Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

CAA-NRC : मोदी सरकार लागू कर रही है हिटलर का एजेंडा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 30, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CAA-NRC : मोदी सरकार लागू कर रही है हिटलर का एजेंडा

गिरीश मालवीय

मोदी सरकार जिस तरह के तर्क CAA, NRC पर दे रही है ठीक यही तर्क कभी 1930 के दशक में सत्ता में आने के बाद हिटलर ने भी दिए थे. आज जिस तरह से बिकी हुई मीडिया के सहारे मुस्लिम के विरुद्ध विद्वेष फैला रहा है, उसी प्रकार 1930 के दशक में जर्मनी में भी यहूदियों के खिलाफ पल रही नफरत की भावना को भड़काया जा रहा था. ऐसे ही माहौल में 1935 में न्यूरेमबर्ग जर्मनी में नाजी पार्टी की रैली हुई इसके बाद हिटलर द्वारा जर्मनी की संसद से अपने देश में यहूदियों, रोमनों, अश्वेतों और विरोधियों के खिलाफ भेदभाव करने वाले कानूनों को पारित करवाया गया, जो नया सिटिजनशिप लॉ था. इस नए सिटीज़नशिप लॉ के तहत ये कहा गया कि ‘जर्मनी का नागरिक वही होगा, जिसकी रगों में जर्मन खून हो.’ जैसे CAA में हिंदुओ के सरंक्षण की बात की जा रही हैं, वैसे ही इन कानूनों को लागू करते वक्त यह कहा गया कि ये कानून जर्मन रक्त शुद्धता और जर्मन सम्मान के संरक्षण के लिए बनाए गए हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

15 सितंबर, 1935 के दिन न्यूरेम्बर्ग कानून बनाकर जर्मन यहूदियों को जर्मन नागरिकता से वंचित कर दिया गया. न्यूरेम्बर्ग कानून के तहत चार जर्मन दादा-दादियों वाले लोगों को जर्मन माना गया, लेकिन जिनके तीन या चार दादा-दादी यहूदी थे, उन्हें यहूदी माना गया. एक या दो यहूदी दादा-दादी वाले लोगों को मिश्रित खून वाला वर्णसंकर कहा जाता. इस तरह के कानूनों ने यहूदियों से जर्मन नागरिकता तो छीन ही ली गयी, यहूदियों और जर्मनों के बीच शादी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. शुरुआत में तो यह कानून सिर्फ यहूदियों के लिए ही बने थे लेकिन बाद में इन्हें जिप्सियों या बंजारों और अश्वेतों पर भी लागू कर दिया गया.

1938 में यहूदियों के लिए ख़ास तौर पर आइडेंटिटी कार्ड बनाए गए. उनके पासपोर्ट पर लाल रंग से ‘J’ लिखा गया. उन्हें सिनेमा, थियेटर, एग्जीबिशन इत्यादि में हिस्सा लेने से रोक दिया गया. उसी साल 9-10 नवंबर की रात को यहूदियों के पूजास्थलों में तोड़फोड़ की गई. पूरे देश में उनकी दुकानें भी बरबाद कर दी गईं. इसके अगले साल यहूदियों को उनके घरों से निकाल दिया गया. उनकी कीमती चीज़ें जब्त कर ली गईं. कर्फ्यू लगा दिया गया उनके लिए. उनके टेलीफोन भी छीन लिए गए, इस पूरे दशक में तकरीबन 60 लाख यहूदी मार डाले गए. एक करोड़ दस लाख से ज्यादा को सताया गया. इस पूरे फेनोमेनन को ही होलोकॉस्ट कहा जाता है.

इन सब बातो से स्वतंत्रता पूर्व आरएसएस प्रमुख रहे और आरएसएस के प्रमुख विचारक एम.एस. गोलवलकर बहुत प्रभावित हुए. उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक वी – ऑर अवर नेशनहुड डिफाइंड में लिखा ‘राष्ट्र के विचार में अगली ज़रूरी चीज़ जो आती है वो है नस्ल. नस्ल के साथ संस्कृति और भाषा गहरे तक जुड़े हैं. जिसमें धर्म उतना ताकतवर नहीं हो पाता है जितना होना चाहिए. जर्मन नस्ल का गर्व आज की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है. अपनी नस्ल और संस्कृति की शुद्धता को बनाए रखने के लिए जर्मनी ने जो किया उससे दुनिया को झटका लगा. जर्मनी ने अपने यहां से यहूदी नस्लों को मिटाया है. वहां जाति का गर्व सबसे ऊपर है. जर्मनी ने दिखा दिया है कि एक राष्ट्र बनने के लिए वहां की नस्लों और संस्कृतियों के लिए अलग मूल से होना लगभग असंभव है. ये हिंदुस्तान के लिए एक बड़ा सबक है, जिसे सीख कर वो लाभ उठा सकता है. (p.87-88)

इसी किताब में एक जगह वह लिखते हैं ‘हिंदुस्तान में विदेशी जाति को या तो हिंदू संस्कृति और भाषा को अपनाना, हिंदू धर्म का सम्मान करना और आदरपूर्ण स्थान देना सीखना होगा. हिंदू जाति और संस्कृति यानी हिंदू राष्ट्र का और हिंदू जाति, की महिमा के अलावा और किसी विचार को नहीं मानना होगा और अपने अलग अस्तित्व को भुलाकर हिंदू जाति में विलय हो जाना होगा या उन्हें वे लोग हिंदू राष्ट्र के अधीन होकर, किसी भी अधिकार का दावा किए बिना, बिना विशेषाधिकार के, यहां तक नागरिक के रूप में अधिकारों से वंचित होकर देश में रहना होगा. (p. 105)

साफ है कि हिटलर से प्रभावित संघ का एजेंडा ही आज मोदी सरकार लागू करने की कोशिश कर रही हैं जो CAA ओर NRC के रूप मे सामने आ रहा है.

Read Also –

नागरिकता कानून से हासिल क्या हुआ ?
डिटेंशन कैम्प बनाम हिटलर का गैस चैंबर
102 करोड़ लोग बाहर होंगे CAA-NRC के कारण
आखिर क्यों और किसे आ पड़ी जरूरत NRC- CAA की ?
CAA और NRC देश के हर धर्म के गरीबों के विरुद्ध है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

आरएसएस चीफ का बयान : धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक व्यवस्था पर आतंकी हमला

Next Post

पूंजीपतियों के मुनाफा के लिए आदिवासियों से लड़ती पुलिस

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

पूंजीपतियों के मुनाफा के लिए आदिवासियों से लड़ती पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मौत

May 2, 2024

सिपाहियों ! आओ, लोकतंत्र के नाम पर हम सब एकजुट हो जायें – चार्ली चैपलिन

April 16, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.