Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आईये, अब हम फासीवाद के प्रहसन काल में प्रवेश करें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 25, 2019
in ब्लॉग
4
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईये, अब हम फासीवाद के प्रहसन काल में प्रवेश करें

कम्युनिस्ट क्रांतिकारी, प्रगतिशील इसलिए कहलाता है कि वह भविष्य के सपने देखता है और वर्तमान को बदलने के लिए तमाम साधनों का इस्तेमाल करता है, परन्तु भारत के कम्युनिस्ट क्रांतिकारी सहित तमाम प्रगतिशील इस पैमाने पर खड़े नहीं उतरते. भारत में कम्युनिस्ट क्रांतिकारी समेत तमाम प्रगतिशील हमेशा अतीत में रहतेे हैं, जहां से भविष्य उसे नजर भी नहीं आता. जब वह पराजित हो जाता है तब वह एक बार फिर और अतीत में जाकर अपना मूल्यांकन करता है. सर्वहारा के महान शिक्षक कहते हैं अगर हम इतिहास से नहीं सीखते हैं तो इतिहास अपने-आप को दुहराता है, पहली बार त्रासदी के रूप में और दूसरी बार प्रहसन के रूप में. आज भारत में कम्युनिस्ट क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतें और खुद फासीवाद भी दुसरी वाली स्थिति में आ चुके हैं, वे एक प्रहसन के पात्र बन चुके हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

मोदी को हिटलर की संज्ञा से नवाजने वाले प्रगतिशील ताकतें भी यह सब समझती है, पर वह अपने कार्यप्रणाली से रत्ती भर भी अलग नहीं होते. जर्मनी में हिटलर के उदय से पहले एक ऐसा वक्त भी आया था जब अगर तमाम ताकतें एकजुट हो जाती तो हिटलर को चुनावी माध्यम से ही सत्ता में आने से रोका जा सकता था, पर कम्युनिस्ट ‘क्रांतिकारी’ अपने कार्यभार को समझ नहीं पाये और अपने साथ-साथ सारी दुनिया के लिए मुसीबतों का पहाड़ ला दिया और दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा त्रासदी का शिलालेख लिख गया. लाखों की तादाद में नृशंसतापूर्वक लोग मार डाले गये. यह तो गनीमत था कि इस नृशंस ताकत को रोकने के लिए विश्व पटल पर सोवियत संघ विद्यमान था, जिसने हिटलर की नृशंसता को जड़ से मिटा दिया, पर किस कीमत पर ?? बताने की जरूरत नहीं. परन्तु आज जब देश की सत्ता पर मोदी के रूप में हिटलर की वापसी हुई है, तब विश्व स्तर पर कम्युनिस्ट क्रांतिकारी की कौन बात करें, प्रगतिशील ताकतें भी न केवल ढुलमुल ही है, बल्कि राजनैतिक तौर पर भी कमजोर और हताशा का शिकार हो चुकी है और हम विश्व इतिहास के प्रहसन के काल में प्रवेश कर चुके हैं.




अब इस देश में या दुनिया के पैमाने पर जो कुछ भी हो रहा है, या होने वाला है, वह सिवा एक प्रहसन के और कुछ भी नहीं हो सकता है. आज इस देश में गांधी देशद्रोही बन जा रहा है, नेहरू के वंशज देशद्रोही का खिताब पाते हैं, भगत सिंह आतंकवादी बन गये हैं, और गांधी के हत्यारे, जो अंग्रेजों के चाटुकार थे, आज देशभक्त बनाये जा रहे हैं, आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर माननीय बन गयी है. न्यूटन-आईंस्टीन तक बेवकूफ करार दिये जा रहे हैं. गोबर से सोना निकाला जा रहा है. विज्ञान को अविज्ञान बताया जा रहा है. यह सब एक प्रहसन नहीं तो और क्या है ? सत्ता पर बैठे एक से बढ़कर एक फर्जी ज्ञान, फर्जी इतिहास को खुले मंचों से बोलकर मजे ले रहे हैं और लोग खुश होकर ताली पीट रहे हैं.

एक वक्त था जो अब हाथ से निकल चुका है, वह था मोदी के खिलाफ तमाम प्रगतिशील ताकतों का एकजुट होकर उसे वापस सत्ता में आने से रोकना. परन्तु जर्मनी की कम्युनिस्ट क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतें जिस प्रकार बिखरकर हिटलर को सत्ता में आने से नहीं रोक पायी, उसी तरह भारतीय कम्युनिस्ट क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतें भी बिखरकर मोदी को सत्ता में आने से नहीं रोक पायी. अब सारा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि कब मोदी देश में चुनाव को कानूनन असंवैधानिक घोषित करते हैं ? हलांकि इसकी घोषणा तो वह लोकसभा चुनाव से पहले ही विभिन्न मोहरों के माध्यम से कर चुका है. हम अब इंतजार करेंगे फासिस्टों के नये हमलों का कि कब वह मनुस्मृति को भारत का संविधान घोषित करते हैं. हलांकि इसके लिए उसके पास अभी भी पूरे पांच साल का वक्त है.




आईये, अब हम फासीवाद के प्रहसन काल में प्रवेश करें और अतीत के ‘रामराज्य’ का आनन्द लेने को तैयार हो जाये. यह वही रामराज्य है, जहां दलितों, पिछड़ों, महिलाओं पर जुल्मतों का पहाड़ टुटता था और सारा देश सिवा उस पीड़ित के, असीम आनन्द की प्राप्ति करता था. फासिस्ट भाजपा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हमले शुरू किये थे. शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त करने का पूरा प्रयास किया था. चिकित्सा के तमाम जनसुलभ पहुंच को दूर कर दिया था. अब मोदी के दूसरे व सर्वाधिक ताकतवर काल में इन प्रयासों को शत-प्रतिशत करने का जोरदार कदम उठाया जायेगा. दलितों पर हमले बढ़ेंगे, पिछड़ों और महिलाओं को शिकार बनाया जायेगा और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के नाम पर शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को जनपहुंच से दूर करने हेतु पूरा कदम उठाया जायेगा. जिस प्रकार जर्मनी में हिटलर की नृशंसता को जर्मन खुशी-खुशी झेलता रहा और प्रतिरोध के तमाम ताकतों को इस प्रकार जड़ समेत नष्ट कर दिया कि उसके सामने सिवा पलायन या खत्म हो जाने का कोई रास्ता न छोड़ा, ठीक उसी दौर में हम प्रवेश कर रहे हैं.

भारतीय फासिस्ट ताकतें ऐसा नहीं है कि वह हिटलर के अंत के कारणों को नहीं जानती है. वह पूरी तरह सचेत है. उससे सबक भी ले चुकी है. अपनी 90 सालों से जमी-जमाई जमीन को पूरी तरह सींच रखा है और वह हिटलर की ही तरह पूरी नृशंसता के वाबजूद खुद को उन कम्युनिस्ट क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतों के साथ भिड़न्त में पूरी सावधानी बरतेगी क्योंकि वह हिटलर की तुलना में ज्यादा धूर्त और बईमान है यही कारण है कि वह अपनी हिंसा को बेहतर और क्रांतिकारी की हिंसा को अवैध ठहराने में ज्यादा कुशल है. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट ‘क्रांतिकारी’ तो हिंसा का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगता है और दुगुने जोश-खरोश के साथ क्रांतिकारी हिंसा को अवैध ठहराने में सबसे आगे निकल जाता है, शायद फासिस्ट हिटलर से भी आगे.




Read Also –

लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है चुनाव आयोग
गोडसे को हीरो बताने के बात को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए
साध्वी प्रज्ञा : देश की राजनीति में एक अपशगुन की शुरुआत
षड्यन्त्र क्यों होते हैं और कैसे रूक सकते हैं ?




[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Previous Post

क्या 2019 के चुनाव में मैं भी हार गया हूं ?

Next Post

तंजानिया : अमीरों के लिये मुश्किल और ग़रीबों के लिये सुविधा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

तंजानिया : अमीरों के लिये मुश्किल और ग़रीबों के लिये सुविधा

Comments 4

  1. Jagmohan says:
    7 years ago

    आंखे खोल देने वाला लेख 👍👍

    Reply
  2. Rajkishor says:
    7 years ago

    इसी उम्मीद पर तो मानवता अभी तक सांस ले रही है।

    Reply
  3. Anil says:
    7 years ago

    वो सुबह कभी तो आएगी?

    Reply
  4. Devasis says:
    7 years ago

    सहि कहा भाई…

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

शुभांगी

August 14, 2024

IRCTC का ई-बुक : क्या ये अपमानजनक नहीं है ?

December 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.