Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रुस के खिलाफ मानव ढ़ाल बना रही है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 4, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्र की मोदी सरकार यूक्रेन में पढ़ाई करने गये भारतीय छात्रों को क्यों नहीं लाना चाहती है ? इसका सीधा जवाब है भरोसेमंद दोस्त रुस को छोड़कर अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुछल्ला बने केन्द्र की मोदी सरकार अमेरिकी ऐजेंट यूकेन के नवनाजी राष्ट्रपति जेलेंस्की की सेनाओं के लिए रुसी सैनिकों के सामने मानव ढ़ाल के बतौर प्रस्तुत करना, ताकि रुसी सेनाओं के भीषण हमले से बचा जा सकता है.

पिछले नौ दिनों से जारी यूक्रेन में नाजी फासिस्ट की जेलेंस्की की सरकार और अमेरिकी साम्राज्यवाद का गुंडा गिरोह नाटो की पैशाचिक नृत्य के खिलाफ रुसी सेनाओं के भीषण हमलों के बीच यूक्रेन के दस लाख से अधिक यूकेनी नागरिक यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में भाग चुके हैं लेनिन महज 20 हजार भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला नहीं जा सका, यह मोदी सरकार की अकर्मण्यता से ज्यादा अमेरिकी ईशारे पर भारतीय छात्रों को यूकेनी सेनाओं के लिए ढ़ाल बनाने की ही एक घृणित कोशिश है.

सारी दुनिया जानती है कि भारत अपने आजादी के बाद से ही सोवियत संघ (अब रुस) के प्रति मित्रता का भाव रखता आया है, जिसका सोवियत संघ (अब रुस) ने भी न केवल सम्मान ही दिया है बल्कि दर्जनों ऐसे मसले हैं जिसके लिए रुस पूरी दुनिया से लड़ गया. लेकिन अब जब रुस ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के यूकेनी टट्टू फासिस्ट जेलेंस्की के खिलाफ बल प्रयोग कर दिया, तब अमेरिकी टट्टू मोदी सरकार ने दिखावे के तौर पर तो रुस के साथ रहा लेकिन भीतरी तौर पर अमेरिकी साम्राज्यवाद, नाटो और उसका फासिस्ट टट्टू जेलेंस्की के साथ खड़ा हो गया.

यह कैसे किया गया है, इसे ऐसे समझा जाना चाहिए. भारतीय छात्रों को युक्रेन की राजधानी कीव से तुरंत निकलने की एडवाइजरी जारी की जाती हैं और इसके ठीक 12 घण्टे बाद भारत में बैठे हुए विदेश सचिव श्रृंगला कहते हैं कि ‘हमारे सभी नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है.’ इसके तुरंत बाद यह खबर आती है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को बंद कर दिया गया है. संभवत इसे समीपवर्ती शहर लीव में शिफ्ट किया जा सकता है.

खबरों के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने के बाद बंद कर दिया गया है कि वहां अब कोई भारतीय नहीं रह गया है. यानी, हमारे विदेश सचिव की बातो का मतलब यह है कि कीव से हमसे किसी भारतीय ने सम्पर्क नही किया. इसका मतलब यह है कि उन्होंने कीव छोड़ दिया है ? इसके तुरंत बाद विदेश सचिव द्वारा एक आश्चर्यजनक दावा किया गया कि ‘जब हमने पहली एडवाइजरी जारी की थी तो उस समय हमारा अनुमान था कि 20,000 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में हैं. उस समय से लगभग 12,000 लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जो कि यूक्रेन में हमारे नागरिकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है.’

पत्रकार गिरीश मालवीय कहते हैं, ‘मुझे समझ नहीं आता कि इस बयान में ‘अनुमान’ जैसे शब्द की क्या जरुरत है ? बिना पासपोर्ट, बिना वीजा के कोई भारतीय छात्र वहां की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है क्या ? आपको एग्जेक्ट मालूम होना चाहिए कि कौन छात्र कहां है, किस हाल में है, किस शहर में है, किस रास्ते पर चल रहा है ? समझ में नहीं आता कि कोई मीडिया चैनल यह पूछने की हिम्मत नहीं कर रहा है कि मोदी सरकार बताए कि युक्रेन में हमारे कितने छात्र लापता हैं ? अभी तक कोई ऑफिशीयल आंकड़ा नहीं है. अनुमान लगाए जा रहे हैं जबकि कई छात्राओं के अगवा किए जाने की बात सामने आई है.'[1]

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की बुरी तरह पिटाई की जा रही है ।यही नहीं विरोध करने पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। यूक्रेन में फसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की बर्बरता की वीडियो उपलब्ध कराया है। pic.twitter.com/AbVcZMediD

— Hindustan (@Live_Hindustan) February 27, 2022

‘चार हज़ार भारतीय छात्र छात्राएं युक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हुए है, बाहर कर्फ्यू लगा हुआ है, दिन रात वहा बमबारी हो रही है, मिसाईल अटैक हो रहे हैं, उनके पास खाने को एक दाना नही हैं, खाना लेने एक छात्र बाहर निकला तो उसे गोली मार दी गईं, निकलना भी मुश्किल है क्योंकि वहां से हंगरी रोमानिया बॉर्डर की दूरी 500-800 किलोमीटर दूर है.’

यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर जुल्म ढहाया जा रहा है। एक छात्रा के वायरल वीडियो से खुली पोल। pic.twitter.com/Vd5JKjH9NO

— Hindustan (@Live_Hindustan) February 27, 2022

यहीं पर सवाल है. मोदी सरकार अगर भारत को अगर अपना दोस्त राष्ट्र मानता तो ऐसे वक्त में वह सीधे रुस से बात करता और भारतीय छात्रों को रुसी बॉर्डर पार कराकर रुस भेज दिया जाता, जो वहां से नजदीकी भी पड़ता और सुरक्षित निकल भी जाते. फिर वहां से मोदी सरकार तमाम छात्रों को भारत मंगा लिया जाता. इराक युद्ध के वक्त पौने दो लाख भारतीयों को इराक से भारत लाने वाले सरकार के लिए महज 20 हजार छात्रों को भारत लाना कोई ज्यादा मुश्किल काम भी नहीं था.

लेकिन नहीं, अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुछल्ला यह मोदी सरकार रुसी सेना के बढ़त के सामने भारतीय छात्रों को लाकर खड़ा कर दिया ताकि यूकेनी फासिस्ट सरकार के लिए भारतीय छात्र मानव ढ़ाल की तरह उपयोग हो तथा अगर गोलीबारी में किसी भारतीय छात्र की मौत होती है तो इसका उपयोग कर भारत के जनमानस के बीच रुस को बदनाम किया जा सके. हुआ भी यही, जब गोलीबारी में भारतीय छात्रों की मौत हुई तो रुस को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा, लेकिन भारतीय लोगों सिरे से इस आरोप को नकार दिया.

ऐसे में रुस की सेना और रुस के राष्ट्रपति पुतिन की ओर से जारी प्रेस बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है, जब वे कहते हैं कि ‘यूकेनी फासिस्ट सेना भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर मानव ढ़ाल के तौर फर इस्तेमाल कर रहा है और उसे यूक्रेन से बाहर जाने नहीं दे रहा है.’ ठीक ऐसी ही तस्वीरों को भारतीय छात्रों ने साझा किया है कि यूकेनी फासिस्ट सेना भारतीय छात्रों को सीमा पार करने नहीं दे रही है और उसपर हमले करने, गोली मारने की धमकी दे रही है.

रूसी सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘हमारी सूचना के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने खारकीव में भारतीय विद्यार्थियों के एक बड़े समूह को जबरन रोककर रखा हुआ है, जो यूक्रेनी सीमा से निकलकर बोलगोरोड जाना चाहते हैं … दरअसल, उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है… रूसी सशस्त्र बल भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने के लिए तैयार है, और उन्हें रूसी धरती से अपने सैन्य विमानों या भारतीय सैन्य विमानों के ज़रिये घर भेजेंगे, जैसा भी भारत प्रस्ताव रखेगा…’

https://www.kooapp.com/koo/vmbjp/aeed5401-8317-4d5b-86ab-5d25deca56bd

इसके बावजूद अमेरिकी टट्टू मोदी सरकार की ओर बजाय एतिहाद कदम उठाने के, उल्टे मित्र राष्ट्र रुस के बयान का ही खण्डन करयूक्रेन के फासिस्ट सेनाओं का बचाव कर दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यूक्रेन में भारतीयों को बंधक बनाए जाने जैसी कोई ख़बर नहीं मिली है. वहीं भारतीयों को निकालने में यूक्रेन ऑथोरिटीज़ से पूरी मदद मिल रही है. युद्धरत देश में मौजूद भारतीयों से विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा, ‘किसी भी विद्यार्थी के बारे में बंधक होने जैसी कोई सूचना नहीं मिली है… हमने यूक्रेनी अधिकारियों से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि विद्यार्थियों को खारकीव से देश की पश्चिमी सीमा से सटे देशों में ले जाया जा सके…’.[2]

जबकि, यूक्रेन में फंसे छात्रों के द्वारा जारी हो रहे वीडियो, वक्तव्य यह चीख चीख कर कह रहा है कि यूक्रेन की फासिस्ट नवनाजीवादी सेना और उसकी सरकार भारतीय छात्रों के साथ न केवल दुव्यर्वहार ही कर रही है अपितु कुत्तों की भांति खदेड़ा जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है और रुसी सैनिकों के सामने मानव ढ़ाल की तरह पेश किया जा रहा है.

आंकड़े बताते हैं कि यूक्रेन में रुसी सेना भीषण हमलों के बाद भी बहुत नागरिक कम हताहत हुए हैं. रुसी सेना यूक्रेन के अंदर बेहद संतुलित हमले कर रही है. वह मुख्यतः यूकेनी नवनाजी फासिस्ट ताकतों को ही निशाने पर ले रही है. यही हमला अगर अमेरिकी साम्राज्यवाद के नोटो गुंडों द्वारा किया गया होता तो जिस तरह भारतीय मानव ढ़ाल के तौर पर बनाया गया है अब तक लाखों नागरिक मारे जा चुके होते.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

उपरोक्त तथ्य यह साफ दर्शाते हैं कि अमेरिकी टट्टू केन्द्र की मोदी सरकार और उसकी यूक्रेन स्थित दूतावास जानबूझकर भारतीय छात्रों को यूक्रेन में रुसी सेना के सामने उसकी बढ़त रोकने के लिए मानव ढ़ाल की तरह प्रयोग किया है, जो उसकी नीचता और मित्र रुस के साथ गद्दारी का जीताजागता प्रमाण है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

यूक्रेन संकट में भारतीय : सत्तालोभियों और कायरों का गिरोह है बीजेपी

Next Post

दाव पर मोदी का साख – ‘शिव का डमरू’ कहीं तांडव का संकेत तो नहीं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

दाव पर मोदी का साख - 'शिव का डमरू' कहीं तांडव का संकेत तो नहीं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण नेपाल से खराब होते रिश्ते

March 20, 2022

हथियारबंद समाज की स्थापना ही एक आखिरी रास्ता है

October 19, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.