Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

Reform or Retard

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 23, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Reform or Retard
Reform or Retard

‘सुधार’ शब्द को साज़िशन बहु आयामी बना दिया गया है. साधारण अर्थ में सुधार मतलब कोई भी ऐसा कदम जो बेहतरी के लिए लिया गया हो, चाहे वह व्यक्ति के लिए हो या समाज, राजनीति, न्याय व्यवस्था, प्रशासन, अर्थ नीति या चुनाव हो.

बाल अपराधियों को सुधार गृह में भेजने की परंपरा रही है, न कि चोर-उचक्कों और हत्यारों-रेपिस्ट लोगों के बीच. मंशा यह है कि बच्चे एक सुरक्षित और नियमित वातावरण में अपने खोये हुए नैसर्गिक व्यक्तित्व को फिर से पा सकें.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब बात राजनीति या राजनीतिक अर्थशास्त्र की आती है आजकल तो ठीक इसके उलट हुआ दिखता है. नब्बे के दशक से बाज़ारवाद की अवधारणा ने सुधार को एक नया और प्रतिगामी अर्थ दिया है.

अर्थव्यवस्था में सुधार के वकील नेहरू-इंदिरा युग के फ़ेबियन समाजवाद से अलग हट कर पूंजीवादी वर्चस्व को स्थापित करने की बेशर्म और अमानवीय कोशिश को ही व्यवस्था में सुधार के नाम पर पैरवी करते दिखे.

ऐसा नहीं है कि भारत के पूंजीवादी लोकतंत्र में नब्बे के दशक से पहले सुधार नहीं हुए. ज़मींदारी उन्मूलन कानून से लेकर हदबंदी क़ानून तक और राष्ट्रीयकरण से लेकर आरटीआई और भोजन के अधिकार तक जितने भी क़ानून बने सारे सुधारात्मक ही थे.

एमआरटीपी, आवश्यक वस्तु अधिनियम जैसे सैकड़ों क़ानून बने जो उदारवादी पूंजीवादी मॉडल को लागू करने का प्रयास था. इन क़ानूनों के सहारे हम मध्ययुगीन अंधकार से निकलकर पश्चिमी देशों के उन्नत लोकतंत्र के क़रीब आने की कोशिश कर रहे थे.

व्यक्तिगत पूंजी की पकड़ राजसत्ता पर सीमित थी. देश के महत्वपूर्ण फ़ैसलों में जन भागीदारी और जन भावनाओं को आदर देने की छटपटाहट दिख रही थी. यह सब मध्यममार्गी कांग्रेस और सशक्त वामपंथी आंदोलन के चलते संभव हुआ.

यूपीए-2 के समय अमरीका के साथ परमाणु करार के सवाल पर जब संसदीय वाम ने कांग्रेस की सरकार से दूरी बना ली, तब मनमोहन सिंह ने कहा कि वे अब आज़ाद महसूस कर रहे हैं. परवर्ती काल में कांग्रेस ने इसी आज़ादी की क़ीमत सरकार और जनता का विश्वास खोकर चुकाई. इस पर अलग से लिखने की ज़रूरत है.

बहरहाल, अब धीरे-धीरे सुधार शब्द का अर्थ बदल रहा था. मोदीकाल में अर्थव्यवस्था में सुधार का पहला मतलब नोटबंदी के ज़रिए जनता और विरोधी दलों को एक झटके में कंगाल करना हो गया. देश की आधारभूत आर्थिक संरचना का बोझ जो छोटे और मंझोले उद्योग संभाल रहे थे, एक झटके में धराशायी हो गए. करोड़ों बेरोज़गार हो गए और लाखों यूनिट तबाह हो गए.

तब मोदी ने सगर्व कहा था कि वे छोटा सोच नहीं सकते. दरअसल उनका मतलब है कि वे तथाकथित छोटे लोगों (ग़रीबों) और छोटी पूंजी वाले उद्यमियों के बारे सोच नहीं सकते. सोचेंगे भी कैसे, कॉरपोरेट दलाल जो ठहरे.

इस तरह शुरु हुआ एक के बाद एक सुधार का सिलसिला. योजना आयोग की प्रबुद्ध और स्वतंत्र संरचना के बदले अमिताभ कांत
जैसे कॉरपोरेट कुत्ते के अधीन नीति आयोग बना, जिसका काम अडांबानी से डिक्टेशन लेकर आर्थिक नीतियों को तैयार करना रह गया.

इन्हीं नीतियों के परिणामस्वरूप बैंक दिवालिया होते गए और बैंकों के राष्ट्रीयकरण के जो लाभ थे, सारे बिसरा दिये गये. हालत यह है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सिवा आज हर सरकारी बैंक खुद एनपीए है. निजीकरण पिछले दरवाज़े से लाया गया.

अपने कॉरपोरेट मितरों की ऋण माफ़ी सरकारी बैंकों को दिवालिया करने के मक़सद से ही किया गया. जनता की गाढ़ी कमाई रक्त पिपासु सेठों की तिजोरी में बंद हो गई. अब निजी उद्योगपतियों को बैंकिंग लाईसेंस देने को बैंकिंग क्षेत्र में सुधार का नाम दिया जा रहा है. हकीकत में हम 1969 से पीछे लौट गये.

इसी तरह तीन काले कृषि क़ानून भी हमें अंग्रेजों के ज़माने में लौटने के लिए है. चुनावी बॉंड चुनावी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए है और टी. एन. शेषन की लीगैसी को ख़त्म करने के लिए है. आरटीआई और लोकपाल को पंगु बनाना भी नागरिकता क़ानून जैसे ही जनता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर राजशाही की ओर ले जाने की कोशिश है.

क्या इसे सुधार कहते हैं ? माना कि भारत में राज्य के stated objectives and policies और उनके क्रियान्वयन के बीच फ़र्क़ रहा है, लेकिन इसके लिए सिस्टम को पारदर्शी और ज़्यादा ज़िम्मेदार बनाना ही सुधार की असल परिभाषा है. एक बच्चे की लिखावट को सुधारने के लिये उसे अक्षर ज्ञान रहित नहीं किया जाता. नव पूंजीवाद में सुधार का अर्थ यही है.

Read Also –

कांग्रेस की गलती और भाजपा का सुधार
आत्मनिर्भरता : ‘साहसिक आर्थिक सुधार’ यानी निजीकरण की आंधी
कृषि सुधार पर एक विस्तृत नजरिया
आरएसएस – देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: ReformReform or RetardRetard
Previous Post

गिर

Next Post

जलभूमि

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जलभूमि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चंद्रयान बनाने वाले मज़दूरों (वैज्ञानिकों) को 17 महीने से वेतन नहीं

July 22, 2023

भागी हुई लड़कियां : एक पुरुष फैंटेसी और लघुपरक कविता

September 19, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

Warning: array_sum(): Addition is not supported on type string in /home4/prativk9/public_html/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-social-background-process.php on line 110