Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कश्मीर : आजादी और मौत के बीच जंग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 24, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कश्मीर : आजादी और मौत के बीच जंग

आजादी और मौत के बीच जारी जंग का परिणाम चाहे जिस किसी भी रुप में निकले पर यह तय हो चुका है कि कश्मीर भारत के हाथ से निकल चुका है. हर वह ताकत जो भारत के पक्ष में खड़ी थी, मोदी जैसे वेबकूफ और अमित शाह जैसे गुंडे के कारण कश्मिरियों के बीच आज शर्मसार है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

फारुख अब्दुल्ला समेत कश्मीर के तीन मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहां के हजारों नागरिकों को जेल में बंदकर यातनाएं दी जा रही है. उनकी हत्या की जा रही है, उनके घरों में घुसकर उनकी महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है. उनके बुढों को सरेआम पीटा जा रहा है और युवाओं को जेल में तिल-तिलकर मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है या सीधे गोलियों से उड़ाया जा रहा है. पैलेट गन की मार से घायलों की तो बहुत ही लंबी सूची है, पर असरार को तो पैलेट गन से ही भून डाला गया. मक्कार और झूठी देश की सरकार और सेना असरार की मौत में शामिल होने से इंकार करती है पर उस तथ्य का क्या करें जो उसके सिर के एक्स रे में सैकडों की तादाद में नजर आते पैलेट हैं.

27 साल के पत्रकार विकार सईद कश्मीर से दिल्ली केवल इंटरनेट का इस्तेमाल करने और समाचार संस्थानों को कश्मीर का खबर देने आते हैं.

कश्मीर के लोग न केवल सूचनाओं से वंचित कर दिये गये हैं, बल्कि जीवन रक्षक दवाओं, ईलाज से भी महरुम कर दिये गये हैं. हालत ये बना दी गई है कि बीमारों को इलाज और दवाइयों के अभाव में दम तोड़ते लोगों की पीड़ा की बात का मीडिया के सामने आकर साझा करने वाले यूरोलॉजी के गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर उमर सलीम अख्तर को ही सेेना ने गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर में जीवन रक्षक दवाएं खत्म हो रही हैं और कर्फ्यू की वजह से नई खेप नहीं आ रही है. मीडिया में उनके द्वारा किए गए इस दावे के 10 मिनट बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद से डॉ. सलीम की कोई ख़बर नहीं है.

इससे भी बदतर हालत यह है कि लगातार कर्फ्यू के कारण जहां खाद्य सामग्रियों का अभाव हो रहा है वहीं महिलाएं शौच जाने हेतु इजाजत नहीं मिलने के कारण भूखे रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है, इस भय से कि कहीं असमय शौच जाने की जरूरत नहीं पड़ जाये.

सोशल मीडिया पर लिखते हुए एक जानकार विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी प्राप्त कर लिखते हैं कि 4 अगस्त के बाद पूरी प्लानिंग के तहत कश्मीर का स्पेशल स्टेटस 370 छीन लिया गया. पहले से मौजूद लाखों सैनिकों के वाबजूद केन्द्र सरकार की ओर से 50-60 हजार और खासकर संघी ‘सैनिक’ या लोग कश्मीर की घाटियों में उतार दिए गए. कश्मीर की गलियों और सड़कों पर कर्फ्यू लगा दिया गया.

शहरों की फोन सेवा काट दी गई. इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. सड़कों पर सेना की गाड़ियां, गलियों में बूटों की आवाज के नीचे 80 लाख कश्मीरियों के सांंसों की आवाज दबा दी गई.

दिन गुजरे, हफ्ते गुजरे, जुमा आया, बक़रीद आई … लेकिन कब आई, कब गई यह कश्मीरियों को कलेंडर के बदलते औराक ने बताया, न नमाज न कुर्बानी.

इस बीच सरकार की बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती रही. कश्मीर में खुशियां होंगी. विकास होगा. उद्योग होगा. इन्वेस्टमेंट होगा. वह सब कुछ होगा जो देश के दूसरे राज्यों में अब तक नहीं है ?

सरकारी बकरे भी गए लेकिन जहां नमाज नहीं पढ़ने दिया गया, वहां कुर्बानी किस ने किया होगा … ? पता नहीं वह बकरे किन कुत्तों के पेट में समा गए.

इस बीच कर्फ्यू में गाहे-बगाहे ढील देने का प्रयास होता रहा लेकिन थोड़ी भी मोहलत मिलते ही कश्मीरियों का गुस्सा उबल पड़ता और लोग जिंदगी और मौत से बेखौफ होकर नारेबाजी ‘इंडिया गो बैक’, ‘कश्मीर आजाद करो’, की नारों से गूंज उठता.

भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर बैलेट, बुलेट, आंसू गैस, लाठी, डंडे, घूंसे, लात, बिजली के झटके, गिरफ्तारी, बलात्कार, प्लांड मर्डर के दौर के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया जाता.

जब सरकारी कुत्ते अत्याचार करके थकने लगे, तब डेलिगेशन के नाम पर लालच पडोसा जाने लगा. बाजार के कर्ता-धर्ता और रेहड़ी-पटरी वालों को लालच देकर दुकान खोलने और बाजार लगाने को कहा गया लेकिन दुकान बाजार नहीं खुले.

स्कूल के शिक्षकों एवं अभिभावकों को बुला कर लालच दिया गया लेकिन स्कूल में टीचर आए और स्कूल बंद कर के चले गए, कोई बच्चा पढ़ने नहीं आया.

किसानों को लालच दिया गया कि एडवांस पैसा ले लो और सेब तोड़ कर बगीचे से ही वजन करवा दो, बाकी के काम सरकार स्वयं कर लेगी, लेकिन किसानों ने जवाब दिया कि ‘सेब सड़ते हैं तो सड़ने दो, हम मर जाना पसंद करेंगे, गुलामी नहीं.’

अब कुछ इलाकों में 7 से 9 बजे तक जरूरी राशन-पानी की दुकानें खुलती हैं और बंद हो जाती हैं. सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है, चाहे वह अत्याचार से हो या लोभ से, लेकिन किसी भी तरह से हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं.

इंटरनेट पर प्रतिबंध तो है ही, मोबाइल के कैमरों को भी घर-घर तलाशी लेकर तोड़ दिया जाता है या मोबाइल फॉर्मेट कर के फोटोज डिलीट किया जाता है. मेमोरी निकाल कर तोड़ दिया जाता है. हर संभव प्रयास है कि जुल्म की कोई दास्तान का सबूत और निशान बांंकी न रहे.

मीडिया को भी किसी भी तरह की वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है. स्थानीय पत्रकारों से कैमरे छीन कर तोड़ दिया जाता है. विदेशी मीडिया जैसे बीबीसी व अन्य को सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही आवागमन की इजाजत है.

एक आंकड़े के अनुसार घाटी से लगभग 60,000 लोग बंदी बना कर देश के विभिन्न जेलों में भेजे गए हैं. अनगिनत घायल और कैजुअलिटी हुई हैं. अभी तो हर तरफ प्रतिबंध है लेकिन यकीन कीजिए, जब भी पर्दा उठेगा न केवल देश बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाले वाक़ियात सामने आएंगे, जो आपकी आत्मा तक को झिंझोड़ देंगे.

इतने इत्याचार के बावजूद कश्मीरियों से जब यह पूछा जाता है कि ‘क्या तुम्हें अपना स्पेशल स्टेटस वापस चाहिए ?’ … तो अब वह सीधे कहते हैं ‘नहीं, मुझे अब भारत पर भरोसा नहीं रहा, मुझे आजादी चाहिए या मौत.’

Read Also-

‘चुप्पी तोड़ो’ कश्मीर में जुल्म की दास्तान
नेहरु के बनाये कश्मीर को भाजपा ने आग के हवाले कर दिया
कश्मीर समस्या और समाधन : समस्या की ऐतिहासिकता, आत्मनिर्णय का अधिकार और भारतीय राज्य सत्ता का दमन

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

NRC संविधान की बुनियादी अवधारणा के खिलाफ

Next Post

फ्रेडरिक एंगेल्स (1858) : 1857 में लखनऊ पर हमले का पूरा वृत्तान्त

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

फ्रेडरिक एंगेल्स (1858) : 1857 में लखनऊ पर हमले का पूरा वृत्तान्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संघ से वैचारिक संघर्ष की अधूरी तैयारी

June 8, 2019

आंकड़ों की बाजीगरी और ‘आत्मनिर्भर भारत’

May 24, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.