Wednesday, July 29, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

विदेशी कंपनियों के मुनाफा के लिए लोगों का जीवन बरबाद कर रही है सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 8, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विदेशी कंपनियों के मुनाफा के लिए लोगों का जीवन बरबाद कर रही है सरकार

हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता

सुना है मोदी जी पर्यावरण में बदलाव से चिंतित होकर पेरिस में क्लाइमेट चेंज पर होने वाली एक मीटिंग में भाग लेने गए हैं. अभी कुछ ही दिन पहले तो मोदी जी बस्तर गए थे और वहांं लोहे के एक कारखाने की आधारशिला रख कर आये हैं. लोहे के कारखाने का विरोध करने के लिए डेढ़ लाख आदिवासियों ने एक रैली निकाली थी लेकिन किसी ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया.

You might also like

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

लोहे के कारखाने देखे हैं आपने कभी ? लोहा जब खोदा जाता है तो वहांं से भयंकर लाल रंग की धूल उडती है. वो धूल अगर आपकी सांस के अंदर चली जाय तो आप खांस-खांस कर मर जायेंगे, दुनिया का कोई डाक्टर आपको ठीक नहीं कर सकता.

लोहे को खोदने के बाद फैक्ट्री तक पहुंचाने के लिए ट्रक या ट्रेन में लादा जाता है, उससे पहले लोहे को धोया जाता है. धोने से जो धूल-मिट्टी निकलती है, उसे नदी में बहा दिया जाता है. नदी की तली में ये गाद जमा हो जाती है. जानवर नदी में पानी पीने जाते हैं तो वे उस गाद में फंस कर मर जाते हैं. नदी के किनारे रहने वाले उस पानी में नहा नहीं सकते, उससे चमड़ी के रोग हो जाते हैं. इस लाल नदी के पानी से खेतों में सिंचाई भी नहीं की जा सकती क्योंकि इसमें घुली हुई लोहे की मिट्टी से फसल मर जाती है. यह लाल मिट्टी उड़ कर फसलों पर जमा हो जाती है. फसलें उगाना असम्भव हो जाता है, यानी जहां से लोहा निकाला जाता है, वहांं के लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है.

तकलीफदेह बात यह है कि यह लोहा लोगों की ज़रूरत के हिसाब से नहीं निकाला जाता बल्कि विदेशी कंपनियों के मुनाफा कमाने के लिए अंधा-धुंध खनन कर के कच्चा लोहा बाहर भेजा जाता है. जापान को जो कच्चा लोहा भेजा जा रहा है. जापान उसे समुन्द्र में जमा कर रहा है ताकि भविष्य में उसे बेच सके. भारत जापान के भविष्य के लिए अपने लोगों का जीवन क्यों बरबाद कर रहा है, यह आप हमें समझाइये ?

क्या सारा लोहा इसी पीढ़ी के लिए है ? क्या आने वाले बच्चों के लिए लोहा नहीं बचाना है ? मुनाफे के लिए अपने देश की नदी, मिट्टी, पानी को बर्बाद करना ही तो समस्या है, तो समस्या की जड़ तो आप ही हो. आप समस्या पर चिंता व्यक्त करने के लिए पेरिस क्यों जा रहे हो ? यह तो ढोंग है. आप ही समस्या पैदा करो और आप ही समाधान के लिए बड़ी-बड़ी बातें बनाओ. जो लोग देश की हवा, नदियांं, मिट्टी को बचाने के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें रोज़ आपकी पुलिस पीटती है. हवा, नदियांं, मिट्टी को बचाने वालों को आपकी ही सरकार जेलों में डालती है. हवा, नदियांं, मिट्टी बचाने की कोशिश करने वाली आदिवासी महिलाओं से आपकी पुलिस बलात्कार करती है. हवा, नदियांं, मिट्टी बचाने वाली आदिवासी महिलाओं के गुप्तांगों में आपकी ही पार्टी के राज में पत्थर ठूसे जाते हैं. हवा, नदियांं, मिट्टी बचाने वाली संस्थाओं की लिस्ट आपकी ही आईबी तैयार करती है.

आप सचमुच चिंंतित हैं तो रिहा कर दीजिए सारे निर्दोष आदिवासियों को जेल के बाहर. सारे राजनैतिक कैदियों को रिहा कर दीजिए, जिन्हें लोगों की ज़मीनों और देश के संसाधनों की लूट के विरुद्ध आवाज़ उठाई और जेल में ठूंस दिए गए हैं. अंकित गर्ग और कल्लूरी से राष्ट्रपति पदक वापिस ले लीजिए. सोनी सोरी को वीरता पुरस्कार दीजिए क्योंकि उसने आदिवासियों के साथ मिलकर देश के संसाधनों को बचाने की लड़ाई शुरू की और सारा सरकारी अत्याचार बहादुरी के साथ अपने शरीर पर झेला. जाइए आदिवासियों से भाजपा सरकार की क्रूरता के बारे में माफी मांग लीजिए.

आप चाहें तो ज़रूर इस देश की हवा, पानी, मिट्टी और नदियों को बचा सकते हैं लेकिन आप ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि जिस अदाणी नें आपको चुनाव में मुल्क में घूम-घूम कर जुमले फेंकने के लिए मुफ्त का हवाई जहाज़ दिया था, वह अपनी कीमत ज़रूर वसूलेगा. आप उसके अहसान उतारने के लिए उस अदाणी को समुन्द्र तट और पूरे-के-पूरे गांंव सौंप रहे हैं. अपने मुल्क में तबाही आप खुद ही फैलाएं और पेरिस जाकर आंसू बहाएं. यह आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं ?

Read Also –

छत्तीसगढ़ : पोटाली गांव में सुरक्षा बलों का आदिवासियों के खिलाफ तांडव
देश को धोखा दे रही मोदी सरकार
निजी होती अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार किसके लिए ?
श्मशान और कब्रिस्तान ही है अब विकास का नया पायदान
पानी का अर्थशास्त्र

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

तुम बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो

Next Post

इतिहास ने ऐसी आत्महंता पीढ़ी को शायद ही कभी देखा होगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

by ROHIT SHARMA
July 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
Next Post

इतिहास ने ऐसी आत्महंता पीढ़ी को शायद ही कभी देखा होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारत, चीन के साथ सम्बन्ध खराब क्यों कर रहा है ?

July 26, 2017

इलेक्टोरल बॉण्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसके पक्ष में है ?

March 13, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026
Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.