Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

डॉ. सुधाकर राव : सुरक्षा किट की मांग पर बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और पिटाई करनेवाली पुलिस और मोदी सरकार मुर्दाबाद

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 18, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ. सुधाकर राव : सुरक्षा किट की मांग पर बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और पिटाई करनेवाली पुलिस और मोदी सरकार मुर्दाबाद width=

तस्वीर में एक व्यक्ति शर्टलेस दिख रहे हैं, उनका होठ सूजा हुआ है, हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए हैं. ये कोई खूंखार व्यक्ति नहीं हैं. ये भारत देश के नागरिक हैं, और कुछ दिन पहले तक एक सरकारी संस्थान में कार्यरत सम्माननीय डॉक्टर थे. इनका नाम है डॉ. सुधाकर राव, जाति से अछूत, चमार भी कह सकते हैं.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

50-60 दिन पहले इन्होंने आंध्रप्रदेश सरकार के एक संस्थान में कार्य करते हुए बताया था कि वहांं के सरकारी डॉक्टर मास्क, पीपीई आदि के अभाव में बड़ी मुश्किलात में काम कर रहे हैं. यहांं तक एक हीं मास्क को कई-कई हफ्तों तक पहनने को मजबूर हो रहे हैं.

ప్రాణాలను సైతం లెక్క చెయ్యకుండా కరోనా నియంత్రణకు ముందుండి పోరాడుతున్న డాక్టర్లు, వైద్య సిబ్బందికి ఇవ్వాల్సిన మాస్కులు, వ్యక్తిగత రక్షణ కిట్లను వైకాపా నాయకులు కొట్టేయడం దారుణం.@ysjaganగారి పబ్లిసిటీకి, క్షేత్ర స్థాయిలోని కరోనా నివారణ చర్యలకు ఆకాశానికి, భూమికి మధ్య ఉన్నంత తేడా ఉంది pic.twitter.com/VQmaaWHyZP

— Lokesh Nara (@naralokesh) April 6, 2020

ये बातें सरकार को सूचित करने के पीछे उद्देश्य था कि सरकार उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करें और जल्द से जल्द मास्क, पीपीई किट आदि समुचित मात्रा में सरकारी मेडिकल संस्थानों मुहैया करवाये और स्वास्थ्यकर्मियों की जान को अनावश्यक जोखिम खत्म हो और वो कोरोना पीड़ितों की सेवा जारी रखे.

N95 మాస్క్ లు అన్ని వైస్సార్సీపీ వాళ్ళ ఇళ్ళకి చేరాయి వాళ్ళ పెళ్లాలకు,వాళ్ళ పిల్లలకు, బంధువుల మొహాలకు సిగ్గు లేకుండా పెట్టుకుంటున్నారు..ఆంద్రలో డాక్టర్ల పరిస్థితి 👇 ఎలా వుందో చూడండి 👇 కనీసం మాస్క్ లు ఇవ్వటం లేదు అంటూ ఆవేదన వ్యక్తం చేస్తున్న డాక్టర్ #JaganCheapPolitics pic.twitter.com/wULdNSwQUe

— Sai Bollineni ™ ⭕️ (@saibollineni) April 6, 2020

लेकिन रेड्डियों की सरकार भला ये कैसे बर्दास्त करें कि कोई अदना-सा सरकारी कर्मचारी उसको सलाह दे और सार्वजनिक रूप से बदनाम करें ! बहरहाल उनको सस्पेंड कर दिया गया और कार्यवाही के दौरान रेड्डियों को यह भी पता चल गया कि उक्त डॉक्टर अछूत समुदाय का है, बस फिर क्या था ! अब तो बर्खास्तगी भी कम पड़ गयी !

प्लान बना कि अछूत को ऐसा सबक सिखाया जाए कि दूसरा अछूत रेड्डियों की सरकार के खिलाफ आवाज़ ना उठा सकें. अब शुरू हुआ एक अछूत को उसकी औकात दिखाने का रेड्डी प्लान. फ़ोन पर एक शिकायती कॉल का नाम लेकर पुलिस ने नंगा करके, हाथ बांधकर खुलेआम सड़क किनारे ले जाकर पहले उनकी पिटाई की फिर उनके हाथ पीछे रस्सी से बांधकर करके घसीटते हुए थाने ले गए.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2020/05/97895080_1123638997995137_1110880719741124608_n.mp4

जिन्हें आंध्र प्रदेश की पुलिस निर्वस्त्र कर सड़क पर घसीट रही है, पीट रही है, ये हैं डॉ सुधाकर. इनकी गलती है कि इन्होंने N95 मास्क की कमी पर बोला. उससे भी बड़ी गलती ये कि ये अनुसूचित जाति से आते हैं. सरकार भला चुप कैसे रहती इतनी बड़ी गलती पर ?

आरोप लगाया गया कि वे शराब के नशे में थे, कि उन्होंने एक पुलिसकर्मी से उनका मोबाईल छीन लिया और वे पागलों की तरह व्यवहार कर रहे थे, इसलिए पुलिस को इन पर शारीरिक बल का प्रयोग करना पड़ा. ये कैसा बल प्रयोग है कि उनको निर्दयतापूर्वक पीटना पड़ा और वो भी चार-पांंच पुलिस कर्मियों द्वारा !!

ये कौन-सी नियमावली में लिखा हैं कि बल प्रयोग में पिटाई जरूरी है ! केस के हालात और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को इनको पीटने का कोई अधिकार नहीं था. पुलिसिया आरोप कितने फूहड़ हैं, जरा इसकी जांंच और तर्क देखे जाए !!

पुलिस इल्जाम लगा रही हैं कि वे शराब के नशे में खुद को संभालने की हालत में नहीं थे, दूसरी तरफ बोल रही हैं कि उन्होंने 4-5 पुलिस वालों के रहते एक पुलिसकर्मी का मोबाईल छीन लिया. क्या एक शराबी व्यक्ति नशे की हालत में जो खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह 4 पुलिस वालों से मुकाबला करके मोबाईल छीन सकता है ?? धन्य है ऐसे निठल्ले, पेटू पुलिस वाले. जब ये एक शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति से मुकाबला नहीं कर सकते तो एक अपराधी को अरेस्ट करने के लिए क्या हमेशा पूरी बटालियन भेजनी होगी ? सबसे पहले इन्हीं को सस्पेंड करना चाहिए.

सवाल न. दो, पुलिस ने डॉ. राव को पागल बताया है. बिना किसी जांच के पुलिस को कैसे पता चला कि डॉ. राव पागल है ??

सवाल न. तीन, जो इंसान अभी कुछ ही दिन पहले एक सरकारी संस्थान में पूरी तन्मयता से जनता की सेवा में कार्यरत थे, वो ऐसे अचानक से कैसे पागल हो गए ? अगर ऐसा होता तो निश्चय ही उनके घर वाले उन्हें अस्पताल में ले जाते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. असल में यह सब नाटक डॉ. राव की जाति को लेकर सबक सिखाने के पीछे का ब्राह्मणवादी खेल है, जिसे एक्सपोज करना सबसे जरूरी बात है.

अंतिम सवाल, समय-समय पर किसी चिकित्सक को एक थप्पड़ तक मारने पर जिस तरह पूरे देश के डॉक्टर समुदाय और उनके बनिया-ब्राह्मण डोमिनटेड संगठनों में उबाल आता रहा है, वे संघटन और उनका गुस्सा आंध्रप्रदेश के इस मसले में कहांं हैं ?

  • जार्ज ओरवेल, दिल्ली

Read Also –

डॉक्टर्स का हड़ताल या हिन्दुत्ववादियों का षड्यंत्र
सत्ता पर बैठे जोकरों के ज्ञान से ‘अभिभूत’ देशवासी
कोरोना वायरस से लड़ने में मोदी सरकार की ‘गंभीरता’
स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करके कोरोना के खिलाफ कैसे लड़ेगी सरकार ?
आरोग्य सेतु एप्प : मेडिकल इमरजेंसी के बहाने देश को सर्विलांस स्टेट में बदलने की साजिश

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

आत्मनिर्भरता : ‘साहसिक आर्थिक सुधार’ यानी निजीकरण की आंधी

Next Post

लॉकडाऊन का खेल : एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

लॉकडाऊन का खेल : एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुगल-ए-आजम’ की ‘बहार’ निगार सुलताना ने मोहब्बत भी शिद्दत से की और नफरत भी

March 8, 2024

जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने के नियम में संशोधन एक दिन में वापिस लिया

April 7, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.