Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आदिवासी इलाकों में स्थापित पुलिस कैम्प यानी आदिवासियों की हत्या करने की खुली छूट के खिलाफ खड़े हों !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 29, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब कभी माओवादियों के हमले में पुलिस मारी जाती है, तब मुख्य धारा की मीडिया यह प्रचारित करते नहीं थकती है कि मारे गये पुलिस की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी, कि उसकी पत्नी गर्भवती है और एक माह बाद बच्चे को जन्म देने वाली है…ब्लां ब्लां कहते हुए उसका क्लोजअप तस्वीर वीडियो प्रचारित करती रहती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

टीवी मीडिया की एंकर गला फाड़कर चीखती-चिल्लाती-चिग्घाड़ति उस मरे पुलिस के परिजनों का विडिओ चलाती नजर आती है. लेकिन यह तथाकथित एंकर अप्सराएं यह नहीं बताती है कि माओवादियों के हमले में मारा गया यह पुलिस किस कदर आदिवासियों पर जुल्म ढ़ाता है. उसके बेटे-बेटियों की हत्या करता है.

ऐसी ही एक और आदिवासी युवा की नृशंसतापूर्ण कायराना हत्या इस पुलिसिया गिरोह ने किया है. उपर्युक्त तस्वीर में हिमांशु कुमार और सोनी सोरी के बीच में जो आदिवासी माता-पिता खड़े हैं, उनके बीस साल के इकलौते बेटे को 20 दिसंबर 2022 को पुलिस ने खेत में जान से मार डाला और बाद में नक्सली कह कर उनकी लाश को जबरदस्ती जला दिया. यह एक हफ्ता पहले की बात है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की घटना है. वह इनका इकलौता बेटा था. एक साल पहले शादी हुई थी. बहु गर्भवती है. एक महीने बाद बच्चा होने वाला है. यह खबर मुख्यधारा की गोदी मीडिया से गायब है. अब कोई भी एंकर अप्सराएं टीवी पर नमूदार नहीं होती है कि पुलिस ने एक निर्दोष आदिवासी युवा, जिसकी शादी महज एक साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है, जो अगले माह अपने बच्चे को जन्म देगी.

तस्वीर में हिमांशु कुमार के बराबर में जो आदिवासी युवक खड़ा है, वह इस हत्या का चश्मदीद गवाह है. जगदलपुर में इन लोगों ने मीडिया को यह सब बताया. वे लोग एफआईआर करवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसी बीच पुलिस चश्मदीद गवाह और माता-पिता को डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है.

स्थिति इतनी भयानक है कि पुलिस द्वारा लाश जलाने की कार्रवाई का विडिओ बना रहे दो ग्रामीणों का मोबाइल फोन पुलिस ने जप्त कर लिया और अब तक वह मोबाइल फोन वापस नहीं दिया गया है. जाहिर है पुलिस द्वारा यह सबूत मिटाने की कोशिश है.

इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस युवक की हत्या में वही पुलिस शामिल है, जिस कैम्प का स्थापना किये मात्र दस दिन ही बीता था, यानी 9 दिसम्बर, 2022 को यह कैम्प स्थापित किया गया था. इसी से समझ आ जाना चाहिए कि आखिर आदिवासी पुलिस कैम्प का विरोध क्यों करते हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार अपने एकमात्र पुत्र के हत्यारे पुलिस के खिलाफ न्याय की तलाश में न्यायालय जाने की बात तो जरूर कर रहे हैं लेकिन आदिवासियों के विरोध में खड़ी न्यायपालिका खासकर सुप्रीम कोर्ट का आदिवासी विरोधी रवैया लोगों को हतोत्साहित भी कर रहा है.

मौजूदा संवैधानिक तौर पर कानून हर किसी के लिए बराबर है. नैसर्गिक न्याय के तहत हरेक को समान अधिकार प्राप्त है. अगर पुलिस को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है तो आप माओवादियों के द्वारा कानून हाथ में लेने का विरोध कैसे कर सकते हैं ? या फिर आप आदिवासियों को मजबूर कर रहे हैं कि वह भी बिरसा मुंडा, सिद्धु-कान्हू की परम्परा का अनुसरण करते हुए हथियार उठा लें.

बहरहाल, सवाल सरकार से है और हमें आदिवासियों के साथ खड़ा होना होगा क्योंकि पंजाब के क्रांतिकारी कवि ‘पाश’ ने कहा है –

पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती

सबसे ख़तरनाक होता है मुर्दा शांति से भर जाना
तड़प का न होना
सब कुछ सहन कर जाना

सबसे ख़तरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना

https://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2022/12/322710813_496329372612518_2658655206767137672_n.mp4

इकलौते पुत्र की पुलिसिया हत्या पर बात रखते पीड़ित परिवार और सोनी सोरी

Read Also –

आदिवासी तबाही की ओर
छत्तीसगढ़ : आदिवासी क्षेत्र को बूटों से रौंदा जा रहा
आदिवासी सुरक्षा बलों के कैम्प का विरोध क्यों करते हैं ?
छत्तीसगढ़ : आदिवासी युवाओं को फर्जी मुठभेड़ में मारने की कोशिश का विरोध करें
आदिवासी महिलाओं की हत्या में मशगूल छत्तीसगढ़ पुलिस
हिमांशु कुमार पर जुर्माना लगाकर आदिवासियों पर पुलिसिया क्रूरता का समर्थक बन गया है सुप्रीम कोर्ट
छत्तीसगढ़ : भाजपा की तरह कांग्रेसी शासनकाल में भी बदस्तूर जारी है आदिवासियों का पुलिसिया उत्पीड़न
सरकार और पुलिस से बड़ा आतंकवादी कोई नहीं

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारतीय सिनेमा पर नक्सलबाड़ी आन्दोलन का प्रभाव

Next Post

पेले : अलविदा फुटबॉल के जादूगर !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

पेले : अलविदा फुटबॉल के जादूगर !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा सरकार मध्य-युगीन राजघराने की स्वच्छंदता कानून लागू करना चाह रही है ?

October 23, 2017

ड्रग्स कारोबारियों का पसंदीदा रूट है गुजरात

May 3, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.