Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

रूस का यूक्रेन में स्पेशल सैन्य ऑपरेशन से बदला विश्व ऑर्डर

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 11, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

24 फरवरी से रूस का यूक्रेन में होने वाले स्पेशल सैन्य ऑपरेशन से विश्व एक नये ऑर्डर में चला आया है, जिससे शीर्ष पर 31 वर्षों से काबिज अमेरिका की चिन्ता बढ़ गई है. सोवियत संघ के 15 हिस्सों में बिखराव ने पिछले 31 वर्षों से जारी एक ध्रुवीय दुनिया में उलट-फेर होने वाला है और शीर्ष पर मौजूद अमेरिका की स्थिति डांवाडोल हो गई है. दुनिया एक बार फिर दो-ध्रुव में बंट गया है, और इसके साथ ही नये शीत युद्ध के दौर में दुनिया चला है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही अमेरिका पूरी दुनिया में नंगा नाच करने लगा. यह भी ज्ञातव्य हो कि सोवियत संघ से लड़ने और उसे नष्ट करने के लिए ही अमेरिका ने नाटो जैसा गुंडा वाहिनी खड़ा किया, जिसकी तादाद आज की तारीख में 15 से बढ़कर 30 हो गई है, जिसे 31 फिर 33 करने की कोशिश के विरोध में रुस ने नाटो में शामिल होने की कोशिश करने वाले 31वें देश यूक्रेन पर रुस ने स्पेशल सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अमेरिका और उसका गुंडा वाहिनी नाटो सोवियत संघ के 15 भागों में विघटन से ही संतुष्ट नहीं हुआ, वह सोवियत संघ के सबसे बड़े हिस्से रूस को इराक की भांति नष्ट-भ्रष्ट करना चाहता है, यही कारण है कि अमेरिका रूस को पूरी तरह खत्म करने के लिए नाटो के 15 सदस्य देशों से बढ़ते-बढ़ते 30 और अब यूक्रेन, स्वीडन, फिनलैंड को मिलाकर 33 करना चाहता है ताकि वह रूस को पूरी तरह जमीन से काटकर उसे घुटनों पर ला सके.

यूक्रेन में रूस का 24 फरवरी को शुरू किया गया स्पेशल सैन्य ऑपरेशन इसलिए भी जरूरी था कि अगर वह अब भी नाटो की समूची सैन्य ताकत के खिलाफ हमला नहीं करता तो कुछ समय के बाद वह हमला करने की स्थिति में ही नहीं रह जाता और वह इराक की ही भांति खण्डहर होकर अमेरिका का गुलाम बन जाता. यही कारण है कि रुसी टेलीविजन यह साफ तौर पर कह रहा है कि रुस का हार रुस का विनाश कर देगा.

बकौल, रुसी राष्ट्रपति पुतिन, जब रुस ही नहीं रहेगा तो दुनिया का हमारे लिए क्या मायने रखता है. दुनिया ही खत्म कर देंगे. यहां यह ध्यान रखने की जरूरत है कि दुनिया को खत्म करने की पुतिन की यह धमकी हवा में नहीं है. रुस के पास इतनी क्षमता है कि वह इस पृथ्वी को ही कई बार नष्ट कर सकता है. और रुस को यह क्षमता महान सोवियत समाजवाद ने दिया है, जिसके संस्थापक नेता और विश्व सर्वहारा के महान शिक्षक लेनिन और स्टालिन की देन है.

रुस की सैन्य ताकत का प्रदर्शन

भारतीय न्यूज चैनल की ओर से यूक्रेन सैन्य ऑपरेशन को कवर करने गये एक पत्रकार बताता है कि उसने पिछले दो सप्ताह में यूक्रेन से लेकर रुस तक करीब पांच हजार किलोमीटर का दौरा किया, लेकिन उसने कहीं भी यूक्रेन के सैनिकों को नहीं देखा. यहां तक की कोई यूक्रेनी चेकपोस्ट भी नहीं देखा. दरअसल, इस लड़ाई में यूक्रेन कहीं है ही नहीं. बस वह कुछ क्षेत्रों में और पश्चिमी मीडिया के गॉशिप में सिमट गया है.

पत्रकार का उपरोक्त बयान यह बताने के लिये पर्याप्त है कि यूक्रेन किसी भी हालत में रुस के लिए चुनौती नहीं है. जो भी चुनौती पेश आ रही है वह नाटो के सैनिकों के द्वारा यूक्रेनी सेना का बर्दी पहनकर नाटो द्वारा दिये गये सैकडों बिलियन डॉलर के हथियारों के कारण हो रहा है. इसमें भी नाटो द्वारा दिये जा रहे हथियारों में लम्बी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की आपूर्ति नाटो नहीं कर रहा है. वजह है अगर लम्बी दूरी मार करने वाले हथियारों से रुस के अन्दर हमला होता है तो बौखलाया रुस सीधे ने टो देशों पर हमला कर सकता है.

यूक्रेन में रूस ने 24 फरवरी को जब स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया था तब वह यह समझकर ही किया था, उसे नाटो के सभी 30 देशों के साथ युद्ध करना पड़ सकता है, यही कारण है कि रुस ने स्पष्ट चेतावनी जारी किया था कि अगर कोई भी देश बीच में आयेगा तो उसे धरती से ही मिटा देंगे.

गौरतलब है कि यह रूस का यह महज चेतावनी नहीं, एक ऐसी साफगोई थी जिससे अमेरिका समेत किसी भी नाटो देशों की हिम्मत नहीं पड़ी कि वह इस मामले में बयानबाजी और सैन्य उपकरणों को बेचने से अधिक कुछ कर सके. यह रूस की अमेरिका समेत सभी नाटो देशों पर सबसे बड़ी और पहली जीत थी.

जेलेंस्की नवनाजीवाद का प्रतिनिधि

रुस शुरू से ही यह कहता आ रहा है कि यूक्रेन के नवनाजीवादियों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन कर रहा है. असल में पश्चिमी युक्रेन की आबादी जर्मनी के हिटलर के नाजी फौज में अपनी सेवा दे चुका है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह मिला कि जब मारियापोल में जेलेंस्की के निजी फौज अजोब बटालियन के सैनिकों ने रुसी फौज के सामने सरेंडर किया था तब उस सैनिकों के शरीर पर नाजी चिन्ह मौजूद था.

रूस को मिटाना अमेरिका और नाटो का लक्ष्य

यूरोपियन यूनियन और अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो ने स्पष्ट इशारा दे दिया है कि यूक्रेन युद्ध के मसले में ताज़ा टकराव को रोकने का उसका बिल्कुल भी इरादा नहीं है. नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने अख़बार ‘फ़ाइनेंशियल टाइम्स’ में लिखते हुए स्पष्ट माना कि ‘नाटो इस जंग की तैयारी वर्षों से कर रहा था और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक रूस को आर्थिक और सैन्य तौर पर तबाह करके अपने दबदबे में नहीं कर लिया जाता.’ यानी रूस को मिटाना, बर्बाद करना अमेरिकी साम्राज्यवाद और नाटो का पहला मकसद है.

अमेरिकी साम्राज्यवाद ने नाटो गिरोह का गठन ही इसीलिए किया था कि सोवियत संघ की बढ़ती लोकप्रियता को न केवल रोका जाये बल्कि उसे खत्म भी कर दिया जाये. अमेरिकी साम्राज्यवाद और नाटो गिरोह ने अपना यह मकसद 1953 के बाद हासिल भी कर लिया था, जब गद्दार ख्रुश्चेव ने सोवियत संघ के जड़ में मट्ठा डाल दिया था और जिसकी अंतिम परिणति 1991 में सोवियत संघ के पतन हो गया था. 15 टुकड़ों में बंटे सोवियत संघ के उत्थान और पतन ने दुनिया की जनता के सामने यह साबित कर दिया कि समाजवाद की लड़ाई कितनी भीषण है, इसे न केवल बाहर से युद्धों के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है बल्कि अन्दर से भी खत्म किया जा सकता है.

फरवरी 1956 में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं पार्टी कांग्रेस में दिये अपने कुख्यात ‘गुप्त भाषण’ में गद्दार ख्रुश्चेव ने जोसेफ़ स्तालिन पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी. उस समय तक विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन के सर्वमान्य नेता स्तालिन पर किये इस हमले की आड़ में उसने वास्तव में मार्क्सवाद-लेनिनवाद को ही अपने हमले का निशाना बनाया और शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व, शान्तिपूर्ण प्रतियोगिता और शान्तिपूर्ण संक्रमण की नीति के तहत सोवियत संघ समेत दुनिया भी की समाजवादी शिविर और अन्तरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट आन्दोलन को भारी नुकसान पहुंचाया. इसी का परिणाम था कि धीरे-धीरे सारी दुनिया में समाजवादी शिविर एक-एक कर ध्वस्त होता चला गया. और आज खुद रूस खत्म होने के कागार पर पहुंच गया है.

जब इस गद्दार ख्रुश्चेव को उसके पद से जबरन हटाया गया तब इसने नीचतापूर्वक जो शब्द कहा था, वह भी इसके दूरगामी उद्देश्य को रख दिया. उसने कहा था कि –

मैं बूढ़ा और थका हुआ हूं. उन्हें खुद से निपटने दें. मैंने मुख्य काम किया है. क्या किसी ने स्टालिन को यह बताने का सपना देखा होगा कि वह अब हमें शोभा नहीं देता और सुझाव देता है कि वह सेवानिवृत्त हो जाए ? हम जहां खड़े थे वहां गीली जगह भी नहीं बची होगी. अब सब कुछ अलग है. डर दूर हो गया है, और हम बराबर के रूप में बात कर सकते हैं. यही मेरा योगदान है. मैं लड़ाई नहीं करूंगा. [266]

अमेरिका को हर वक्त अपनी दादागीरी के खात्मे का खौफ सताता रहता है. इसलिए वह सारी दुनिया से बेवजह युद्ध में अपनी नाक जरूर घुसेड़ता है. अगर कहीं युद्ध नहीं हो रहा हो तब वह युद्ध के लिए देशों को उकसाता रहता है, अगर तब भी कहीं युद्ध नहीं हो रहा हो तब वह बकायदा आतंकवादियों की मदद से युद्ध को पैदा करता है. साफ है युद्ध अमेरिकी दादागीरी और उसकी आर्थिक सम्पन्नता का सबसे बड़ा कारण है.

मौजूदा युद्ध रूस का युक्रेन में अपनी सैन्य हस्तक्षेप का है. अमेरिका ने रूस को इतना मजबूर कर दिया कि रूस को मजबूरन युद्ध में जाना पड़ा. विगत 8 माह से जारी युक्रेन में रूसी हस्तक्षेप के खिलाफ अमेरिकी साम्राज्यवाद के नेतृत्व में समूचा नाटो यानी यूरोपियन देश युक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. यानी, रूस के खिलाफ समूचा नाटो गिरोह युक्रेन में युद्ध लड़ रहा है और अपने सैन्य सौदों का कारोबार कर रहा है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जेल में दो रूपए की कलम बीस रूपए की कॉपी

Next Post

गांव गांव श्मशान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

गांव गांव श्मशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पहलू लिंचिंग केस और अदालत की ‘निष्पक्षता’

August 15, 2019

भीड़ की ऐसी हिंसा की घटनाएं थम क्यों नहीं रहीं ?

June 25, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.