Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

स्वरा भास्कर : ज़रूरी आवाज़ को एक पल में नकारना सही नहीं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 27, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसी को भी ख़ारिज कर देना बहुत आसान है. मतलब इससे अधिक आसान कुछ नहीं है. एक तरफ़ मनोज मुंतशिर जैसे लोग, कैलाश खेर, विवेक ओबेरोय से लेकर आधा बॉलीवुड या तो मोदी के चरणों में लोट गया है या एकदम सुन्न शांत पड़ा है और चुप होकर देख रहा है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

वहीं स्वरा भास्कर लगभग हर मौक़े पर मुखर रहीं, हर मुद्दे पर सरकार से सवाल किए. हिंदुत्व की चरमपंथी विचारधारा को भी खुलकर नकारा, CAA-NRC आंदोलन के नाज़ुक दौर में भी वे आम जनता के साथ रहीं, लेकिन अपने घर का गृह पूजन कर लेने भर की एक घटना की वजह से उन्हें कैंसल कर दिया गया. जबकि घर ख़रीदना अपने जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है, उसके अलावा उन्हें किस पद्धति से अपने घर में प्रवेश करना है इसकी आज़ादी उन्हें संविधान देता है और हर प्रगतिशील विचार देता है.

स्वरा ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे किसी एक आदमी को भी कोई चोट लगी हो, नुक़सान हुआ हो. धर्म की आज़ादी उनका अपना मसला है. वे कितना धर्म मानती हैं ये भी उनका अपना मसला है. वे धर्म की किन-किन चीजों को अपनाती हैं ये भी उनका अपना निजी मसला है.

लेकिन महत्वपूर्ण बात ये जानना है कि क्या उन्होंने किसी को कोई ठेस पहुँचाई ? क्या कोई असंवैधानिक काम किया ? क्या कोई क्राइम किया ? क्या कुछ ऐसा किया जिससे किसी के सम्मान में कोई कमी आई हो ? क्या ऐसा कुछ किया जिससे किसी और के अधिकार में कोई कमी आई हो ? इन सबका जवाब ज़ीरो है.

हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी रहने वाली एक नौजवान अभिनेत्री को हमने एक पल में नकार दिया. ठीक है वे अधिक तार्किक हो सकती थी, वे और अधिक चिंतनशील हो सकती थी, वैचारिक रूप से और मंझी हुई हो सकती थी, लेकिन इससे वे कोई अपराधी नहीं हो जाती.

स्वरा जैसे उन तमाम लोगों को सलाम जिन्होंने अपनी सहूलियतें छोड़कर, अपने आराम छोड़कर इस सांप्रदायिक सरकार के ख़िलाफ़ खड़ा होना चुना है. वे RSS-भाजपा जैसे विशाल साम्राज्य के ख़िलाफ़ खड़ी हैं और खुलकर खड़ी हैं. ये ही इसका सबूत है कि वे प्रगतिशील हैं, चिंतक हैं, सुधारवादी हैं. वरना ऐसा क्या कारण है कि वे भी बाक़ी लोगों की तरह सरकार और RSS की चाटुकारिता नहीं करती ?

सबको मालूम है इसका उनके करियर पर क्या नुक़सान और क्या फ़ायदे हो सकते हैं. RSS जैसा संगठन ऐसे लोगों को अपनी पलकों पर बिठाने के लिए आतुर है. ये बड़े लोग हैं, खूब पैसा शोहरत है, शांत भी रह सकती थी. हमारी तरह इन्हें कोई दिक़्क़त नहीं है जो इनका बोलना ज़रूरी ही होता. मोदी मोदी भी कर सकतीं थी, मगर स्वरा ने हमेशा रीढ़ की हड्डी बनाए रखी. इतनी मुखर, ज़रूरी आवाज़ को एक पल में नकारना सही नहीं.

  • श्याम मीरा सिंह

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

किसान आंदोलन को लाल सलाम, इंकलाब जिंदाबाद !

Next Post

ये शब्द क्या कर रहे हैं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

ये शब्द क्या कर रहे हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी बनाम जुमला पार्टी

January 21, 2020

चुनाव के उपरांत की परिस्थिति और हमारे कर्तव्य : सीपीआई (माओवादी)

January 23, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.