Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग आभा का पन्ना

आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न…वो एक दिन आपको ही काटनी होगी…!

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 4, 2023
in आभा का पन्ना
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न...वो एक दिन आपको ही काटनी होगी...!
आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न…वो एक दिन आपको ही काटनी होगी…!
आभा शुक्ला

राम नवमी के अवसर पर जगह-जगह से मस्जिद और मजारें जलाए जाने के वीडियो आ रहे हैं. मन दु:खी है तो सोचा आपको एक कहानी सुना दूं…!

मौलाना हुसैन अहमद मदनी (रह.) ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ फतवा दिया कि अंग्रेजों की फौज में भर्ती होना हराम है. अंग्रेजी हुकुमत ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दायर किया. सुनवाई में अंग्रेज जज ने पूछा – ‘क्या आपने फतवा दिया है कि अंग्रेजी फ़ौज में भर्ती होना हराम है ?’

You might also like

सत्ता की सरपरस्ती में यूपी में खुला गैंगवार चल रहा है…

मेरा कानपुर कभी सांप्रदायिक नहीं था…

मणिपुर : क्या गारंटी है कि जिन 40 को सुरक्षा बलों ने मारा वो उग्रवादी थे…?

मौलाना ने जवाब दिया – ‘हां, फतवा दिया है. और सुनो यही फतवा इस अदालत में अभी भी दे रहा हूं और याद रखो…आगे भी जिंदगी भर यही फतवा देता रहूंगा…’.

जज ने कहा – ‘मौलाना…! इसका अंजाम जानते हो…? सख्त सज़ा होगी…’.

मौलाना – ‘फतवा देना मेरा काम…और सज़ा देना तेरा काम. तू सज़ा दे…!’

जज गुस्से में आ गया – ‘तो इसकी सज़ा फांसी है.’

मौलाना मुस्कुराने लगे और झोले से कपडा निकाल कर मेज पर रख दिया.

जज ने कहा – ‘ये क्या है..?’

मौलाना ने फरमाया  – ‘ये कफ़न का कपडा है…मैं देवबंद से कफ़न साथ में लेकर आया था.’

‘लेकिन कफन का कपडा तो यहां भी मिल जाता…!’

‘हां…! कफ़न का कपडा यहां मिल तो जाता…लेकिन … जिस अंग्रेज की सारी उम्र मुखालफत की…उसका कफ़न पहन के कब्र में जाना मेरे जमीर को गंवारा नहीं.’

(फतवे और इस घटना के असर में हजारों लोग फौज की नौकरी छोड़ कर जंगे आज़ादी में शामिल हुए.)

ये कहानी तो महज आइना है. अशफाकउल्लाह खां साहब याद हैं आपको ?

यदि आज उनकी आत्मा कहीं से देख रही होगी कि जिस आजादी को पाने के लिए उन्होंने क़ुर्बानी दी, आज उसी आजादी में उनकी क़ौम को गद्दार कहा जाता है…!

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद…, आख़िरी तक विभाजन के खिलाफ थे. विभाजन पर कहा था कि हमारे संघर्ष को भेड़ियों के आगे फेक दिया गया.

आज देश में जो मुसलिम हैं वो हमारे वो भाई हैं जिन्होंने बंटवारे के समय हमें चुना था, पाकिस्तान को नहीं. आज आप उन्हें इसका ये इनाम दे रहे हैं कि एक विज्ञापन ने आपको दहला दिया….!

जब मैं मुसलिम की पैरोकारी करती हूं तो मुझे गद्दार कहा जाता है. दोगला कहा जाता है. कमीना कहा जाता है. पर क्या करूं, दोगली, कमीनी सब हूं परन्तु चाह कर भी एहसान फरामोस नहीं बन सकी कभी….!

चाह कर भी अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम को नहीं भूल सकती ….! बेगम हज़रत महल को गद्दार नहीं कह सकती….! हैदर अली पर कीचड़ नहीं उछाल सकती…! मुहम्मद रफी को सुने वगैर नींद नहीं आती…और यदि ये किसी की नज़र में दोगलापन है तो हां ये आरोप मेरे सिर माथे….!

और एक बात कहना चाहूंगी कि हरामीपन का कभी कोई मजहब नहीं होता. यदि देश से एक-एक मुसलमान को बाहर निकाल दीजिए तो भी अंबेडकर की मूर्ती की उंगली तोड़ने की घटनायें बन्द नहीं होंगी. जो युद्ध आज मुसलामानों के खिलाफ है…कल वो दलितों के खिलाफ होगा…. और सबसे आख़िर में महिलाओं के खिलाफ….!

यदि हमें एक बार गद्दार कहा जाए तो हम तिलमिला उठते हैं. उनका सोचिये जो सालों से ये सुनाते चले आ रहे हैं…!

आप कहते हैं वो हलाला की पैदाइश हैं.., फलाना हैं…, धिमका हैं…,
अरे वो कुछ भी हैं….किसी की पैदाइश कैसी भी… परन्तु यदि आज वो आपके सामने खड़ा है तो वो ख़ुद में एक व्यक्तित्व है….!

एक खरी बात कहूं…! राजनीति के लिए जब उनके घर जोधा ब्याही थी तब वो मुसलमान नहीं थे क्या….? जोधा को ब्याहना आपका स्वार्थ था….तो ब्याह दी. मस्तानी को स्वीकार करने में आपका स्वार्थ नहीं था तो मस्तानी नहीं स्वीकार हुई…, क्यूं ?

आज जैसे पद्मावती के नाम पर लड़ जाते हो वैसे ही यदि तब पद्मावती के साथ, मेवाड़ के साथ खड़े हुए होते तो शायद उस सम्मानित महिला को जौहर नहीं करना पड़ता.

दिल पर हाथ रखकर बताइये कि क्या आप सदैव ईमानदार रहे हैं अपने आदर्शों में ? वो लोग आज ख़ुद को राष्ट्रवादी कहते हैं जिन्होंने नफ़रत के आगे न देश की सुनी, न संविधान की सुनी. समय बदल गया किन्तु शासन की नीति नहीं बदली. शासन तब भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति से होता था और आज भी होता है.

अंततः बस इतना ही कहूंगी कि हर मुसलमां न गद्दार था…., न है…. और न होगा….! लेकिन आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न…. वो एक दिंन आपको ही काटनी होगी….!

आने वाली पीढ़ियां इस गर्वित हिंदू पर थूकेंगी, जो सिर्फ मुसलमानों से नफ़रत के नाम पर देश को तबाह होने दे रहा था..!

यक़ीन मानिए और मुझे पता है कि मैं ये अपने जीवनकाल में देखूंगी. ठीक वैसे ही जैसे आज हिटलर के नाम पर जर्मन शर्मिंदा होते हैं…!बिल्कुल यही होगा…!

और हां, मुझे गर्व है कि मैं सही के साथ खड़ी हूं…तर्क के साथ खड़ी हूं…! एक बात और…! मैं मुसलमानों या इस्लाम के साथ नहीं खड़ी ...मैं नास्तिक हूं और मनुष्यता के साथ खड़ी हूं…!

I am a Proud Secular Atheist…..

Read Also –

शुद्धतावाद के नाम पर हिंदू धर्म सभी के साथ नफरत का व्यापार करता है
भाजपा नफरत फैलाकर देश को टुकड़ों में बांट देगा
कायर सावरकर : जेल से रिहाई के बाद सावरकर ने क्या किया ?
हिन्दू-मुस्लिम एकता के जबर्दस्त हिमायती अमर शहीद अशफाक और बिस्मिल का देशवासियों के नाम अंतिम संदेश
अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खान
यह वक़्त मुसलमानों के साथ डटकर खड़े होने का है
भारत से समस्त मुसलमानों को 1947 में ही पाकिस्तान भेजने वाली बात भारत-द्रोह और राष्ट्रघात
अज्ञानता के साथ जब ताकत मिल जाती है तो न्याय के लिए सबसे बड़ा खतरा खड़ा हो जाता है
सावधान ! हिन्दू-मुसलमान कोलाहल की आड़ में किसी नए कारपोरेट लूट का समां बंध रहा है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सड़े हुए विचारों की लाशों से बदबू मारता रहता है इनबॉक्स…!

Next Post

अब रंग ला रहा है सेना-पुलिसकर्मियों से माओवादियों की अपील

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

आभा का पन्ना

सत्ता की सरपरस्ती में यूपी में खुला गैंगवार चल रहा है…

by ROHIT SHARMA
June 8, 2023
आभा का पन्ना

मेरा कानपुर कभी सांप्रदायिक नहीं था…

by ROHIT SHARMA
June 4, 2023
आभा का पन्ना

मणिपुर : क्या गारंटी है कि जिन 40 को सुरक्षा बलों ने मारा वो उग्रवादी थे…?

by ROHIT SHARMA
May 30, 2023
आभा का पन्ना

फिल्में देखकर तुम कितना सबक लेते हो…?

by ROHIT SHARMA
May 27, 2023
आभा का पन्ना

आज़म खान हेट स्पीच पर शिकायतकर्त्ता का डीएम पर आरोप

by ROHIT SHARMA
May 26, 2023
Next Post

अब रंग ला रहा है सेना-पुलिसकर्मियों से माओवादियों की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

औरंगज़ेब ने संभाजी के साथ क्रूरता की थी ?

March 3, 2025

पुलिस अधीक्षक क़ी एक शिकायत मात्र पर जज को किया गया बर्खास्त

May 5, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.