Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आम लोगों को डराता जीएसटी का भूत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 20, 2017
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

gst

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि जीएसटी नोटबंदी से भी भयानक आर्थिक संकट को जन्म देगी. भारत सरकार जीएसटी बिल को जिस अबूझ तरीके से लागू करने जा रही है उसके बारे में सोशल मीडिया पर प्रचलित एक कहानी सटीक बैठता है. आइए जरा उस कहानी को सुन लेंः

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

जीएसटी पीड़ित व्यापारी निराश हाल में समंदर किनारे भटक रहा था. तभी उसे पानी में तैरती एक बोतल दिखी. उसने बोतल उठाई और ढक्कन खोला. फ़ौरन एक जिन्न प्रकट हुआ. बोला- “तुमने मुझे आजाद किया लेकिन तुम्हारी पहली इच्छा पूरी कर सका, तभी मुझे मुक्ति मिलेगी. बोल क्या चाहिए ?”

व्यापारी बोला- “मुझे जीएसटी समझा दो.”

जिन्न ने जादू से जीएसटी की किताब मंगाई. काफी देर उलट-पुलट के बाद रोने लगा.

व्यापारी हैरान. पूछा- “क्या हुआ ?”

जिन्न बोला- “मैं खुद ही नहीं समझ सका, तो तुझे क्या समझाऊं ! अब फिर मुक्ति के लिए एक साल इंतजार करना होगा.”

“एक साल क्यों ?” व्यापारी ने पूछा.

जिन्न- “मुझे एक साल में मुक्ति का एक ही मौका मिलता है. मुक्त करने वाले की पहली मांग पूरी करना जरूरी है. लेकिन देखो पांच साल में मेरे साथ कितना बुरा हुआ- 2014 में आजाद करने वाले ने पूछा था कि “अच्छे दिन कब आएँगे ?”, मैं बता नहीं पाया. 2015 में आजाद करने वाले ने पूछा था कि “15 लाख कब मिलेंगे ?” मैं नहीं बता पाया. 2016 में पूछा गया कि “नोटबंदी से क्या लाभ हुआ ?” मैं यह भी नहीं बता नहीं पाया. तुमने जीएसटी पूछकर 2017 ख़राब किया. देखूँ, अगले साल किस्मत में क्या लिखा है ?”

रोता हुआ जिन्न वापस बोतल में घुस गया. व्यापारी ने उसके कहे मुताबिक बोतल में ढक्कन लगाकर समन्दर में फेंक दिया.

twitter

यह कहानी नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के अर्थव्यवस्था के साथ किए जा रहे भयानक खिलवाड़ को अच्छी तरह प्रस्तुत करता है. अंबानी और अदानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को अपने कंधे पर बिठा कर दुनिया भर में उसके कारोबार को बढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर रही मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा लाई जाने वाली जीएसटी बिल जिसमें मनमोहन सिंह 14% कर लगाने के लिए कहा था पर मोदी ने घूम-घूमकर उसका मजाक उड़ाया था और देश को लूटने वाला बिल बताया था. और अब वही मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद उसी जीएसटी बिल को अलग-अलग प्रतिशत के साथ 28 प्रतिशत तक करने की लूटेरी साजिश कर रही है. जबकि आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में जीएसटी का ऐसा स्वरूप कहींं नहींं है. दुनिया भर में जीएसटी की दरें इस प्रकार हैः

ऑस्ट्रेलिया —-10%
बहरीन —– —–5%
कनाडा —- —–15%
चीन ————–17%
जापान — ——-8%
कोरिया — ——10%
कुवैत—— —–5%
मलेशिया — —-6%
मॉरिसस— —–15%
मेक्सिको — —-16%
म्यांंमार ———-3%
न्यूजीलैंड— —-15%
फिलीपीन्स– —12%
राशियान्( fed)-18%
सिंगापुर——– 7%
साउथ अफ्रीका-14%
थाईलैंड —— —7%
UAE ————-5%
अमेरिका(usa) –7.5%
वियतनाम ——10%
जिम्बाबे —- —-15%

महान भारत – 28 % तक

twitter2

भारत में लागू होने वाले जीएसटी में से पट्रोल को बाहर रखा गया है क्योंकि इस पर पहले से ही 50% लूट की जा रही है. पेट्रोल को जीएसटी में शामिल कर मोदी सरकार भला क्योंकर 22 % अपनी आमदनी कम करे ?

twitter3

नोटबंदी जहां पहले ही देश के अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ चुकी है, वहीं जीएसटी बिल देश में किसानों, छोटे व्यापारियों को तबाही के कागार पर लाने और अंबानी अडानी जैसे बड़े कारपोरेट घरानों को और ज्यादा अमीर बनाने में मददगार होगी. सूरत में व्यापारियों ने एक स्वर से जीएसटी लेने से साफ तौर पर इंकार कर हड़ताल का आह्वान किया था. आने वाले वक्त में यह आंदोलन और भी बड़े और व्यापक पैमाने पर उभरेगा क्योंकि जीएसटी का भूत अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आया है पर जितना ही सामने आया है देश को डराने के लिए पर्याप्त है.

Related Blogs :
किसान विरोधी है भाजपा और उसकी मोदी सरकार

मंदसौर किसान आन्दोलन और देश की भयावह राजनीतिक हालात

Previous Post

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर ‘‘तोता’’ की छापेमारी

Next Post

सत्येंद्र जैन पर भाजपा द्वारा प्रायोजित मसखरे सीबीआई के रेड का सच

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

सत्येंद्र जैन पर भाजपा द्वारा प्रायोजित मसखरे सीबीआई के रेड का सच

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    It will prove a disaster for already strained economy of India and Waterloo for the unabashed hypocrite that Midi is.

    Reply
  2. cours de theatre says:
    9 years ago

    Muchos Gracias for your blog.Really looking forward to read more. Really Great.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कसाई

July 26, 2020

सासाराम में मिला सम्राट अशोक का लघु शिलालेख

June 14, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.