Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मसखरों का खेल है चुनाव

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 13, 2017
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नक्सलवादियों ने डंके के चोट पर 1967 ई0 को घोषणा किया था कि भारत में चुनाव केवल मसखरों का खेल है, इसलिए इसका बहिष्कार करना चाहिए. नक्सलवादियों के इस घोषणा के साथ ही एक तरफ देश के तमाम शासक वर्ग जहां एकबारगी थर्रा उठा था वही देश की विशाल आबादी जागरूक भी हो गयी और हथियार उठा ली. इसका परिणाम यह हुआ शासक वर्गों ने जहां चुनाव का बहिष्कार करने वाले नक्सलबादियों को चुन-चुना का मारना शुरू कर दिया वहीं देश भर में चुनाव के इस मसखरेपन के खिलाफ जनता की सशस्त्र आवाजें भी उठने लगी. वहीं शासक वर्ग ने आम जनता के बीच चुनाव को स्थापित करने के लिए अरबों रूपये प्रचार मशीनरी पर झोंक डाले. चुनाव आयोग नामक संस्था को मजबूत किया और चुनावों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर कई चरणों में पर्याप्त सैन्य बल के साथ करवाये जाने लगे. इस सब के बावजूद 50 प्रतिशत तक की आबादी ही चुनाव में भरोसा कर पायी और बांकी के लोग चुनाव को मसखरों का ही खेल समझती रही. वहीं मसखरों के इस खेल में चुनावी वामपंथी भी जोर-शोर से भिड़ गये और अर्श से फर्श पर औंधे मूंह जा गिरे.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

चुनावों को भारत की बहुतायत जनता केवल मसखरों का खेल ही समझती है. भले ही वह नक्सलवादियों की तरह चुनाव का बहिष्कार करने की कोशिश न करें फिर भी मसखरों के इस खेल से अपनी पूरी दूरी बनाये रखती है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी का गठन ही इस विश्वास के साथ हुआ था कि चुनाव में जाकर जनता के बुनियादी समस्याओं को समाप्त किया जाये जैसा की भारत का शासक वर्ग जनता को भरोसा दिया करती थी. अपनी स्वच्छ छवि और न बिकने की प्रतिबद्धता के साथ अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव लड़ने का प्रयास किया और कई चरणों में मिली सफलता-असफलता के उपरांत आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठे हैं. अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत उन्होंने जनता की बुनियादी जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, दवा, शिक्षा आदि जैसे सवालों को लेकर बेहद संवेदनशीलता दिखायी और इन समस्याओं को दूर करने का यथासंभव प्रयास भी किया.

यहां इस बात को स्पष्ट करना समीचीन रहेगा कि भारतीय शासक वर्ग का एक मात्र उद्देश्य साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षा करना है. अगर कोई इस मसखरी चुनाव के माध्यम से सत्ता के बीच आ भी जाती है तो उसे प्रथमतः शासक वर्ग के उद्देश्य से परिचित कराया जाता है और उसे इसी ‘‘महान’’ उद्देश्य के लिए प्रेरित भी किया जाता है. परन्तु अगर कोई साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षा करने के विपरीत जनता की बुनियादी समस्याओं को हल करने का प्रयास करता है तो उसे राजनैतिक अथवा व्यक्तिक तौर पर खत्म करने का प्रयास शासक वर्गों के द्वारा किया जाता है. मालूम हो कि साम्राज्यवादी और दलाल पूंजीपतियों के हित जनता के शोषण पर टिका होता है. जितना ज्यादा जनता का शोषण तेज होगा, उतना ही ज्यादा साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों का रक्षा होगा और वह फल-फूल सकेगा. अगर जनता के शोषण को खत्म करने की कोशिश की जायेगी जो साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों के विपरीत है, तो तमाम शासक वर्ग साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षा में गोलबंद हो जायेगी और उस नयी ताकत का बौद्धिक से लेकर सशस्त्र विरोध तब तक करेगी जब तक कि वह उसमें शामिल न जाये या पूरी तरह से खत्म न हो जाये. आज दिल्ली में सत्ता के एक छोटे से अंश को संभाले आम आदमी पार्टी के साथ यही हो रही है.

पहली बार सत्ता संभाले अरविन्द केजरीवाल ने जिस प्रकार भारतीय दलाल पूंजीपति अंबानी और अदानी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया था और दर्ज करते ही सारे शासक वर्ग एक जुट होकर आम आदमी पार्टी के सरकार पर टुट पड़ा और उसे गिरा दिया, उपरोक्त बातों को ही सही साबित करता है. दुबारा दिल्ली की सत्ता पर आये आम आदमी पार्टी ने जब अपने उद्देश्य में बिना कोई बदलाव किये फिर से आम जनता की सेवा में खुद को लगा दिया तब इससे बौखलाये साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षा में तमाम शासक वर्गों ने इसके खिलाफ अपने तमाम अस्त्र-शस्त्र छोड़ दिये और एक-एक करके उसके विधायकों को जेल में डाला जाने लगा. उसको प्रताड़ित किया जाने लगा. उसे बदनाम करने के लिए छोटे से छोटे मामले तक में फंसाया जाने लगा. जबकि उससे ज्यादा बदनाम तत्व शासक वर्ग के हितैषियों में शामिल है, जिसको उल्टे महिमामंडित किया जाता है. इस सबके बावजूद जब आम आदमी की प्रतिष्ठा को जनता के बीच जब नहीं गिराया जा सका और उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जाने लगी तो साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों का रक्षक हैरान-परेशान यह शासक वर्ग फिर से अपने परखे तरीके चुनाव के मसखरेपन को उभारा. इस बार यह साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों के सबसे वफादार रक्षक भारतीय जनता पार्टी के लिए ई0वी0एम0 मशीन के साथ छेड़छाड़ कर आम आदमी पार्टी की बढ़त को रोकने का प्रयास के रूप में थी, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रही. पंजाब चुनाव और उत्तर प्रदेश चुनाव में ई0वी0एम0 के साथ छेड़छाड़ कर आम आदमी पार्टी के बढ़ते हौसले को रोकने का सफल प्रयास भी किया गया.

इस सबसे इतर 11 हजार करोड़ रूपये के भारी भरकम राशि पर मीडिया संस्थानों को खरीद कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मिथ्या दुश्प्रचार में लगा दिया. कभी पूरा न हो पाने वाला सपना मीडिया के माध्यम से जनता के बीच प्रचारित किया जाने लगा. शिक्षित जनता के विरोध को भांपते हुए शिक्षा के स्तर को गिराने या फिर बंद कराने का प्रयास किया गया, जिसमें जे0एन0यू0 जैसी संस्थानों को बदनाम करने से लेकर सीट कटौती तक की साजिशें की गई. दलित-पिछड़े तबकों के छात्र शिक्षा हासिल न कर सके इसके लिए आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके खिलाफ मीडिया संस्थान के माध्यम से पूरजोर मुहिम चलायी जा रही है. जनता के वास्तविक आवाज को दबाने के लिए सोशल मीडिया तक पर अंकुश लगाये जा रहे हैं और विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षा और आम जनता के अबाध लूट में कोई बाधा न बन सके.

दुर्भाग्यवश आम जनता का एक हिस्सा भी साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों की रक्षक शासक वर्गों के द्वारा लगातार चलाये जा रहे भयानक दुश्प्रचार का शिकार बन रही है और अपने हित में काम करने वाली आम आदमी पार्टी को ही अपना दुश्मन मान ले रही है. ऐसे में आम जनता कि हित की बात करने वाली आम आदमी पार्टी कितना आगे जा पायेगी यह तो सवाल है ही, इससे भी बड़ा सवाल है कि आखिर हमारे देश की टुकड़ों में बंटी जनता कब तक साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों में अपने स्वत्व का बलिदान करती रहेगी और खूनी शोषण का पोषण करती रहेगी ? साम्राज्यवादी ताकतों और भारतीय दलाल पूंजीपतियों की पूंजी के हितों के सामने आत्मसर्मपण की मुद्रा में खड़ी चुनावी वामपंथियों के बाद अगर कोई इस खूनी शोषण से चुनाव के माध्यम से छुटकारा दिला सकता है तो वह आम आदमी पार्टी ही है, वरना शोषण की इस खूंरेजी वारदात को भला कौन रोक सकता है ? भारतीय जनता के सामने आज यह सबसे बड़ा सवाल मुंह बाये खड़ी है.

Previous Post

आखिर अरविन्द केजरीवाल ही क्यों?

Next Post

आधी रात वाली नकली आजादी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

आधी रात वाली नकली आजादी

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    सटीक विश्लेषण

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पेले : अलविदा फुटबॉल के जादूगर !

December 31, 2022

पाकिस्तान में इमरान खान का तख्तापलट क्यों संभव हो सका और भारत में यह कोशिश नाकाम क्यों रहा ?

April 15, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.