Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

ये बयान एक उलझी हुई, अविकसित सोच का ननूना है…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 4, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ये बयान एक उलझी हुई, अविकसित सोच का ननूना है
ये बयान एक उलझी हुई, अविकसित सोच का ननूना है

ये बयान एक उलझी हुई, अविकसित सोच का ननूना है लेकिन बात समझाने के लिए फ्रांस की क्रांति को समझना पड़ेगा, जो हर इंजीनियर, सीए, मैनेजर, दुकानदार और पुजारी को समझना चाहिए. फ्रेंच रिवोल्ल्यूशन, मानवीय इतिहास का एक टर्निंग प्वाइंट है, जिसने हमारी मौजूदा सभ्यता को शेप किया है इसलिए हर देश में आज तक इसे पढा, पढाया और बांचा जाता है.

आदि मानव से लेकर सत्रहवी सदी तक, हमेशा आम आदमी..किसी राजा की प्रजा रहा. पहली बार सत्रहवी शताब्दी में फ्रांस के लोगों ने कहा- उन्हें भी गरिमा से जीने का अधिकार है. राजा को अपने कुकर्म, अपने खर्च काबू रखने चाहिए. अगर आपको टैक्स चाहिए, तो नागरिकों को भी कुछ अधिकार देने होंगे.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जीवन का अधिकार हो न कि राजा आपको जब चाहे मार न डाले. न्याय का अधिकार, राजा जब चाहे जेल न भेज दे. राइट टू प्रोपर्टी- राजा आपकी संपत्ति न लूट ले. बोलने का अधिकार हो, कहने वाले की जुबान न खीच ली जाए. आप अपनी मर्जी के देवता की पूजा कर सकें. राजा का दखल न हो. कोई आपका शोषण न कर सके, राजा इसका इंतज़ाम रखे.

ये नागरिक के फंडामेण्डल राइट्स थे, जो पहली बार डिफाइन किये गए. राजा को मंजूर न था. सदियों से राजा की मर्जी ही कानून थी. सृष्टि के आरंभ से वो सब नियमों से उपर था, देवतुल्य था. जिसकी चाहे बीवी उठवा ले, जिसे चाहे फांसी टांग दे. सब उसका अधिकार था.

इतिहास में तो आज तक सिर्फ राजा के अधिकार की बात हुई थी. प्रजा के अधिकार भला क्या होते हैं. उसने इस नई चीज को नकार दिया. तो फ्रांस की जनता चढ़ बैठी. तख्तो ताज उछाल दिया. राजा का सर कलम कर उसपे फ्रेंच रिपब्लिक बनाया, जहां जनता का शासन था. वहां सरकार के अधिकार तो थे, पर नागरिक के अधिकार भी उतने ही जरूरी थे. यह एक इतिहास पलटने का क्षण था. समाज को पलटने का भी …!

लिबर्टी, इक्वलिटी, फ्रेटर्निटी, जस्टिस – फ्रेंच रिवोल्यूशन से निकले ये शब्द पूरी दुनिया की आजाद सरकारों का एंथम है. आजादी, समानता, भाइचारा, न्याय हमारे संविधान के पहले पन्ने पर उद्येशिका मे लिखे हैं. ये आजाद भारत में आजादी का उद्घोष था.

आजादी सिर्फ अंग्रेजों से नहीं, मुगलो से नही,  हमारी रवायतों के पिंजरे से, इतिहास की शुरूआत से चले आ रहे फ्यूडल सिस्टम से, सम्राटों, महाराजाधिराजों, राजे रजवाड़ों और उनके चंगुओं मंगुओं से. आजादी, संविधान में लिखे वह फंडामेण्डल राइट्स ही हैं. अब चुनी हुई सरकार को अपने कुकर्म, खर्च काबू रखने होगे. चाहिए. अगर टैक्स चाहिए, तो नागरिकों के अधिकार बचाने होगे. जीवन का अधिकार – कि सरकार आपको जब चाहे मार न दे.

न्याय का अधिकार- जब चाहे जेल न भेज दे. संपत्ति न लूट ले. आपको बोलने का अधिकार हो, आप अपने देवता की पूजा कर सके, सरकार का दखल न हो. आपका कोई शोषण न करे, यह निर्वाचित सरकार को सुनिश्चिित करना है.

ये जो हिंदुत्व, चाणक्य, चंद्रगुप्त, पृथ्वीराज और शिवाजी और श्रीराम का नाम लेकर आपके गले उतारते हैं, वो गर्व दरअसल भांग है. वो थ्योरी कहती है कि फ्यूडल राजा के दिन बढिया थे. उसका दौर बढिया था. हम तब सोने की चिडिया थे, हीरे का कौआ थे, विश्वगुरू थे, वगैरह. वो सोना-हीरा राजा और जमींदार के घर में भरा था साहब. ब्राह्मण तो हर कथा में गरीब था. ठाकुर, क्षत्री, तेली, दलित तो फिर छोड़ ही दीजिए.

याद रहे, श्रीराम से शिवाजी तक, आम आदमी के कोई सिविल राइट न थे, न वूमन्स राइट न थे, न जात पांत को बराबर हक. सब जना हाथ जोड़े आराधना करो, और कृपा की उम्मीद करो. मिले ठीक, न मिला तो हरिइच्छा. राम राज और शिवाजी तो सदियों मे इक्का दुक्का आते बाकी तो जालिम सिह और अय्याश कुमार ही गद्दी पे लोटते रहे. उनकी हाथजोड़ी, कृपाकांक्षा करते रहो.. 5 किलो राशन पाओ.

क्या ऐसा गर्वीला जमाना चाहिए आपको ?? सोचकर बताइये. 400 पार होने पर संविधान बदलेगा. यह बोलने वाले को भले चुप करा दिया गया हो लेकिन यह तो RSS में जनरल कन्सेसस है. ये कब से बदलने को तैयार बैठे हैं और जब बदलेंगे…तो आपके अधिकार बढेंगे नहीं, घटेगे … !!!

याद रहे, संपूर्ण संविधान में आपके काम का कुछ नहीं, सिर्फ मूल अधिकार ही आपका है. बाकी तो सब सरकार का – राष्ट्रपति के अधिकार, मंत्रीपरिषद के अधिकार, कोर्ट के अधिकार. बंगला कोठी, सैलरी. भला उनके अधिकार से आपको क्या मिलना है ?? आपका है फण्डामेटल राइट.

अच्छी सरकार, अच्छा नेता, जो जनता का ख्याल रखे, वो अपने अधिकार काटकर जनता को देता है. छोटा जिगर, छोटा दिल, अपनी ताकत को जनता के अधिकार काटकर ताकत बढाता है.

आफकोर्स, देश हित में, देश सुधारने को लिए बढाता है लेकिन ऐसे लोग पास्ट में जीते है. खुद को रोमन एम्प्ररर, सम्राट, हरदिल अजीज मसीहा समझते हैं. इतनी ताकत ले लेते हैं कि जनता के इंस्टीट्यूशन के लिए कुछ नहीं बचता. पूरा सिस्टम उपर की ओर मुह ताकने वाला बनकर रह जाता है – नाकारा और यूजलेस हो जाता है.

ऐसे लोग, सबकी ताकत छीन-छीन, अपनी कुर्सी के नीचे गाड़ते रहते हैं. एक दिन जब ईश्वर के पास चले जाते हैं तो पीछे साम्राज्य, नेशन, देश, सल्तनत भहरा जाती है.

भारत और विश्व का इतिहास (हां वही, वामपंथी वाला), जिन्होंने पढा है, वो इस बात को समझते हैं. विकसित और सुलझे हुए लोग इस बात को समझते हैं. इसलिए कहा – ये बयान…एक उलझी हुई, अविकसित सोच का ननूना है.

  • मनीष सिंह

Read Also –

भाजपा-आरएसएस संविधान से ‘समाजवादी और सेकुलर’ शब्द हटाने के लिए माहौल बना रहे हैं
समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के बहाने संविधान पर हमले क्यों ?
सरकार से सांठगांठ कर न्यायपालिका का एक हिस्सा संविधान बदलने का माहौल बना रहा है 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मुख्तार अंसारी की हत्या सत्ता समर्थक और सत्ता विरोधी गैंगवार का नतीजा

Next Post

कैसे आरएसएस की पाठ्यपुस्तकें मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास और विज्ञान बदल रही हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कैसे आरएसएस की पाठ्यपुस्तकें मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास और विज्ञान बदल रही हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लालू प्रसाद यादव को दोषी करार देने वाला सीबीआई न्यायालय क्या स्वतंत्र है ?

January 8, 2018

अंग्रेजों के खिलाफ हथियारबन्द आंदोलन क्यों चलाया गया ?

April 29, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.