Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

तुम बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 8, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तुम बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो

चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शोध संस्था ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक अलायंस’ (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, आपराधिक मामलों में फंसे सांसदों की संख्या दस साल में 44 प्रतिशत बढ़ गई है जिसमें बीजेपी के 303 में से 301 सांसदों के हलफनामे के विश्लेषण में पाया गया कि साध्वी प्रज्ञा सिंह सहित 116 सांसदों (39 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के 52 में से 29 सांसद (57 फीसदी) आपराधिक मामलों में घिरे हैं. एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि 17वीं लोकसभा के लिए चुनकर आए 542 सांसदों में से 233 (43 फीसद) सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. इनमें से 159 (29 फीसद) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

नवनिर्वाचित 542 सांसदों में 539 सांसदों के हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर बताया कि इनमें से 159 सांसदों (29 फीसदी) के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं. पिछली लोकसभा में गंभीर आपराधिक मामलों के मुकदमों में घिरे सदस्यों की संख्या 112 (21 फीसदी) थी, वहीं 2009 के चुनाव में निर्वाचित ऐसे सांसदों की संख्या 76 (14 फीसदी) थी. स्पष्ट है कि पिछले तीन चुनाव में गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे सांसदों की संख्या में 109 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है.

संसद देश की सर्वोच्च संस्था है, समूचा देश संसद और उसके सदस्यों का कामों का अनुकरण करता है. इसके साथ ही समूचा देश महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में मौत की सजा की मांग करता है. संभवतया आम जनता की इसी आकांक्षा को आधार बना कर तेलंगाना पुलिस ने प्रियंका रेड्डी के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फर्जी मुठभेड़ में ऑन द स्पॉट गोलियों से भून डाला, जिसका देश की जनता स्वागत करती है. अब सवाल है देश की सर्वोच्च संस्था संसद में बैठे हत्या-बलात्कार के अपराधी 159 सांसद (29 फीसदी) को कब इसी तरह इनकाउंटर में मार गिराया जायेगा ?

देश के शासक और अंबानी अदानी के इशारे पर पुलिसिया तंत्र आये दिन आदिवासी समुदाय की महिलाओं को उसके घरों से उठाया जाता है, उसके योनियों में पत्थर भरे जाते हैं, थानों में उसके साथ पुलिसकर्मी सामूहिक बलात्कार करता है, उसके स्तनों में बिजली की तारें लगाकर बिजली का करेंट दौड़ाया जाता है. उसके स्तनों को दबा कर दूध निकाला जाता है, दूध न निकलने पर उसे माओवादी बता कर उसका बलात्कार और हत्या किया जाता है. सोनी सोरी से लेकर अब तक हजारों आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या करने वाली पुलिस को कब इसी तरह इनकाउंटर में गोलियों से भूना जायेगा ?

दलित और गरीब समाज की महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या करने वाले सवर्ण समाज के दरिंदे आये दिन न केवल इसे अंजाम देता रहता है, बल्कि वह ऐसा करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानता है. इसी कड़ी में उन्नाव में एक महिला के साथ बलात्कार के बाद जिन्दा आग में जलाकर मार देने वाला सवर्ण दरिंदोंं हरिशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी, शिवम त्रिवेदी व उमेश बाजपेयी को तुम कब इनकाउंटर में गोलियों से उड़ा रहे हो ?

अनाथ बच्चियों के साथ रोज बलात्कार करने वाले और विरोध करने पर टुकड़े टुकड़े कर हत्या कर देने वाले कुख्यात ब्रजेश ठाकुर को तुम कब इनकाउंटर में गोलियों से भून रहे हो ? तुम बताओ भाजपा नेता कुलदीप सेंगर को तुम कब गोलियों से भून रहे हो ? भाजपा सांसद चिनमयनंद का तुम कब इनकाउंटर कर रहे हो ? यहां तक की तुम सब के मुखिया नरेन्द्र दामोदर दास मोदी, जो देश का प्रधानमंत्री बना बैठा है, एक महिला की जासूसी कराने के आरोप के बाद तुम कब उसे गोलियों से भून रहे हो ?

तुम बताओ क्यों नहीं तुम इस सब बलात्कारियों का इनकाउंटर करते हो ? तुम क्यों इस पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता को ही उल्टे धमकाते हो ? उसे ही फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल देते हो ? क्यों तुम उसके पिता और भाईयों की हत्या करवा देते हो ? तुम्हारा यह दोहरा चरित्र क्यों हैं ? क्योंकि तुम मानते हो कि इस देश में गरीब, दलित, आदिवासियों, मुसलमानों को नहीं रहना चाहिए. तुम मानते हो कि ये तमाम गरीब, दलित, आदिवासी, मुसलमान अपराधी होते हैं. और इसीलिए तुम्हें इनकी हत्या करने का खुला छूट मिल जाता है. तुम जिस कदर इस चार बलात्कार आरोपियों को खुलेआम फर्जी मुठभेड़ के नाम पर गोलियों से भूना है, उससे साफ जाहिर होता है कि तुममेंं सच्चाई का सामना करने का हिम्मत नहीं है इसलिए तुम फर्जी इनकाउंटर को सच साबित करने के लिए झूठी कहानी गढ़ते हो. तुम उसकी अपराधिकता के आड़ में अपने अपराध को छुपाने का दुश्चक्र रचते हो और तुम बड़ी सफलता से इस सच को छुपा जाते हो कि प्रियंका रेड्डी की बहन की शिकायत पर अगर तुमने फौरी कार्रवाई की होती तो आज प्रियंका रेड्डी जिंदा होती है.

तुम समाज के वह सड़ांध हो जिसका काम लोगों को लूटना, उसकी खून-पसीने की कमाई को छीनना भर है. इससे अधिक तुम्हारा उसके लिए और कोई वजूद नहीं है. तुम केवल भाड़े के टट्टू हो, जिसका काम मालिकों का लात खाना और गरीब, दलित, आदिवासियों, मुसलमानों पर जुल्म ढ़ाना है. तुम समाज का सबसे सड़ांध और अपराधी तबका हो, जिसका नष्ट हो जाना ही समाज की सफलता की ओर बढ़ते कदम के लिए जरुरी है.

तुम्हारे नकारापन का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है जब बुलंदशहर में एन एच -91 पर 29 जुलाई, 2016 को नोएडा की कार सवार मां-बेटी से गैंगरेप हुआ. देशभर में इसकी गूंज हुई तो आरोपियों को पकड़ने का दवाब बना. आनन-फानन में 9 अगस्त को बुलंदशहर पुलिस ने सलीम, परवेज और जुबैर को आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया. उत्तर प्रदेेेश सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को दी. सीबीआई ने भी इन्हीं तीनों को दोषी मानते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी. इस बीच 13 सितंबर, 2017 को हरियाणा की क्राइम ब्रांच ने एक्सल गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार किए. उन्होंने बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप की घटना कुबूली. आरोपियों और पीड़िता के स्पर्म की जांच कराई, जो मैच हो गया. यह तय हो गया कि तुमने गैंगरेप में निर्दोषों को जेल भेजा था. असली आरोपी वे हैं, जो हरियाणा में पकड़े गए हैं. मतलब किरकिरी से बचने को उस वक्त निर्दोष जेल भेजे गए थे.

तुम्हारे बलात्कारी मानसिकता का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि तुम छेड़छाड़ के खिलाफ आन्दोलन कर रही लड़कियों को आधी रात में उसके हॉस्टल में घुसकर पीटते हो. उसकी छाती पर अपने गंदे हाथ रखते हो. उसको अपने बूटों और लाठियों से पीटते हों, संसद के सामने बैठी उस लड़की को घसीट कर थाने लाते हो, उसको पीटते हो, नाखून से भभोड़ते हो, और इस शर्त पर बकायदा बॉण्ड भरवाने के बाद छोड़ते हो कि वह आइंदा कभी भी बलात्कार के खिलाफ प्रतिरोध नहीं करेगी. तुम खुद बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो. अपने पाप मत ढको. देश की जनता तुम्हारे और तुम्हारे मालिकों के एक-एक पाप का हर हिसाब लेगी. तुम तैयार रहो अपनी सजा भुगतने के लिए जनता की अदालत में.

Read Also –

क्या ऐसे ही भारत में इंसाफ़ होगा ?
क्या हम रियासतकालीन राजतंत्र में है ?
उत्तराखंड : छात्रों ने देश में बढ़ते गैंगरेप और महिला सुरक्षा के मद्देनज़र निकाला प्रतिरोध मार्च
भयावह होती बलात्कार की घटना
छत्तीसगढ़ : आदिवासी युवाओं को फर्जी मुठभेड़ में मारने की कोशिश का विरोध करें
बच्चा पैदा करने के लिए क्या आवश्यक है ??
लड़कियों की स्वतंत्रता और हिटलर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

 

Previous Post

सारकेगुड़ा : आदिवासियों की दुःखों से भरी कहानियां

Next Post

विदेशी कंपनियों के मुनाफा के लिए लोगों का जीवन बरबाद कर रही है सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

विदेशी कंपनियों के मुनाफा के लिए लोगों का जीवन बरबाद कर रही है सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिल्ली जल रहा है, राष्ट्रवादी गुर्गे आतंक मचा रहे हैं

February 25, 2020

राजद्रोह क्यों कायम है ?

March 1, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.