Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

एक देश और तीन फासिस्‍ट…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 5, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक बार एक देश था
उसमें एक फासिस्ट था
वह भाषण में शब्दों से खेलता था
कविताएं भी लिखता था तुक जोड़-जोड़कर
इशारों-इशारों में मंतव्य प्रकट करता था
जिसे हत्यारे और दंगाई समझ जाते थे
और फिर वह हत्यारों और दंगाइयों को
मर्यादा में रहने के लिए
प्यार से झाड़ पिलाता था और फिर
ढेरों शरीफ़ लोगों के साथ हत्यारे और दंगाई भी
उसके प्रति श्रद्धा से भर जाते थे !

एक दूसरा फासिस्ट था
जो कुशल योजनाकार था और
इतना भावुक था कि मसाला फ़िल्में देखते हुए
फूट-फूटकर रोने लगता था।
वह पूरे देश में उन्माद की ऐसी लहर फैलाता था
कि बरसों सड़कों पर खून का सैलाब
उमड़ता रहता था रह-रहकर
मंदिर से मंदिर तक यात्रा उसका शौक था
मुंह में राम बगल में छुरी रखता था !

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

एक तीसरा फासिस्ट था
जो हत्यारों के गिरोह की सरदारी कर चुका था
और ऐतिहासिक हत्याकांड रच चुका था.
तीसरा फासिस्ट जब सत्ता में था
और देश एक आततायी अँधेरे में डूबा हुआ था !

जब पहला मरा लंबा बुढ़ापा झेलकर
तब उसकी राख को लोटे में भर भरकर घुमाया गया
और दूसरा सत्तासीन होने के टूटे सपनों के साथ
बलात आरोपित संन्यास में आज भी
रो रो कर -बिलख रहा है.

उस देश में कुछ जनतंत्र को मानने वाले,
उदार जनवादी और वामपंथी लोग थे.
उनमें से कुछ हरदम मर्यादा में रहते थे
और संविधान और कानून-व्यवस्था से
बेहद भावुक होकर प्यार करते थे.
वे इतने सहिष्णु, सहृदय और मानवतावादी थे
इतने सहिष्णु, सहृदय और मानवतावादी थे कि
पूछो मत !
और वे निरपेक्षतः सापेक्षवादी भी थे !

उन्होंने पहले फासिस्ट की उदारता और शालीनता
और सहिष्णुता की भूरि-भूरि प्रशंसा की
और उसकी मौत पर जार-जार आंसू बहाए.
उन्होंने दूसरे फासिस्ट के प्रति गहरी हमदर्दी जताई और
उसे पहले से ख़राब लेकिन तीसरे से काफी अच्छा बताया.
उन्होंने कहा कि अब इस देश में कुछ
बहुत अच्छा तो हो नहीं सकता,
अगर तीसरे वाले की जगह पहले वाले जैसा कोई
फासिस्ट मिलता,
या दूसरे वाले की ही मनोकामना पूरी हो गयी होती
सत्तासीन होने की
तो कितना अच्छा होता.

इस तरह देश के सबसे भद्र,
सुसंस्कृत, शालीन, सदाशयी, शांतिप्रेमी,
उदार वामपंथी, प्रगतिशील राजनेताओं और बौद्धिक जनों ने
अपने सापेक्षवादी विचारों से और गहन सरोकारों से
अपने देश के आम जनों को समृद्ध बनाया
और अनुगृहीत किया

कल अगर कोई चौथा फासिस्ट आएगा सत्ता में
बर्बरता की साक्षात् मूर्ति,
एक वहशी हत्यारा,
पूंजी का और भी नंगा वफ़ादार चाकर
तो उस देश के लोकतांत्रिक उदार वामपंथी
राजनेताओं और बौद्धिक जनों का यह समूह
उसके मुकाबले तीसरे फासिस्ट को बताएगा
थोड़ा बेहतर और सापेक्षतः अधिक मानवीय
और इस तरह कुछ बेहतर की उनकी चाहत बनी रहेगी
और तलाश जारी रहेगी !

  • डरबन सिंह

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

फरीदाबाद : ग्रीवांस कमेटी के सरकारी पाखंड की नौटंकी और खट्टर का खटराग

Next Post

नाटो और अमरीका का सरेंडर ही अब परमाणु युद्ध से पृथ्वी को बचा सकता है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

नाटो और अमरीका का सरेंडर ही अब परमाणु युद्ध से पृथ्वी को बचा सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिमा दास : The Dhing Express

July 28, 2019

भाजपा का भ्रष्टाचार के साथ अदानी का एकाधिकार विकास

May 16, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.