Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

EWS आरक्षण का विरोध करें – सीपीआई (माओवादी)

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 3, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
EWS आरक्षण का विरोध करें - सीपीआई (माओवादी)
EWS आरक्षण का विरोध करें – सीपीआई (माओवादी)

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) को कुछ लोग जंगलवासी मानते हैं और यह समझते हैं माओवादी जंगलों में रहने और वहां से सशस्त्र संघर्ष का संचालन करने के कारण बाहरी दुनिया में क्या चल रहा है उसे पता नहीं चलता होगा. लेकिन उन लोगों की यह समझदारी बिल्कुल गलत है. उसकी भारत ही नहीं, समूची दुनिया के बारे में चल रही गतिविधियों की न केवल बेहतरीन जानकारी ही हैं, बल्कि वह त्वरित प्रतिक्रिया भी देते हैं.

अब, ईडब्ल्यूएस पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के ही बारे में बात कर लें तो जिस दिन 7 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर अपना निर्णय दिया, उसके चंद दिन के बाद ही 14 नवम्बर को दिन सीपीआई (माओवादी) का प्रेस बयान आ गया और उसकी प्रतिक्रिया भी कि ‘सर्वोच्च न्यायालय का ब्राह्मणवादी निर्णय EWS आरक्षण का विरोध करे !’ सीपीआई (माओवादी) की इतनी त्वरित प्रतिक्रिया यह दर्शाती है वह कितने तीक्ष्णता से भारत में चल रही तमाम राजनीतिक गतिविधियों पर निगाह रख रही है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

ऐसा नहीं है कि भारत की मोदी सरकार मंद बुद्धि है और उसे देश में घट रही घटनाओं की कोई जानकारी नहीं है. मोदी सरकार की प्रतिक्रिया तो इससे भी भयानक है. भले ही दिल्ली बॉर्डर पर साल भर चले किसान आन्दोलन और उनके शहीद 700 से अधिक किसानों के बारे में उसे जानकारी न हो लेकिन दिल्ली से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर बिहार के भागलपुर में थाना के ठीक सटे बम बलास्ट पर उसमें मरे संघी गुंडों पर शोक व्यक्त करने में चंद घंटा भी नहीं लगा.

बहरहाल, ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सीपीआई (माओवादी) के केन्द्रीय कमिटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि –

ब्राह्मणवादी हिन्दुत्व फासीवाद का आरक्षण पर आक्रामक प्रयोजन जो अनुसुचित जाति, अन्य पिछड़ा जाति और आदिवासी के प्रतिकुल हैं, उसका विरोध करे. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी दृढ़तापूर्वक सर्वोच्च न्यायालय के पांच सदस्यीय संविधान पीठ का ईडब्लयूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण निर्णय और 2019 के 103वें संविधान संशोधान को संवैधानिक पदवी देने के निर्णय का विरोध करती है.

7 नवम्बर 2022 को उच्चतम न्यायालय के पांच संविधान पीठ के ईडब्लयूएस आरक्षण के संदर्भ में, समाजिक न्याय आरक्षण कानुन जो अनुसुचित जाति, आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के हित में हैं, उसको समाप्त करने का एक मार्ग हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को सशक्त करने के लिए अन्य मार्ग ना देकर भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य 10 प्रतिशत आरक्षण का मकसद साफ हैं – अनुसुचित जाति, आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति को समाजिक समानता और बराबरी से वंचित करना हैं. यह आरएसएस-बीजेपी का नया भारत (हिन्दु राष्ट्र) के निर्माण का एक मंसूबा हैं.

7 नवम्बर 2022, को उच्चतम न्यायालय के पांच संविधानिक पीठ को जो प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अगुवाई में केन्द्र सरकार द्धारा 2019 में लागु किए गए 103वें संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली 40 याचिकाओं पर फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने 3-2 के बहुमत से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण के पक्ष में निर्णय दिया और 103वें संशोधन को संवैधानिक बताते हुए अपने निर्णय में कहा है कि 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक कमजोर वर्ग को प्रदान करने में संविधान की बुनियादी ढांचे का उल्लंघन नहीं करता है.

हालांकि मुख्यधारा की मीडिया न्यायालय कै इस निर्णय को एक विभाजित निर्णय बता रही हैं, परन्तु तथ्य कुछ और बात बताता है. सारे 5 न्यायाधीश को मिली सहानभूति 103वें संविधान संशोधन के पक्ष में ही हैं. दो न्यायाधीश जिसमें, सीजेआई यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस. रविन्द्र भट ने अपनी पुरी सहमति इसलिए नहीं देते हैं कि उसमें अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ी जाति इससे वंचित हैं. 1992 के इंद्रा साहनी के उच्चतम न्यायालक निर्णय जो एक बड़े संविधानिक न्यायमूर्तियों के पीठ के निर्णय में 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक पिछड़ा वर्ग को देने के निर्णय को असंविधानिक घोषित करती हैं. यह भी कहा है कि आरक्षण 50 प्रतिशत नहीं कर सकती हैं.

7 नवम्बर के सुप्रीम कोर्ट द्धारा दिये गए निर्णय से अनुसूचित जाति, आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के लोगों के लिए आरक्षण निष्फल और धुंधला रह जाएगा. वर्तमान की आरक्षण नीतियां जो पिछड़ी समाज के लोगों के लिए हैं, वह भी उन के लोगों के लिए उनके आबादी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्तमानिक आरक्षण नीति पर्याप्त साबित नहीं होती है. अनुसूचित जाति में 4.6, अनुसूचित आदिवासी में 1.5 और अन्य पिछडी जाति मे 53 से 54 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व है. इस निर्णय द्धारा आरक्षण नीति जो समाजिक पिछडापन को हटाने में जुड़ा है, उसको खतरे में डाल चुका हैं.

समाजिक पिछडापन, जो भारत देश में कई सदियों से भेदभाव के रीति-रिवाज को चलाते आ रहा है, आरक्षण उसके खिलाफ महत्वपुर्ण जरिया है. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आरक्षण के प्रति मौजुदा दृष्टिकोण को उलट दिया है. समाजिक पिछ़डापन जाति के आधार पर वंशगत रहता हैं, मगर आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग जरूरी नहीं है कि वंशगत रहे.

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय और 103वें संशोधन अनुसुचित जाति, अनुसुचित आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के लोगों को आर्टिकल 15,(4), 15(5), 16 (4) के जरिए 10 प्रतिशत ईड़ब्ल्युएस आरक्षण से वंचित करती हैं. ईडब्ल्यूएस आरक्षण नीति के तहत सरकारी नौकरी में और शिक्षण संस्थानों में नियुक्ति के संदर्भ में अनुसुचित जाति, अनुसुचित आदिवासी और अन्य पिछड़ी जाति के लोगों की नियुक्ति में भारी गिरावट देखने को मिलेगा.

आरक्षण नीति अपने शुरूआती समय से लेकर आजतक कभी सम्पूर्ण रूप से लागु नहीं किया गया है. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय अम्बेडकर के विचार के खिलाफ जाता है. भाजपा सरकार अपने शासन काल में जन विरोधी कानुन लाकर देश को एक श्मशान घाट मे परिवर्तित कर रखा है. भाजपा सरकार के नीतियों के कारण देश में गरीबी तेजी से बढ रहा है.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी आरक्षण नीतियों को ब्राह्मणवादी करने की प्रक्रिया का विरोध करती है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी सारे प्रगतिशील, लोकतांत्रिक, आदिवासी, जनसंगठन, दलित संगठन, बिसी संगठन, अम्बेदकरवादी संगठनों को इस दलित विरोधी, अम्बेडकरविरोधी, बीसी विरोधी और आदिवासी विरोधी, फासीवाद सरकार के निर्णय के खिलाफ जन आंदोलन करने के लिए आहवान करती हैं.

तो, देखा आपने ? कितनी बारीकी से भारत की राजनीतिक परिस्थिति और उसमें घट रही तमाम घटनाओं पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) निगाह रखती है. ऐसे निगाहबान जागरूक लोगों के समूह को भारत सरकार सोचती है कि वह सैन्य हमलों, झूठी अफवाह और चंद प्रायोजित आत्मसमर्पण का नाटक रचकर खत्म कर देंगे ? बहरहाल, देश की जनता को तय करना है कि उसे भारत सरकार का फासीवादी श्मशान चाहिए या सीपीआई (माओवादी) का स्वर्णिम समाजवादी राज्य ?

Read Also –

माओवादी विद्रोही बेहद उन्नत वियतनामी गुरिल्ला रणनीति से लैस है
किसी भी सम्मान से बेशकीमती है माओवादी होना
किसी भी स्तर की सैन्य कार्रवाई से नहीं खत्म हो सकते माओवादी
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास, 1925-1967

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

देश को आर्थिक गुलामी से मुक्ति दिलाना होगा

Next Post

‘कश्मीर फाइल्स’ के नफरत की आंच पर तैयार होता ‘हिटलर महान’ का नारा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'कश्मीर फाइल्स' के नफरत की आंच पर तैयार होता 'हिटलर महान' का नारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ख़ालिद सैफी जी से जेल में मिलने का सफर – इंकलाब जिंदाबाद !

April 22, 2022

मई दिवस के मौके पर का. शंकर गुहा नियोगी, जिसकी भाजपा सरकार ने हत्या करवा दी

May 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.