Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आपदा में अवसर : युक्रेन से छात्रों की वापसी टिकट तिगुना मंहगा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 23, 2022
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपदा में अवसर : युक्रेन से छात्रों की वापसी टिकट तिगुना मंहगा

उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए हर साल लाखों लोग प्रवास करते हैं. इसमें शिक्षा और रोजगार की तालाश सबसे महत्वपूर्ण है. बहुत से लोग शिक्षा और रोजगार की तलाश अपने ही देश के अंदर करते हैं तो बहुत से लोगों की तलाश विदेशों में जाकर पूरी होती है. आंकडों के हिसाब से हर साल लाखों लोग देश के अंदर तो लाखों लोग विदेश जाते हैं, लेकिन संकट के वक्त दोनों की एक-सी दशा होती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

सनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता पर आते ही ‘आपदा में अवसर’ का नारा देते हुए नोटबंदी से लेकर लॉकडाउन तक जो ड्रामा देश के अंदर किया है, वह इंसानियत की रौंगटे खड़े कर देने के लिए पर्याप्त है. हजार और पांच सौ के नोट की नोटबंदी कर लोगों को रातोंरात कंगाल बना देने वाला नरेन्द्र मोदी ने दरअसल देश के अंदर भयानक आपदा का निर्माण का पहला परीक्षण किया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जानें गंवाई, करोड़ों लोग परेशान हुए और मंहगे और अनाप शनाप दामों पर वस्तुएं खरीदने के लिए मजबूर हुए. सबसे ज्यादा परेशान विदेश से आने वाले पर्यटक और प्रवासी मजदूर हुए, जिनके नोट देखते ही देखते अवैध हो गये.

आपदा में अवसर का दूसरा सबसे बड़ा परीक्षण नरेन्द्र मोदी ने एक नकली महामारी कोरोना के नाम पर रातोंरात समूचे देश में लगाये लॉकडाउन कर किया, जिसने लाखों लोगों को सीधे मौत के मूंह में पहुंचा दिया. करोड़ों तबाह और बर्बाद हो गये. इसमें भी सबसे ज्यादा परेशान और मौतें अप्रवासी मजदूरों की हुई जिन्होंने भूख और थकान से न केवल अपनी जानें ही गंवायें बल्कि अपनी जमा पूंजी भी बर्बाद कर गये. लाखों रुपये उनसे यातायात के नाम पर वसूले गये लेकिन तब भी अधिकांश अपने गंतव्यों तक कभी नहीं पहुंच सके.

लेकिन इन आपदाओं को अवसर में तब्दील करने वाले पूंजीपति और औद्योगिक घरानों (खासकर अंबानी-अदानी) ने अकूत दौलत कमाई. इतनी दौलत कमाई जितनी वह अपने जीवन काल में भी कभी नहीं कमाया होगा. मोबाईल संचार की दुनिया में कदम रखें अंबानी ने अपने मोबाईल रिचार्ज की कीमत दोगुनी कर दी, जबकि उस वक्त संचार माध्यमों की सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन यह आपदा को अवसर में बदलने का मोदी सरकार का अद्भुत नमूना था.

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपदा का निर्माण करता है और उसके दोनों मालिक अंबानी अदानी उस आपदा में अवसर का निर्माण कर अकूत दौलत बटोर लेता है. अभी ताजा आपदा है यूक्रेन संकट का, जहां अमेरिकी दादागिरी के जवाब में रुस ने अपनी लाखों सैनिकों को युद्ध असलहा के साथ तैनात कर दिया है और युद्ध शुरू करने के लिए अपने परिषद से आदेश मांग रहा है.

युद्ध के मुहाने पर खड़े यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय छात्र हैं, जिसमें से अधिकांश मेडिकल की पढ़ाई करने गये हुए हैं, वे वहां फंस गये हैं. भारत सरकार ने उसे यूक्रेन छोडकर भारत आने का आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन इस आपदा को आवसर में बदलते हुए भारतीय विमान कंपनियों ने अपने किराए को तिगुना कर दिया है.

भारतीय छात्रों के मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन जाने की वजह ?

भारत की डेढ़ अरब आबादी के लिए अभी एमबीबीएस (MBBS) की करीब 88 हजार सीटें हैं. इनके लिए 2021 में ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में लगभग 8 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठे थे. यानी करीब 7 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना ऐसे हर साल अधूरा रह जाता है. दूसरी बात- भारत में निजी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरी की पढ़ाई का खर्च काफी महंगा है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेज से पढ़ने पर सब मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए तक का खर्च आता है. इतना ही नहीं, यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए सुविधाएं भी तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर बताई जाती हैं.

इसके ठीक उलट यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई (Medical Study in Ukraine) का कुल खर्च करीब 25 लाख के आसपास होता है. इसके अलावा वहां मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ी परीक्षा या रिश्वत आदि देने का भी झंझट नहीं होता. तीसरा- वहां से पढ़ाई पूरी कर के लौटने के बाद अगर भारत में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एक्जामिनेशन (FMGE) पास कर लिया जाए, जो कि प्रैक्टिस शुरू करने के लिए अनिवार्य भी है, तो रोजगार की पुख्ता गारंटी भी हो जाती है.

ऐसे भी मेडिकल पढ़ाई के लिए यूक्रेन गये भारतीय छात्र युक्रेन की खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी रूस की सीमा से महज 35 किलोमीटर दूर है. यहां और इसके जैसे अन्य इलाकों के छात्रों में डर का माहौल है. यहां के कुछ भारतीय स्टूडेंट्स ने मीडिया को अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया, ‘शहर के चौराहों पर सैन्य टैंकों की तस्वीरें लगी हैं. सीमा पर गश्त करते हेलीकॉप्टरों की आवाजें हमें दिन-रात सुनाई देती हैं. इससे हमें अपनी जान का डर है. हम चाहते हैं कि हमारी सरकार कुछ करे क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि युद्ध होगा या नहीं.’

वापसी विमान किराया तिगुना मंहगा

छात्र यह भी बताते हैं कि जब से भारतीय स्टूडेंट्स के लिए स्वदेश लौटने का मशविरा जारी हुआ है, विमान किराए में 2.5 गुना तक बढ़ोत्तरी हो गई है. पहले जो टिकट 80,000 रुपए में मिल रही थी, अब 2 लाख रुपए तक में मिल रही है. बताते चलें कि रूस-यूक्रेन तनाव के कारण अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे, जापान, लातविया और डेनमार्क जैसे देश भी अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने का मशविरा जारी कर चुके हैं.

वहीं, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों के 50 से ज्यादा छात्र यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. रूस के साथ यूक्रेन के बढ़ते विवाद के चलते उनके माता-पिता चिंतित हैं. बढ़ते तनाव के चलते यूक्रेन से भारत के लिए फ्लाइट सेवा भी काफी कम हो गई हैं और किराया कई गुना बढ़ गया है. छात्रों के परिवार के लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें भारत लाने के लिए व्यवस्था की जाए.

अमेरिकी दादागिरी और रूसी प्रतिरोध के बीच पीस रहे युक्रेन में पढ़ाई करने गये भारतीय छात्रों की आपदा अब भारत सरकार और उसके मालिक उद्योगपतियों के लिए नया अवसर बनकर आया है. अभी तो संकट वास्तविक रूप धारण नहीं किया है, अगर सचमुच युद्ध शुरू हो जाये तो यही टिकट दह गुना दामों पर बेची जाने लगेगी. बहरहाल अभी तो तिगुना से ज्यादा कीमत पर बेच रहे विमान टिकट मोदी मंत्र ‘आपदा में अवसर’ का बेजोड़ नमूना है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

अमेरिका यूक्रेन को लेकर रुस से युद्ध करेगा ?

Next Post

भाकपा माओवादी एक राजनीतिक पार्टी है और उनके कार्यकर्ता व नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बंदी का दर्जा मिलें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

भाकपा माओवादी एक राजनीतिक पार्टी है और उनके कार्यकर्ता व नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बंदी का दर्जा मिलें

Comments 2

  1. Chandrabhal okha says:
    4 years ago

    यूक्रेन संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। संभवतः rush ab यूक्रेन पर सीधा हमला कर सकता है। क्योंकि उसे दर है की यूक्रेन अगर नाटो में शामिल हो जाता है तो ushi सीमाएं असुरक्षित हो जाएंगी। इसलिए वह किसी भी कीमत पर यूक्रेन पर कब्जा करेगा।

    Reply
  2. Amarjeet says:
    4 years ago

    Bahut sundar lekh h

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

CAA-NRC : मोदी सरकार लागू कर रही है हिटलर का एजेंडा

December 30, 2019

स्मार्ट मीटर पर बबाल : नीतीश सरकार जबरन लगायेगी स्मार्ट मीटर, 1 अक्टूबर को प्रदेश भर में राजद का प्रदर्शन,

October 1, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.