Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आखिर अरविन्द केजरीवाल ही क्यों?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 11, 2017
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


अक्सर मेरे मित्र सवाल करते हैं कि मैं आखिर अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में क्यों लिखता हूं ? क्या और कोई नहीं है इसके अलावे ? कुछ मित्र तो दबे स्वर में यहां तक कह दिये हैं कि अरविन्द केजरीवाल से जरूर कोई आर्थिक मदद मिलती होगी. मित्र के सवाल उद्वेलित तो करते हैं पर उससे भी ज्यादा अहम् सवाल होता है राजनीतिक धाराओं को न समझ पाने की उनकी विवशता. वे मेरे मित्र हैं. शुभचिंतक हैं इसलिए उनके सवालों को हल्के में या झटके में उड़ा देना सही नहीं है बल्कि उनका यह सहज और बोधगम्य-सा सवाल एक विशेष संवेदनशीलता की मांग करती है.

मित्र के सवाल पर आऊं इससे पहले हमें भारतीय समाज और उसपर फल फूल रही राजनीति की बनावट को समझना होगा. हमारा समाज विभिन्न पृथक-पृथक टुकड़ों में बंटा हुआ है. यह विभिन्न टुकड़े परस्पर विरोधी स्वभाव को लिये लोगों का विशाल समूह है. आईये, थोड़ा प्रारंभ से बात को शुरू करते हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

आर्यों के आक्रमण और उनके यहां बस जाने के पहले यहां आदिवासी, प्राक्-आदिवासी और हब्शी लोगों की एक समृद्ध संस्कृति और सभ्यता थी, जो अपने तरीके से अपना जीवन-यापन कर रही थी. घुमन्तु और बेघर आर्य भटकते हुए इन समूहों पर हमला कर और उनको युद्ध में पराजित कर उनके जीवन में बेहिसाब बदलाव लाये. , प्राक्-आदिवासी और हब्शी लोगों ने इसके बाद दो तरीके अपनाये. पहला तरीका यह था कि वे सूदूर दक्षिण की ओर पलायन कर गये और दूसरा यह कि वे आर्यो से समझौता कर उनके अधीन खुद को टिका रहने दिया. पर जैसा कि विदित है आर्यों ने उन्हें अपने समूह में नहीं मिला कर दास-प्रथा को जारी रखा. आर्यों के द्वारा खुद को शुद्ध रखने के अथक प्रयास के वावजूद एक आर्य और अनार्य (जो आर्य नहीं है अर्थात् विजित मूल निवासी) ने एक मिश्रित संस्कृति और सभ्यता को जन्म दिया. इसके वावजूद इस मिश्रित संस्कृति ने दोनों के बीच के फर्क को समाप्त नहीं किया और ये दोनों ही समूह ने अपनी संस्कृति को बचाकर रखने का जद्दाजहद करते रहे. बाद में अनेक जातियों ने अलग-अलग हमले किया. जिसमें शक-हूणों का हमला भी एक था. शक-हूण ने यहां के संस्कृति को प्रभावित किया और एक अलग समूह का निर्माण किया. विश्व विजेता सिकन्दर महान के भारत पर आक्रमण ने यहां एक नई संस्कृति वाले समूह का निर्माण किया. फिर मुसलमान आये और वे यहां आकर बस गये और एक अलग संस्कृति वाली समूहों का निर्माण किया. मुसलमानों के बाद अंग्रेज आये और वे समाज में भारी उथल-पुथल मचा कर एक नई संस्कृति वाले समूहों का निर्माण किया. आजादी की लड़ाई के दौरान और तथाकथित आजादी के बाद सोवियत संघ और अब अमरीकी संस्कृति ने एक अलग समूहों का निर्माण किया. इन पृथक-पृथक समूहों में परस्पर मैत्री भाव का भारी आभाव है और वे परस्पर लड़ते रहते हैं और अपने-अपने समूहों को सर्वश्रेष्ठ समझने और समझाने का प्रयास करती रहती है.

संक्षेप में, आदिवासियों, आर्यों, शक-हूण, सिकंदर महान, मुसलमान, अंग्रेज, सोवियत-संघ और अमेरिकी सहित अनेक संस्कृतियों ने मिल कर भारतीय समाज और उसकी संस्कृति का निर्माण किया है. एक-दूसरे के साथ विजयी और विजित का भाव रखे ये सभी संस्कृति अपने-अपने पहचान को बचा कर रख रहे हैं, इसे कोई भी विजयी समूह खत्म नहीं कर पाया बल्कि गाहे-बगाहे विजित भी अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ते रहे, खून की नदियां बहाते रहे पर कोई भी समूह एक-दूसरे को खत्म नहीं कर सका. परिणामतः सभी विजयी और विजित संस्कृति अलग-अलग समूह का निर्माण कर एक विशाल समाज का निर्माण किया. अंग्रेजों सहित तमाम शासकों ने इन समूहों के बीच के फासले को अपने हितों के हिसाब से घटाया या बढ़ाया पर समाप्त कभी नहीं कर पाया या होने ही नहीं दिया.

1925 ई0 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन विभिन्न फासलों वाली संस्कृति के बीच एक धर्म, एक जाति, एक भाषा, एक संस्कृति, एक ध्वज जैसा नारा बुलंद कर आर्य की विजयी और फिर विजित संस्कृति को जिसका सार मनुस्मृति और ब्राह्मणवाद में है, के तहत बहुसंख्यक जाति को गोलबंद करने का प्रयास कर रही है. परन्तु इसके बाद भी विजित अनार्य या दास जिसे आर्यों ने शुद्र नाम से प्रतिस्थापित किया था, पर आतंक जमाने का मौका नहीं चूकती. जैसा कि मैंने प्रारंभ में स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी जाति या संस्कृति एक-दूसरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती और न ही उसे पूरी तरह मिटा ही सकती है. ऐसे में भारत एक राष्ट्र के तौर पर सेना के सहारे टिकी एक आवरण के सिवा और कुछ नहीं है, जो विभिन्न शासक वर्गों की जरूरत को सिद्ध करती है.

परन्तु इन सभी जातियां जिस एक सवाल पर आकर एकजुट होती है, वह है लोगों की बुनियादी जरूरत अर्थात्, रोटी, कपड़ा, मकान, दवा और शिक्षा. बस इसी एक सवाल पर सारी जातियां और संस्कृति एक मत है. केवल इसी एक सवाल पर आकर सारी जाति और संस्कृति गोलबंद हो जाती है. आज सभी शासक वर्गीय पार्टियां के लिए यह कोई मुद्दा ही नहीं है. तथाकथित लोकतंत्र के नाम पर लोगों का मजाक उड़ाना, गरीब लोगों की तुलना कुत्ते, जानवर से करने जैसी रणनीति अपनाये हुये है. ऐसे में एक मात्र अरविन्द केजरीवाल ही वह आदमी बचते हैं, जिसने इस सवाल को बुनियादी तौर पर उठाया है और इसे हल करने की दिशा में किसी हद तक सही रणनीति के साथ कदम भी बढ़ाया है. इसके साथ ही यही वह बुनियादी सवाल है जिसके सहारे हम भारतीय समाज और संस्कृति को एक-सूत्र में बांध सकते हैं. यही कारण है कि मैं अरविन्द केजरीवाल का समर्थन करता हूं और यही अरविन्द केजरीवाल होने का मायने भी है और अर्थ भी है अन्यथा हजारों साल से लाखों लोगों की खून बहाने के बाद भी जनता की बुनियादी समस्या वहीं की वहीं है. शासक बदल जाते हैं पर समस्या नहीं बदलती.

Previous Post

रामायण और राम की ऐतिहासिक पड़ताल

Next Post

मसखरों का खेल है चुनाव

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

मसखरों का खेल है चुनाव

Comments 2

  1. Krishna sarkar says:
    9 years ago

    एक मात्र अरविन्द केजरीवाल ही भारतीय समाज और संस्कृति को एक-सूत्र में बांध सकते हैं.

    Reply
  2. cours de theatre says:
    8 years ago

    Really informative blog.Really looking forward to read more.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पोस्ट-ट्रूथ पॉलिटिक्स : दाव पर सदियों पुरानी कहावत ‘काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती’

April 11, 2019

धुंध बहुत गहरी है

April 10, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.