Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रुस का यूक्रेन युद्ध बोल्शेविक क्रांति से भी बड़ी लड़ाई है और इसके मायने भी बड़े और व्यापक हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 9, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
रुस का यूक्रेन युद्ध बोल्शेविक क्रांति से भी बड़ी लड़ाई है और इसके मायने भी बड़े और व्यापक हैं
रुस का यूक्रेन युद्ध बोल्शेविक क्रांति से भी बड़ी लड़ाई है और इसके मायने भी बड़े और व्यापक हैं

लोकतांत्रिक उत्तर काल के मायने व पेचीदा राजनैतिक दौर; जिन लोगों को नाटो, यूरोपीय यूनियन व अमेरिका के लोकतंत्र में आकर्षण दिखता है उन्हें समझना चाहिए कि इन्ही लोकतांत्रिक देशों ने ही सोवियत विघटन के बाद नाटो की संगठित शक्ति के दुरुपयोग से आधे एशिया व अफ्रीका में कुल 2 करोड़ बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा व 30 करोड़ से ज्यादा लोगों को बेघर करके विस्थापित किया, जो दसियों हजार किलोमीटर दूर पलायन को मजबूर हुए. यह सब इस क्षेत्र की तेल व भौतिक सम्पदा को कब्जाने के लिए छल कपटपूर्ण तरीके से लोकतंत्र स्थापित करने के नाम पर किया गया.

आज इन क्षेत्रों के अस्थिर किए गए देशों में से आधे से अधिक देशों में गृह युद्ध चल रहे है, जिनमें सच्चा लोकतंत्र आ चुका है. यह सब विनाशक, मानवहन्ता काली करतुते चीन, रूस व उत्तर कोरिया ने नही की जिन्हें भारत सहित अन्य लोकतांत्रिक जगत व उनका मीडिया दिन रात तानाशाह कहते व बोलते नहीं थकते, जिन्हें केवल फ्रांसिस क्रांति व यूरोपीयन पुनर्जागरण में ही लोकतंत्र दिखता है और शी जिन पिंग, पुतिन व किम में तानाशाही दिख रही हो !

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

उन सबको याद रखना चाहिए कि अगर मार्क्स से प्रेरित लेनिन-ट्रोट्स्की की 1917 की बोल्शेविक क्रांति, स्टालिन के नेतृत्व में लाल सेना की हिटलर पर विजय व चीन में माओ के नेतृत्व में जन क्रांति नही होती तो पूरी दुनिया में आज भी दासों व औरतों की सरेआम मण्डिया सजी मिलती. आज भी हम आधुनिक सभ्य मूल्यों के ‘जिस आभामंडल में जी रहे है उसके पीछे वैश्विक मेहनतकश वर्ग व रूसी लाल सेना की कुर्बानियों से निकले सभ्य सरोकारों’ को हमें नहीं भूलना चाहिए.

जो लोग लोकतांत्रिक पश्चिम की सब कार्यवाहियों का अनुसरण कर रहे वे लोग इतिहास से सबक क्यों नही लेते और यह क्यों नही समझते कि लगभग 100 -125 वर्ष पहले दुनिया की क्या दुर्दशा थी ? यह हमें नहीं भूलना चाहिए कि अगर भारतीय सामंती वर्ग हमारे यहां शक्तिशाली व मजबूत नहीं होता तो यूरोपीयन जातियां 16 वी व 17 वी सदी में हमारा उसी तरह जातीय नरसंहार करती जैसा उन्होंने अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के साथ किया.

हमें यह समझना चाहिए कि यूरोपीयन शासक सत्ताओं का मूल चरित्र अब भी उसी तरह का उत्पीड़क, लुटेरा व शोषक है जैसा मार्क्सवाद व विश्व मेहनतकश वर्ग की संगठित शक्ति के उभरने से पहले था. हमें यह समझना चाहिए कि यूरोपीयन लुटेरों ने विश्व मेहनतकश वर्ग की उभरती संगठित शक्ति व सोवियतों की नाजी जर्मनी पर विजय के भय से लोकतंत्र के सभ्य मूल्यों को स्वीकारने का लबादा ओढ़ रखा है और वह सोवियत विघटन के बाद तेजी से इसे बोझ समझ कर फेंकना चाह रहे हैं और फेंक भी रहे हैं.

हमें यह समझना चाहिए कि जिस दिन यूक्रेन मोर्चे पर रूसी हार गए उसके तीसरे दिन अमेरिका के नेतृत्व वाला यूरोपीयन लुटेरा दुनिया को ढाई दिन के झोंपड़े में बदल देगा. यह समझ लो कि यूक्रेन मोर्चे पर रूसी सेना दूसरी बार दुनिया के लिए अपनी कुर्बानी दे रही है. जिस दिन यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था उन्ही दिनों में मैंने लिखा था और आज पुनः फिर कह रहा हूं कि यूक्रेन युद्ध बोल्शेविक क्रांति से भी बड़ी लड़ाई है और इसके मायने भी बड़े और व्यापक हैं.

यूक्रेन में रूस व ब्रिक्स के आर्थिक मोर्चे पर चीन इस लड़ाई का अग्रिम मोर्चा है जिसके साथ भारत व ब्राजील खड़े हैं इसलिए अमेरिका व पश्चिम लुटेरे चीन व ब्राजील के नही झुकने पर अब पूरा ध्यान भारत पर लगा चुके हैं. ऐसे में अमेरिका व भारत का टैरिफ वार बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन है कि वैश्विक शक्तियों के धुर्वीकरण में भारत किधर है. ऐसी बदलती दुनिया के मायने समझने के लिए अगर हम लोकतांत्रिक युग को दो हिस्सों में बांटकर देखना व समझना नही चाहते तो हम ऐतिहासिक गलती कर रहे होंगे.

जो लोग आधुनिक राजनैतिक इतिहास को दो भागों में बांटकर समझने की कोशिश नही कर रहे वो लोग राजनैतिक समझ के मामले में दिशाहीन व दिग्भ्रमित हो रहे है. एक वह लोकतांत्रिक युग का समय था जो सोवियतों से प्रभावित व उसके दबावों से औपनिवेशिक व साम्राज्यवाद विरोधी संघर्षो से सभ्य मानव मूल्य रच रहा था, जिसमें पश्चिम की लुटेरी, हिंसक व शोषक शक्तियां दुनियाभर से अपने बोरिया बिस्तर समेट रही थी और मार्क्सवादी दबाव में जाति, धर्म-मजहब, लिंग, भाषा व नस्ल आदि भेदभाव को छोड़कर न्याय, समानता, स्वतंत्रता, सहिष्णुता के मूल्यों को स्वीकार रही थी.

लुटेरी पश्चिमी शक्तियां वैश्विक मेहनतकश वर्ग के नेतृत्व में उठे विद्रोह के स्वर की शक्ति को पहचान कर अपनी पितृभूमि में भी नए सभ्य मूल्यों को लागू करने को विवश हुई. यह शीतकालीन दो धुर्वी दुनिया थी जब मेहनतकश वर्ग की उठती शक्ति व सोवियतों के नेतृत्व की ताकत से भयभीत यूरोपीयनों ने अपने 1930 के आर्थिक संकट से उबरने के लिए केन्स को पालनहार मानना पड़ा व राज्य ने केन्स की कल्याणकारी योजनाएं लागू की.

लोकतंत्र का दूसरा समय तब आया जब 1991 में सोवियत संघ बिखर गया व पूर्वी यूरोप के सोवियत साथी भी टूटकर पश्चिम के साथ मिल गए. ये यूरोपीयन मुल्क भी अपनी तासीर के अनुकूल नाटो व यूरोपीय यूनियन व यूरोपीय संसद के साथ हो गए. इन्होंने साझा सेना, साझा संसद के बाद साझा मुद्रा स्वीकार की और दुनिया पर पुनः राज करने व भौतिक संसाधनों को कब्जाकर लूटने के इरादे से आधे अफ्रीका व आधे एशिया को फौजी बुंटो तले रौंदने का साथ दिया, जिसमें 2 करोड़ से अधिक बेगुनाह को मौत के घाट उतारा व 30 करोड़ से अधिक को विस्थापित किया जो दसियों हजार किलोमीटर दूर जीने के लिए पलायन को मजबूर हुए.

ऐसे में हमे समझना चाहिए कि उतर काल और कोई और नहीं बल्कि 1991 के सोवियत विघटन के बाद लोकतांत्रिक दुनिया कि तस्वीर को बताता व व्यक्त करता काल है.

  • भागाराम मेघवाल (Director, The School of International Studies)

Read Also –

‘ऑपरेशन अनथिंकेबल’ : चर्चिल द्वितीय विश्वयुद्ध के ख़त्म होते होते सोवियत संघ पर हमला करना चाहता था ?
आपको लगता है कि हमला रूस ने किया या युद्ध रूस ने शुरू किया ?
ज़ेलेंस्की की वीरता और यूरोप की महानता पर पगलाये मित्रों के लिए रूस-यूक्रेन, अमरीका-यूरोप पर थोड़ा विस्तार से
पुतिन ने फिर कहा रूस पश्चिमी श्रेष्ठतावाद का नामोनिशान मिटाकर रहेगा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

आदिवासियों के विद्रोही नेता वीरप्पन : जनता की लड़ाई लड़ने की क़ीमत

Next Post

तेलंगाना के पूर्व क्रांतिकारी छात्र मंच का ऐलान: छत्तीसगढ़ में खूनी खेल बंद करे केन्द्र और राज्य सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

तेलंगाना के पूर्व क्रांतिकारी छात्र मंच का ऐलान: छत्तीसगढ़ में खूनी खेल बंद करे केन्द्र और राज्य सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारत, चीन के साथ सम्बन्ध खराब क्यों कर रहा है ?

July 26, 2017

भगत सिंह को ‘छिछोरा’ कहने वाला संघी क्यों कांग्रेस, गांधी और नेहरू को गद्दार बताता है ?

May 28, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.