Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उत्तर प्रदेश में पुलसिया दमनचक्र की जांच रिपोर्ट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 10, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में पुलसिया दमनचक्र की जांच रिपोर्ट

गुरूचरण सिंह

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

महिला जांच टीम भी हैरान रह गई. परसों ही खुलासा किया था मीडिया विजिल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलसिया कहर बरसाए जाने के बारे में, जब योगीराज दिल्ली की हवा में सांप्रदायिक ज़हर घोल कर उसे भी ‘उत्तम प्रदेश’ जैसा ‘अनपढ़’ बनाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील करके लौट चुके थे.

इधर देश की सबसे पंचायत में बजट पेश किया जा रहा था और उधर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए 18-20 दिसंबर के बीच हुए ‘दंगे’ प्रदर्शनों को दबाने के लिए की गई पुलसिया कार्रवाई का सच जानने के लिए महिलाओं की पांच सदस्यीय समिति मेरठ, शामली, मुज़फ्फरनगर और बिजनौर जिलों का दौरा कर रही थी.

इन तीन दिनों के दौरान जो पुलसिया दमनचक्र चला था उस बाबत मिली शिकायतों की जांच करने, औरतों से हुई जिस्मानी और मानसिक ज्यादतियों और सरकारी दमन के खिलाफ महिलाएं (WSS) की पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी. यह जांच समिति इन प्रदर्शनों के दौरान मेरठ में मरे पांच लोगों, मुज़फ्फरनगर में एक और नहटौर तथा जिला बिजनौर के दो मृतकों के परिवारों से मिली, ये सभी लोग पुलिस की गोली का शिकार बने थे.

समिति ने नोटिस किया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान मरे सभी मामलों में कुछ बातें तो समान थी :

1. गोली उनके सीने, गर्दन या आंख पर मारी गई थी. किसी के भी पैर या लात में गोली नहीं लगी थी. मतलब यह कि इन सभी ही को निशाना लगा कर मारा गया था. दूसरे शब्दों में, पुलिस मैनुअल में उल्लिखित गोली चलाने संबंधी नियमों का उल्लंघन किया था, जिसने एक बार फिर जलियांवाला बाग की याद दिला दी.

2. किसी भी मृतक के परिवार को उसकी लाश उनके अपने पारिवारिक कब्रिस्तान में दफनाने नहीं दिया गया. कइयों को तो यह भी कहा गया कि लिखित दो कि तुम लाश ले कर गए और शहर में हिंसा भड़की तो उसकी पूरी जिम्मेदारी तुम्हारी होगी. एक आदमी पर यह दबाव डाला गया कि यहीं गड्ढा खोद कर कर लाश को गाड़ दो.

3. सभी मृतकों के परिवार जनों के साथ पुलिस बहुत ही बदतमीज़ी से पेश आई और उन पर अभी भी लगातार दबाव बना हुआ है.

4. सभी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई न कोई गलती है और ऐसा तभी होता है जब कोई लीपापोती करनी हो. इन मामलों में यही लग रहा है ज्यादातर पुलिस का रोल छुपाने के लिए ही ऐसा हुआ है.

5. कमाल की बात तो यह है कि इन आठों मृतकों में से कोई भी CAA-NRC विरोधी प्रदर्शन का हिस्सा था ही नहीं. कोई भैंस का चारा खरीदने जा रहा था तो कोई नमाज़ पढ़ कर निकला था. कोई बीड़ी खरीद रहा था तो कोई चाचा के यहांं से दूध मांंगने गया था. कोई ई-रिक्शा चला रहा था तो कोई तंदूर में रोटी सेंकते हुए भगदड़ की आहट सुन कर सड़क पर देखने निकल आया था.

ये घटनाएं भले ही 18-20 दिसंबर, 2019 को अंजाम दी गईं मगर दहशत का माहौल इन इलाक़ों में अब भी बरकरार है. कई FIR दर्ज कराई गई हैं जिनमें हज़ारों की संख्या में ‘अज्ञात’ आरोपी हैं. पुलिस इस का फायदा उठा कर कभी भी किसी को भी उठा कर ले जाती है और तहकीकात कर नाम पर आए दिन घरों में घुस कर सामान तहस-नहस करती है, औरतों के हिजाब हटवाती है और बदतमीज़ी करती है.

पहली तारीख की शाम को जब जांच दल शामली के दौरे पर था, तब भी वहां पर तीन युवकों को हिरासत में रखने की खबर मिली थी उसे. ऐसे हालात में जांच समिति को कई महिलाओं ने अनुरोध किया कि एक रात हम उनके घर रुक जाएं तो कम से कम एक रात तो वे सकून से सो पाएंंगी, पिछले डेढ़ महीने से वे सो ही नहीं पाई हैं.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

इस सरकार का दिमाग खराब हो गया है

Next Post

माओवादियों की मुखबिरी में इस्तेमाल ग्रामीणों पर पुलिसिया कहर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

माओवादियों की मुखबिरी में इस्तेमाल ग्रामीणों पर पुलिसिया कहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या भाजपा के हाथों बिक गई है AIMIM ?

July 4, 2021

सासाराम में मिला सम्राट अशोक का लघु शिलालेख

June 14, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.