Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

नए जनवाद का लक्ष्य है – मलाई खाओ, मजे में रहो !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 1, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नए जनवाद का लक्ष्य है - मलाई खाओ, मजे में रहो !
नए जनवाद का लक्ष्य है – मलाई खाओ, मजे में रहो !
जगदीश्वर चतुर्वेदी

भारत में नव जनवाद की नींव रखी नामवर सिंह ने, मोदी का सन् 2014 में लोकसभा चुनाव में समर्थन करके.  नया जनवादी सिद्धांत है- लेखक स्वतंत्र है और कलम उससे भी स्वतंत्र है. इन दोनों से लेखक के आचरण स्वतंत्र हैं. इन तीनों के विचारधारात्मक पक्षों को काशी की गंगा में बहा दो, शान से कहो हम जनवादी हैं !

नए जनवाद में विचारधारा के लिए कोई स्थान नहीं है. सिर्फ लेखक का नाम बड़ा हो. वह जो मन आए करे, जो मन में आए लिखे. हम खुश हैं कि वह हमारा मित्र है. मित्रता ही जनवाद है !

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

नए जनवाद के झंडाबरदार लेखकों के मुखिया ने पहले नए नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलनरत मुसलिम महिलाओं को आंदोलन न करके स्वेटर बुनने का सुझाव दिया था. इस बार एक कदम आगे जाकर गांधी-गोडसे को समान खड़ा किया. यह नए किस्म का जनवाद है, जो खासतौर पर प्रचारित किया जा रहा है.

नए जनवाद का बड़ा लक्ष्य है मोदी के पीछे गोलबंद रहो. अफसोस है कि सीपीआई (एम) की सारी पोल इसने कम से कम साहित्य में खोल दी है. वैसे साहित्य में यह नयी चीज नहीं है.

बांग्ला के जो महान लेखक बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ चाय पीते थे, वे सब ममता के गुंडाराज के साथ चले गए और एक लुटेरे चिटफंड वाले के पैसों पर मौज करने अमेरिका में विश्व बांग्ला सम्मेलन में निकल पड़े थे. यह है नए जनवाद का जनविरोधी साहित्यिक चेहरा.

इसने हिन्दी-उर्दू में पैर पसारने शुरु कर दिए हैं. बड़ी संख्या में हिन्दी-उर्दू के तथाकथित प्रगतिशील-जनवादी लेखक इन दिनों आरएसएस के फ्रंट संगठनों की मलाई खाने और मोदी के अनुसार काम करने में लगे हैं.

जनवादी लेखक संघ भी इस बीमारी से मुक्त नहीं है, क्योंकि बांग्ला में गणतांत्रिक लेखक-शिल्पी संघ के अनेक प्रतिष्ठित लेखक ममता के प्रेम में मगन हैं. इनमें बंगाल के कई बड़े हिन्दी लेखक भी शामिल हैं. नए जनवाद का लक्ष्य है मलाई खाओ मजे में रहो. साहित्य इसी तरह चारण साहित्य में नए ढ़ंग से रुपान्तरित किया जा रहा है.

नए जनवादी मोदी की किसी नीति के खिलाफ नहीं लिखते. वे शिक्षा नीति का विरोध नहीं करते, वे नए नागरिकता कानून का विरोध नहीं करते, वे करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर देने वाली मोदी की आर्थिक नीतियों पर कभी एक अक्षर नहीं लिखते.

वे सिर्फ कहानी, उपन्यास, नाटक लिखते हैं और फेसबुक पर लघु कहानियां लिखते हैं. वे खुश हैं कि उन्होंने साहित्य की सेवा की है. जनता जाए भाड़ में, सिर्फ उनका नाम ऊंचा रहे.

लेखकीय स्वतंत्रता का चरम यह है गांधी-गोडसे समान मनुष्य हैं. लेखक महान है ! हम सिर्फ निंदा प्रस्ताव पास कर रहे हैं. हम भी जनवादी हैं ! आओ हम इस नए किस्म के जनवाद की प्रशंसा करें !!वाह वाह करें ! पतन काल में वाह वाह और निंदा प्रस्ताव से अधिक कुछ नहीं कर सकते. हम सब जनवादी हैं !

Read Also –

रूढ़िबद्धताओं और विचारधारा से भी मुक्त है नामवर सिंह की विश्वदृष्टि
फैंटेसी के युग में लेखक का अवमूल्‍यन
अ-मृत-काल में सरकार, लेखक और उसकी संवेदनशीलता
चेतन भगत जैसे लेखक कारपोरेट के प्रवक्ता बन गए हैं
तटस्थ बुद्धिजीवी
अराजनीतिक बुद्धिजीवी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मोदी आज भी अडानी के साथ खड़े हैं

Next Post

मनीष सिसोदिया प्रकरण : न समझोगे तो मिट जाओगे ओ विपक्ष वालों !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

मनीष सिसोदिया प्रकरण : न समझोगे तो मिट जाओगे ओ विपक्ष वालों !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन: भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

August 27, 2025

निरंकुशता के विरुद्ध : तख्तापलट के पचास बरस और चिली का प्रतिरोधी सिनेमा

September 22, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.