Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

चमत्कारों से घिरा पुरूष

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 16, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
चमत्कारों से घिरा पुरूष
चमत्कारों से घिरा पुरूष

चमत्कारों से घिरा पुरूष
उन दिनों पुरूष नहीं था
महज एक इंसान था
बाढ़, तूफान उसे डराते थे,
तो गुनगुनी धूप और जंगलों में उलझी हवा उसे सहलाती थी
आसमान के बदलते रंग उसे आश्चर्य से भर देते
कभी खौफ से तो कभी खुशी से

उन दिनों भी पुरूष रंगों से परिचित था
लाल रंग से भी
उसे पता था लाल रंग का महत्व
जो शरीर से ज्यादा निकल जाए तो आदमी सो जाता था
हमेशा के लिए

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

लेकिन वह इस बात से चमत्कृत था कि
औरत नियमित अंतराल पर निकालती है गाढ़ा लाल रक्त
और उसके बाद भी कुलांचे भरती है जंगलों में
किसी हिरनी की तरह

न जाने कौन सी आदिम आग उसे औरत के करीब लाती
जिसे समझना नामुमकिन था उन दिनों

लेकिन औरत का किसी बारिश की मछली सा फूल जाना
और फिर उसके शरीर को चीरकर
एक नन्हे शरीर का बाहर आना
पुरुष के लिए किसी जादू से कम नहीं था
यह जादू औरत ने कहां से सीखा ?
यह चमत्कारी ताकत औरत में कहां से आयी?

क्या जंगल के लाल फूल रात में औरतों के अंदर समा जाते हैं ?
या औरत के रक्त से ही ये लाल फूल खिलते हैं ?

पुरुष नतमस्तक था, औरत का सहचर था

समय बदला
सभ्यता की शुरुआत हुई

औरत इस सभ्यता की पहली कैदी बनी
औरत का लाल रक्त अब लाल फूल नहीं था
बल्कि उसके ‘पहले पाप’ की स्वीकारोक्ति थी
जिसे छिपाना जरूरी था
बच्चे अब औरत के शरीर का हिस्सा नहीं थे
बल्कि वीर्य की उपज थे
जिसे बंधुआ कोख में बोया जाता था
औरत अब जंगल में कुलांचे भरने वाली हिरनी नहीं थी
बल्कि प्रकाश के इंतजार में एक अंधेरी गुफा थी

समय फिर बदला….
अचानक कुछ स्त्री-पुरुषों के स्वप्न में लाल फूल दिखने लगा
लाल फूल, लाल रक्त में और लाल रक्त, लाल फूल में बदलने लगा
पुरुष में इंसान बनने की तड़प तेज़ हो गयी
वह फिर से लाल फूलों की खुशबू, अपने फेफड़ों में भरना चाहता था
औरत फिर से कुलांचे भरना चाहती थी
अपनी गुफा में सूरज बुलाना चाहती थी
टूट कर प्यार करना चाहती थी

लेकिन अब यह किसी जादू पर निर्भर नहीं था
बल्कि सांझे सपने और सांझी बगावत पर निर्भर था
सांझी बगावत उस जादू के खिलाफ

जिसने औरत से उसका इतिहास और
पुरुष से उसका भविष्य छीना था.

  • मनीष आजाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारत में ‘लिव इन’ भी स्त्रियों के प्रति अन्यायी और क्रूर व्यवस्था!

Next Post

साम्राज्यवाद-सामंतवाद-विरोधी आन्दोलन के प्रतीक हैं अमर शहीद बिरसा मुंडा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

साम्राज्यवाद-सामंतवाद-विरोधी आन्दोलन के प्रतीक हैं अमर शहीद बिरसा मुंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मार्क्स की 200वीं जयंती के अवसर पर

April 21, 2024

6वें साल पूरे होने पर मोदी की चिट्ठी

June 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.