Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अब रंग ला रहा है सेना-पुलिसकर्मियों से माओवादियों की अपील

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 5, 2023
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की तमाम आम गरीब मेहनतकश जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए भारत की कम्युनस्टि पार्टी (माओवादी) ने भारत की क्रूर नरभक्षी सत्ता के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. उनका यह जंग 1967 में पहली बार बंगाल के नक्सलबाड़ी से घोषित की गई थी, जो आज बढ़ते हुए देश के तमाम हिस्सों में पहुंच गया है.

इस जंग के बीच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का स्पष्ट मानना है कि भारत सरकार की ओर से देश की आम मेहनतकश जनता पर क्रूर हमला, बलात्कार, हत्या जैसे नृशंस जुल्म ढ़ाने वाले सेना-पुलिस के कर्मी भी गरीब मेहनतकश जनता के ही बेटे हैं, जो केवल चंद रूपयों खातिर धन्नासेठों के हित में अपने ही लोगों पर जुल्म ढ़ाते हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यही कारण है कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से लगातार देश की सेना-पुलिस के लिए अपील जारी करती है और उन्हें अपना वर्ग भाई बताते हुए जनता पर हमला न करने और अपने हथियार का निशाना शासक वर्ग की ओर मोड़ देने का गुजारिश करती आ रही है. न केवल अपील ही जारी करती है बल्कि जंग के दौरान बंदी बना लिये गये सेना-पुलिस के जवानों के साथ भाईचारा वाला भाव ही रखती है. उसकी चिकित्सा सुविधा भी करती है.

इसका परिणाम अब खुल कर सामने भी आ रहा है. खबरों के अनुसार सेना-पुलिस में महज रोजगार हेतु भर्ती हो रहे कर्मी माओवादियों की अपील का समझने लगे हैं और गाहे-बगाहे जंग के दौरान और उसके बाद भी उसका प्रदर्शन करते रहे हैं. लेकिन अब जो खुद भारत सरकार ने स्वीकारा है वह है बड़े पैमाने पर सेना-पुलिस के ये कर्मी जनता पर युद्ध और हमला करने के वजाय सीधे इस्तीफा देकर वापस घर लौट रहे हैं. या अन्य और कोई उपाय न देखकर आत्महत्या जैसा रास्ता भी चुन रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो सेना-पुलिस के जवानों के गले माओवादियों की यह बार-बार की अपील अब गले उतरने लगी है.

खबर के अनुसार भारत सरकार रक्षा बजट में बढ़ोतरी कर रही है, देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन, नौकरी छोड़ने वाले जवानों की बढ़ती संख्या कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. पिछले तीन साल में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों में नौकरी छोड़ने का ट्रेंड लगभग 4 गुना तक बढ़ गया है. पिछले 3 साल में 14,587 अधिकारियों और जवानों ने स्वैच्छा से अर्धसैनिक बलों की नौकरी छोड़ी है. यह आंकड़ा साल 2015 से 2017 का है.

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ और असम राइफल के 14,587 जवानों और अधिकारियों ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया है. जबकि 2015 में यह आंकड़ा 3425 ही था.

आंकड़ों को बारीकी से देखा जाए तो सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों में नौकरी छोड़ने का ट्रेंड सबसे ज्यादा है. 2015 में सीआरपीएफ के 1376 जवानों ने नौकरी छोड़ी, जबकि 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 5123 पर पहुंच गया. यही हाल बीएसएफ के जवानों का भी रहा. आंकड़े बताते हैं कि 2015 में 909 बीएसएफ जवानों ने नौकरी छोड़ी, वहीं 2017 में यह आंकड़ा 6400 को पार कर गया.

वहीं एक अन्य खबर के अनुसार पिछले पांच साल ( वर्ष 2018 से 2022) में सीआरपीएफ के 50,155 जवानों ने नौकरी छोड़ दी है. इसका खुलासा केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक संसदीय पैनल को उपलब्ध कराए गये आंकड़ों से हुआ है. इसमें सबसे अधिक 11,884 सीआरपीएफ के कर्मियों ने वर्ष 2022 में नौकरी छोड़ी है. वहीं 654 कर्मियों ने आत्महत्या कर लिया.

सीआरपीएफ के अलावा अन्य केन्द्रीय बलों के कर्मियों भी नौकरी को लात मारकर वापस घर लौट रहे हैं. वर्ष 2021 में असम रायफल्स के 123 कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी. जिसकी संख्या 2022 में बढ़कर 537 हो गई. वहीं सीआईएसएफ में नौकरी छोड़ने वाले कर्मियों की संख्या 2021 में 966 थी जो वर्ष 2022 में बढ़कर 1706 हो गई है.

गौरतलब हो कि एक ओर तो माओवादियों के सैन्य दस्ते पीएलजीए लगातार शासक वर्ग के कारिंदों के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध दर्ज कर रहे हैं, वहीं वे उनसे लगातार अपील भी जारी कर रहे हैं, जिसका एक बेहतर फल मिल रहा है.

माओवादी बार-बार अपने अपील में कहते हैं कि सेना-पुलिस के कर्मी, हमारे भाई-बंधु आपके लिए हमारा एक आह्नान है. आपका आंख-कान, दिमाग है और आप देख-सुन रहे हो और दिमाग के जरिए सोंच भी पा रहे हो कि देश में अमीर और गरीब के बीच खाई रोज दिन बढ़ते ही जा रही है. महंगाई और बेरोजगारी में भारी वृद्धि हुई है तथा हो रही है. मजदूर रोज दिन नौकरी खो रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, शिक्षा का व्यवसायीकरण व भगवाकरण के कारण गरीब घर के लड़का-लड़की शिक्षा से वंचित हो रहे हैं.

दलित आदिवासी, धार्मिक अल्पसंख्यक, ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के दमन अत्याचार का दंश झेल रहे हैं. प्रगतिशील बुद्धिजीवी, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार भी विभिन्न प्रकार के दबाव-धमकी, मार-पीट, गिरफ्तारी और ऐसा कि हत्या का दंश झेल रहे हैं. अतः आप सोचें कि आप अत्याचारियों के साथ रहेंगे या देश की 90 प्रतिशत जनता के साथ. बंदूक का निशाना साधने के लिए पूर्ववत् ही व्यवहार करेंगे या निशाना पूरी तरह विपरीत दिशा में साधेंगे. आप खुद सोचें और आम जनता के हित में निर्णय लें.

यह एक अच्छा संकेत है कि सेना-पुलिस के कर्मियों ने सोचना शुरू कर दिया है और वह आम जनता के पक्ष में निर्णय लें रहे हैं. उम्मीद तो यह भी की जा रही है कि वे ‘निशाना पूरी तरह विपरीत दिशा में भी साधेंगे.’

Read Also –

सुकमा के बहाने: आखिर पुलिस वाले की हत्या क्यों?
सेना, अर्द्धसेना और पुलिस जवानों के नाम माओवादियों की अपील
सेना, अर्ध-सैनिक बल और पुलिस जवानों से माओवादियों का एक सवाल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न…वो एक दिन आपको ही काटनी होगी…!

Next Post

…क्योंकि हमारा दुश्मन चीन नहीं, मुगल काल है…!

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

...क्योंकि हमारा दुश्मन चीन नहीं, मुगल काल है...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी को बड़े मामलों से बचाने के लिए पोर्नोग्राफी जैसे छोटे मामलों में फंसाया गया ?

July 29, 2021

जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 गरीबों के साथ क्रूरतम मजाक

September 26, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.