या उसके समर्थक भड़केंगे नहीं ?

आपने क्रमवार देखा है कि ये झुंझलाहट एक दिन का परिणाम नहीं है. इधर इसी गड़बड़झाले से भड़के कुशवाहा जैसे दलबदलू और कुछ अन्य मूर्ख नेताओं ने भड़किले बयान दे डाले. मीडिया चाहता तो उन बयानों की निंदा करके शांति की अपील कर सकता था. पर फिलहाल तो रक्त में उबाल का दौर चल रहा है. चीख-चिल्लाकर नफरत भरा जोश जगाना, भक्ति का नवीनतम पैमाना है. सत्ता तो चाहती ही है कि किसी बहाने विवाद चलता रहे और उनकी सत्ता कायम रहे.

गलत और सही का फैसला सुधीजन स्वयं करें किन्तु, एक सहज नागरिक के नाते हमारी करबद्ध प्रार्थना है कि किसी प्रकार की हिंसा में कतई भाग ना लें. यहीं असली राष्ट्रधर्म है, यहीं हमारा कर्तव्य है. वैसे भी संविधान में विरोध के अन्य कईं शान्तिपूर्ण तरीके हैं.

कुल मिलाकर यह तो तय है कि अरोड़ा साहब ने चुनाव आयोग की साख को ऐतिहासिक रूप से मटियामेट कर दिया है.

– संजीव मिश्रा

Read also –

चुनाव आयोग के चुनावी नौटंकी के बाद अब असली वोटिंग
बंगाल पर चुनाव आयोग का ऐतिहासिक फैसला
अदालत एक ढकोसला है
जब संविधान के बनाए मंदिरों को तोड़ना ही था तो आज़ादी के लिए डेढ़ सौ साल का संघर्ष क्यों किया ?

 प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

चुनाव आयोग के चुनावी नौटंकी के बाद असली वोटिंग

Next Post

जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पश्चिमी कैलेंडर को खुले हृदय से अपनाया जाए

January 2, 2023

तुम…

February 29, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.