Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मौत और भय के साये में देश का मीडिया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 26, 2019
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

मौत और भय के साये में देश का मीडिया

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

आज देश की तमाम संस्थानों को भाजपा सरकार ने खरीद लिया गया है, अथवा उसे डरा दिया है. चुनाव अयोग, पुलिस महकमा, आयकर विभाग यहां तक अपेक्षाकृत स्वतंत्र होने का आभास कराने वाली न्यायापालिका यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक बिक चुकी है अथवा डर गई है. सीबीआई के मामले में लगातार सुप्रीम कोर्ट के जजों का एक के बाद एक पीछे हट जाना यही साबित करता है. सीबीआई की जो दुर्गति हुई है वह जो किसी जनाजे से कम नहीं है. वहीं जो नहीं डरे हैं या बिके हैं, उन्हें खुलेआम मार दिया जा रहा है. इस हत्या में बहुत हद तक पुलिस की भी सांठगांठ वाली भूमिका रही है.

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने जब प्रेस काॅम्फ्रेंस करते हुए लोकतंत्र को खतरे में बताया था, तब चीजें इतनी भयावह नहीं लग रही थी. पर अब जब मीडिया संस्थानों को सूचनाओं का माध्यम होने के बजाय विज्ञापन के दलाल की भूमिका में धकेल दिया गया है, आम लोगों को गलत सूचनायें देकर गुमराह करने का माध्यम बन गया है, एक-एक कर निर्भीक लोगों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों को खत्म किया जा रहा है, या उन्हें चैनलों की नौकरी से निकालने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तब यह सवाल असलियत में सामने खड़ी हो गई है कि सचमुच लोकतंत्र खतरे में है ?




जनवादी पत्रकार गौरी लंकेश को अपमानित करने के लिए इसी भाजपाईयों ने न्यायपालिका का सहारा लिया था. उन पर गलत तरीके से अवमानना मुकदमा दायर किया और जब वह इससे भी नहीं झुकी तो उनकी इसी भाजपाईयों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इसी तरह पनसारे, कलबुर्गी की हत्या की गई. निर्भिक पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है. मुकदमों में मनचाहा फैसला करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों तक पर दवाब डाला गया और उनकी हत्या तक की गई.

वहीं सैकड़ों-हजारों करोड़ के मानहानि जैसे मुकदमों पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों पर कर के देश भीर में न केवल न्यायपालिका की ही बल्कि यह कानून भी हंसी का पात्र बना दिया. न्यायपालिका किस तरह देश के पत्रकारों के खिलाफ काम कर रही है, इसका उदाहरण देश के सामने पेश किया है मेघालय की हाई कोर्ट ने. एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार लिखते हैं, ‘पिछले दिनों मेघालय हाई कोर्ट ने ‘दि शिलांग टाइम्स’ की एडिटर पैट्रिसिया मुखीम और प्रकाशक शोभा चैधरी को अवमानना का दोषी पाया और दोनों को दो-दो लाख रुपये जमा करने की सजा सुनाई. मेघालय हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद याकूब और जस्टिस सुदीप रंजन सेन की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 215 के तहत सजा सुनाते हुए ‘दि शिलांग टाइम्स’ की संपादक और प्रकाशक को कोर्ट खत्म होने तक बैठने को कहा. एक हफ्ते के भीतर दोनों को दो लाख रुपये जमा करने हैं. अगर नहीं दे पाए तो छह महीने की जेल होगी. अखबार को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.’




‘दि शिलांग टाइम्स ने 6 दिसंबर, 2018 को एक खबर छापी जिसका शीर्षक था “When judges judge for themselves” यानी जब जज ही अपने लिए जज बन जाएं. इस खबर में यह था कि जस्टिस एस. आर. सेन रिटायर चीफ जस्टिस, जज, उनकी पत्नियां और बच्चों के लिए कई तरह की सुविधाएं देने का फैसला किया है. मेडिकल की सुविधा, प्रोटोकोल की सुविधा, गेस्ट हाउस, घर पर अर्दली, मोबाइल इंटरनेट का बिल और फोन के लिए 80,000 रुपये इसमें शामिल हैं. इस खबर में यह लिखा था कि जस्टिस सेन मार्च में रिटायर होने वाले थे. संदेश ये गया कि वे रिटायर होने से पहले अपने लिए ऐसा चाहते हैं. जो कोर्ट की नजर में अवमानना हुई क्योंकि खबर लिखने वाले ने मंशा जोड़ दी. एक मार्च को पट्रिसिया और शोभा चैधरी ने कोर्ट में बिना शर्त माफीनामा जमा कर दिया. कोर्ट ने माना कि सजा से बचने के लिए ऐसा किया गया है. जब लगा कि आरोपों का बचाव नहीं कर पा रहे हैं तो आखिरी वक्त में बिना शर्त माफी मांग ली. नगालैंड पोस्ट की खबर से हमने ये लिया है.’

अब खबर आ रही है अहमदाबाद के पत्रकार चिराग पटेल को इसी आरएसएस-भाजपाईयों के गुंडों ने जिन्दा जला दिया गया है. पत्रकार चिराग पटेल का शरीर जला हुआ मिला है. पुलिस के अनुसार चिराग पटेल की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी. मगर उसका जला हुआ शरीर शनिवार को मिला है. चिराग पटेल टी वी 9 न्यूज चैनल में काम करते थे.




अभी तक चिराग पटेल की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पाकिस्तान में रात के अंधेरे में आतंकवादियों की लाशें गिन लेने वाला देश का संस्था चिराग पटेल की हत्या के कारणों का न तो कभी पता ही लगा पायेगा और न ही यहां की डरी या बिकी हुई न्यायपालिका कभी दोषियों को सजा ही दे पायेगी. यह अलग बात है कि इसकी जांच के खानापूरी के काम में इलाके के पुलिस उपायुक्त के अलावा 6 आई पी एस अफसरों की मदद ली जा रही है, जो बहुत हद तक दोषियों को बचाने का ही काम करेंगे.

इसी भाजपाईयों के दवाब में देश के नामचीन जनवादी पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी को एक बार फिर से चैनल से निकाल दिया गया है. वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार कहते हैं, ‘आखिर कौन है जो पुण्य के पीछे इस हद तक पड़ा है. एक व्यक्ति के खिलाफ कौन है, जो इतनी ताकत से लगा हुआ है. आए दिन हम सुनते रहते हैं कि फलां संपादक को दरबार में बुलाकर धमका दिया गया. फलां मालिक को चेतावनी दे दी गई. अब ऐसे हालात में कोई पत्रकार क्या करेगा. आपकी चुप्पी उन लोगों को हतोत्साहित करेगी जो बोल रहे हैं. अंत में आपका ही नुकसान है. आपने चुप रहना सीख लिया है. आपने मरना सीख लिया है.




याद रखिएगा, जब आपको किसी पत्रकार की जरूरत पड़ेगी तो उसके नहीं होने की वजह आपकी ही चुप्पी ही होगी. अलग-अलग मिजाज के पत्रकार होते हैं तो समस्याएं आवाज पाती रहती हैं. सरकार और समाज तक पहुंचती रहती हैं. एक पत्रकार का निकाल दिया जाना, इस मायने में बेहद शर्मनाक और खतरनाक है. प्रसून को निकालने वालों ने आपको संदेश भेजा है. अब आप पर निर्भर करता है कि आप चुप हो जाएं. भारत को बुजदिल इंडिया बन जाने दें या आवाज उठाएं. क्या वाकई बोलना इतना मुश्किल हो गया है कि बोलने पर सब कुछ ही दांव पर लग जाए ?’

देश की दलाल मीडिया के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हुए रविश कुमार आगे कहते हैं कि ‘अब वही बचेगा जो गोदी मीडिया होगा. गोदी मीडिया ही फलेगा फूलेगा. उसका फलना-फूलना आपका खत्म होना है. तभी कहा था कि न्यूज चैनलों को अपने घरों से निकाल दीजिए. उन पर सत्ता का कब्जा हो गया है. आप अपनी मेहनत की कमाई उस माध्यम को कैसे दे सकते हैं, जो गुलाम हो चुका है. इतना तो आप कर सकते थे. आप जिन चैनलों को देखते हैं, वो आपके ऊपर भी टिप्पणी हैं. आपका चुप रहना साबित करता है कि आप भी हार गए हैं. जब जनता हार जाएगी तो कुछ नहीं बचेगा.’ कहना नहीं होगा मोदी जैसे अपराधकर्मी गुंडे को देश का प्रधानमंत्री बनाने का खामियाजा देश लंबे समय तक भुगतेगा.



Read Also –

सोशल मीडिया ही आज की सच्ची मीडिया है
बताइये ! इस लेखक से मोदी जी की जान को खतरा है
सोशल मीडिया की जनवादी व्यापकता मुख्यधारा की मीडिया पर करारा तमाचा
संघ मुक्त भारत क्यों ?




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Previous Post

मोदी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान से खिलवाड़ को चौकीदारी बता रहे हैं

Next Post

पुण्य प्रसून वाजपेयी : मीडिया पर मोदी सरकार के दखल का काला सच

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पुण्य प्रसून वाजपेयी : मीडिया पर मोदी सरकार के दखल का काला सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वेणुगोपाल के आत्मसमर्पण पर एन. वेणुगोपाल का लेख : एक सामूहिक स्मृति जिसे कोई मिटा नहीं सकता

October 16, 2025

दुनिया के 6 ऐसे देश, जहां सौर-मंडल का ये नियम लागू नहीं होता

July 15, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.