Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रोहित सरदाना जिस व्यवस्था का पैरोकार रहा, उसी ने उसकी जान ली

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 1, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसी की मृत्यु पर, अलग-अलग नजरिया हो सकता है. लेकिन सरकार विरोधी लोगों से एक आग्रह है कि दलाल और दंगाई को पत्रकार से संबोधित न करें. यह देश के ईमानदार पत्रकारों और इस पेशे का अपमान होगा. किसी के जाने पर औरों का अपमान करना, असहनीय है.

किसी की मौत यूजफूल है या मिनिंगलेस, यह वक़्त, हालात और मौत की वजह पर निर्भर करता है. एक दंगाई, मास मर्डरर, जनसंहार करवाने की प्रवृति रखने वाले की अचानक हुई मृत्यु चल रही व्यवस्था में जरा भी गतिरोध पैदा नहीं करती है, बल्कि उसका स्थान ग्रहण करने के लिए उसी प्रवृत्ति या उससे खतरनाक प्रवृत्ति के दस दौड़ पड़ते है. और नरपिशाचों की महफिल में हर्ष-उन्माद बदस्तूर चलता ही रहता है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इसिलिए फासिस्टों को मुसोलिनी जैसी मौत मिलनी चाहिए. जैसे कि उसे गोली मारकर पेड़ से लटका दिया गया था. यह भी नहीं तो कम से कम हिटलर जैसी मौत होनी ही चाहिए कि वह बागियों के डर से खुद को गोली मार ले. अगर किसी फासिस्ट की इससे कमतर मौत होती है, मसलन वह महामारी का शिकार हो जाए, तो मुझे उसके ठंडे पड़े जिस्म पर रहम आता है. मैं सोचता हूं, ओह ! इसे इतनी आसान मौत मरनी थी. आखिर इसका नतीजा भी क्या निकलेगा. मुसोलिनी को उसकी प्रेमिका और 16 अन्य लोगों के साथ वहीं मारा गया था जहां उसने 8 महीने पहले अपने 15 विरोधियों को गोली से उड़वा दिया था.

लेकिन फर्ज कीजिये, किसी रात हिटलर अचानक से हार्ट अटैक का शिकार हो काल के गाल में समा गया होता, तो क्या उसकी मृत्यु की खबर प्रसारित होते ही, नस्लीय जनसंहार रुक जाता ? या फिर उसका सूचना मंत्री ‘गोएबल्स’ या कोई और जनरल उसकी जगह लेकर उसी तरह खून बहा रहा होता, ज्यूस को भट्ठियों में झोंक रहा होता, जैसे हिटलर करता था.

आज जर्मनी में नाजी विचारधारा से सहमति रखना कानूनन जुर्म है. यह इसलिए संभव हुआ कि हिटलर नैचुरल डेथ या महामारी का शिकार नहीं हुआ था. एक डरे हुए तानाशाह ने खुद को गोली मार ली थी. उसे मालूम पड़ गया था कि उसका खेल खतम हो चुका है, और ऐसे में खुद को जिंदा रखना अंतहीन सज़ा है.

आज रोहित सरदाना मर गया. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उसकी जगह कई दूसरे रोहित सरदाना पैदा हो सकते हैं, क्योंकि व्यवस्था नहीं बदली है. दक्षिणपंथी उन्माद में कमी नहीं आई है. हां अगर उसने आज की गिल्ट, आने वाले दिनों के डर में खुद की जान ली होती अथवा किसी के गुस्से का शिकार हुआ होता तो शायद कुछ फर्क पड़ता. शायद कोई और, उसका स्थान लेने में भय खाता. लेकिन वह इतनी आसान मौत मरा है कि अब तक कईयों ने उस जैसा बनने की कसम खा ली होगी.

इसलिए मुझे उस दलाल, दंगाई के मरने पर तनिक भी खुशी नहीं हुई है. मैं फिर से उसके ठंडे पड़े जिस्म पर अफसोस जाहिर करता हूं. मुझे दु:ख है कि जिस व्यवस्था का वह पैरोकार रहा, उसी ने उसकी जान ले ली.

( 2 )

क्या अब भी किसी को शिकायत है कि मैं रवीश कुमार से घनघोर असहमति क्यों रखता हूं. आखिर वह कथित तौर पर विरोध की पत्रकारिता का मुख्यपत्र जो है. मुद्दे की बात करने से पहले बताता चलूं कि, मैं न तो उनके शो देखता हूं और न ही उन्हें पढ़ता हूं. यदा-कदा कभी ऐसा किया भी होगा तो बस उनके खिलाफ दो-चार शब्द लिखने के लिए.

रवीश जी आज रोहित सरदाना को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, ‘मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह रोहित के परिवार को 5 करोड़ का चेक काट कर दे. हां दूसरे पत्रकारों को भी दे. क्यों न यहीं से शुरुआत की जाए.’

यहां रवीश जी के अप्रोच से मेरी पहली आपत्ति है कि उन्होंने भारत सरकार से यही अपील करने में इतनी देरी क्यों कर दी ? जब देश के सुविधा रहित पत्रकार बेमौत मारे जा रहे थे तब उनके लिए 5 करोड़ का डिमांड क्यों नहीं किया गया ? क्या इसकी शुरुआत के लिए किसी संघी प्रवक्ता पत्रकार की मृत्यु अनिवार्य शर्त थी ? अथवा सिर्फ स्टार टाईप एंकर के परिवारों में ही जरुरतें होती है ? बाकी लोग घिस कर जैसे तैसे जिंदगी काट ही रहे हैं.

दूसरी आपत्ति है कि रोहित सरदाना जैसे जनविरोधी ने करोड़ों की मोटी कमाई की है, पैसा पीटा है, बैंक बैलेंस और प्रोपार्टी जमा किया है, उस पर जनता का 5 करोड़ किस आधार पर लुटाया जाए ? क्या ये रकम उसके द्वारा सरकार की सेवा के लिए ईनाम बतौर दी जाए ?

तीसरी आपत्ति है कि इस देश में रोज हजारों लोग कोविड की वजह से मर रहे हैं, उनमें से अधिकांश सुविधा रहित गरीब हैं जिन्हें सरदाना की तरह उत्तम स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पायी और वे बेमौत मारे गए, ऐसे में उनके परिवारों का क्या होगा ? क्या उन्हें 5 करोड़ की राशि नहीं दी जानी चाहिए ? या इस तरह की योजना सरदाना जैसे दलालों के लिए ही चलाई जा सकती है ?

ये मेरी गुस्ताखी है कि मैं मैग्सेसे अवार्ड विजेता रवीश कुमार पर सवाल खड़े कर देता हूं. यह जानते हुए कि मेरी इन बातों का कोई आउटपुट नहीं है. फिर भी, मैं आगे भी विरोध की पत्रकारिता के कथित माउथपीस के खिलाफ बोलता रहूंगा.

( 3 )

कहते हैं, ‘नुक़्ते के हेर फेर से ख़ुदा जुदा हो जाता है’. ‘दिल्ली हिंसा’ को’ दिल्ली दंगा’ कहने में महज एक शब्द का ही हेर-फेर है, और इसी में पूरा खेल है. कोई सदी का महान पत्रकार है, इसका अर्थ यह नहीं कि मुझ जैसा टुच्चा आदमी उसकी आलोचना नहीं कर सकता है.

किसी ने कहा कि तुम उस महान हस्ती को बगैर पढ़े, एक लाइन पर हुड़दंगई कर रहे हो. इस पर मेरा कहना है, अगर किसी अवार्ड विजेता पत्रकार पर कुछ लिखना हुड़दंगई है, तो मैं इससे कभी बाज नहीं आउंगा. मेरी यह हुड़दंगई गाहे-बगाहे चलती रहेगी.

हां लेकिन मैं माफ़ी मांगता हूं उन लोगों से जिन्हें मेरा उनके खिलाफ बोलना नागवार गुजरता है. मुझसे सोशल मीडिया पर ही नहीं, निजी जीवन के बेहद करीबी दोस्तों ने भी कहा, ‘मुझे वे लोग पसंद नहीं जो रवीश के खिलाफ बोलते हैं.’

और तब भी मैं यह रिस्क उठाते हुए कि कोई मुझे नापसंद कर रहा है, उन महान हस्ती के खिलाफ लिख देता हूं. मैं उन्हें नाराज कर देता हूं, जिन्हें कभी नाराज करना नहीं चाहता. उस वक़्त मैं उनके द्वारा नापसंद किया जाता हूं, जो सबसे अज़ीज़ में से हैं.

  • रिजवान रहमान

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

टूटती सांसों को जोड़ने वाली ऑक्सीजन गैस की खोज की दिलचस्प कहानी

Next Post

बाजे वाला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

बाजे वाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सपने बेचने वाला

March 29, 2022

गधगणना और उसके बाद

May 23, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.