Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

देखो-देखो नशे में धुत्त हत्यारा आदिवासी युवक पर मूत रहा है…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 7, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देखो-देखो नशे में धुत्त हत्यारा आदिवासी युवक पर मूत रहा है...
देखो-देखो नशे में धुत्त हत्यारा आदिवासी युवक पर मूत रहा है… (कार्टून : हेमन्त मालवीय)

देखो-देखो नशे में धुत्त
एक हत्यारा सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए
एक निरीह बेबस आदिवासी युवक पर
मूत रहा है.

मूतने की यह तस्वीर
इक्कीसवीं सदी के भारत की
एक प्रतिनिधि तस्वीर है.

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मूतने का यह दृश्य
हमारे समय का राष्ट्रीय रूपक है.
पूरे देश की जनता पर मूतने वाले भी
नाराज़ हो रहे हैं कि मूतने वाले को
वीडियो बनाते हुए इस तरह नहीं मूतना चाहिए
कि तमाम आम लोगों को यह अहसास होने लगे
कि उनके ऊपर कौन लोग मूत रहे हैं

उनका मानना है कि मूतने की क्रिया
इस तरह सम्पन्न होनी चाहिए कि लोगों को
लगे कि अमृत काल में उनके ऊपर
विकास का अमृत बरस रहा है.

ताक़तवर लोग पचहत्तर वर्षों से पूरे देश पर
मूत रहे हैं लोकतंत्र और संविधान की आड़ लेकर.
जाति-वर्ण व्यवस्था के ऊंचे मंच से थोड़े से लोग
मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ
सहस्त्राब्दियों से मूत रहे हैं अपने मूत्र को
परम पवित्र बताते हुए.

फ़ासिस्ट हत्यारे दशकों से लगातार इस कदर
मूत रहे हैं कि देश की सारी नदियां और झीलें
वैसे ही उनके मूत से भर गयी हैं
जैसे गलियां और सड़कें लोगों के ख़ून से.

मूतना एक ऐसी सांस्कृतिक-राजनीतिक क्रिया
बन गयी है कि तरह-तरह के लोग आम लोगों पर
तरह-तरह से मूत रहे हैं.

संसद और विधानसभाएं काले क़ानून मूत रही है
अदालतें और मीडिया न्याय की नौटंकी मूत रही हैं,
पूंजीवादी पतलून पहने ब्राह्मणवादी घमण्ड मूत रहा है,
सत्ता का आतंक बंदूक की नालों से
आग मूत रहा है.

ताकतवर लोगों के जनता के सिर पर
मूतने की इस क्रिया से ध्यान भटकाने के लिए
रंग-बिरंगे विद्वज्जनों के झुण्ड
ऑनलाइन और ऑफ़लाइन
अमूर्त-अकर्मक सिद्धान्त मूत रहे हैं,
रंगारंग साहित्योत्सवों और सरकारी आयोजनों में
कवि-कलावंत अलौकिक कला मूत रहे हैं,
उत्तरआधुनिकतावाद क्रान्तियों की मृत्यु
और इतिहास के अंत की घोषणा मूत रहा है,
जनता की आकांक्षाओं और क्रान्ति की विचारधारा पर
सामाजिक जनवाद और बुर्जुआ उदारवाद-सुधारवाद मूत रहे हैं.

लेकिन मूतने की इस क्रिया का भी
एक ऐतिहासिक तर्क है.
सत्ता के मद में चूर होकर लोगों पर
मूतते हैं जो लोग,
वे आम लोगों के उठ खड़े होने की आशंका मात्र से
डरकर मूत देते हैं
अपने लकदक राजसी वस्त्रों को
पेशाब से तर करते हुए.

इतिहास के सभी आततायी
अपने ही पेशाब और पाख़ाने में लिथड़े हुए
पाये गये हैं अपने छिपने के ठिकानों पर,
अपने जुर्म की सज़ा पाने से पहले,
उन लोगों के हाथों,
जिनके सिर पर वे मूतते रहे थे.

और रही बात सुविधाभोगी कुलीन बौद्धिकों की,
तो उनकी त्रासदी भी विचित्र है.

आज वे मूतते हैं लुटेरों की आततायी सत्ता के भय से
और कल भी वे मूतेंगे जनता की सत्ता के भय से
कि वह उनके विशेषाधिकारों को छीन लेगी.

  • अज्ञात

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

‘वो गुज़रा ज़माना’: नमक के खंभों पर टिका समय…!

Next Post

भाजपा एकदम ईमानदार दल है, कैसे ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

भाजपा एकदम ईमानदार दल है, कैसे ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘मैं आंदोलनकारी किसानों के पक्ष में सक्रिय हूंं इसलिए ?’

February 24, 2021

लॉकडाऊन 30 जून तक कंफर्म है ?

March 31, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.