Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सत्ता पर बैठे जोकरों के ज्ञान से ‘अभिभूत’ देशवासी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 28, 2020
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सत्ता पर बैठे जोकरों के ज्ञान से 'अभिभूत' देशवासी

कहावत है छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां सुभान अल्लाह. ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब भाजपा और मोदी के रामराज्य का प्रतीक उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को कीटनाशक दवाओं से सेनिटाइज करने के बहाने रामराज्य की पुलिस ने नहला दिया था. इसके बाद बहुत सारे बच्चों की आंखों में जलन की होने लगी परन्तु रामराज्य की पुलिस ने किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इस वीडियो की पड़ताल की गई, प्रभावित लोगों का सीएमओ के निर्देशन में उपचार किया जा रहा है। बरेली नगर निगम एवं फायर ब्रिगेड की टीम को बसों को सैनेटाइज़ करने के निर्देश थे, पर अति सक्रियता के चलते उन्होंने ऐसा कर दिया। सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। https://t.co/y8TmuCNyu5

— DM Bareilly (@dmbareilly) March 30, 2020

ये तो बात हुई छोटे मियां की. बड़े मियां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप तो इससे भी चार कदम आगे निकल गये. छोटे मियां तो कीटनाशक से नहलाने तक ही सीमित रहा, पर बड़े मियां ट्रंप तो बकायदा कीटनाशक दवाओं के इंजेक्शन देने की बात करने लगा. बड़े मियां ट्रंप की खिदमत जानने के लिए हम मैग्सेसे अवार्ड प्राप्त पत्रकार रविश कुमार के एक पोस्ट को देखते हैं, जिसका शीर्षक ही है, ‘जोकर का इक्का है कीटनाशक से इंजेक्शन देने का बयान, ट्रंप की बादशाही अमर रहे !’

‘मान लीजिए बहुत सारी अल्ट्रावॉयलेट किरणें या शक्तिशाली किरणें शरीर पर डाली जाती हैं, और मुझे लगता है कि इसे चेक नहीं किया गया है लेकिन मैं कहता हूं कि अगर आप शरीर के भीतर रौशली ले जाते हैं, या तो आप अपनी त्वचा के ज़रिए कर लें या किसी और तरीके से और मुझे लगता है इसका जल्दी ही परीक्षण किया जाएगा.’

‘विषाणुओं को मारने वाला रसायान (disinfectant) एक मिनट में ही मार देता है. एक मिनट में. और कई तरीके हैं जिससे हम ये कर सकते हैं. शरीर के भीतर इंजेक्शन देकर या उससे शरीर को साफ करके क्योंकि आप देखिए कि यह फेफड़े के भीतर जाता है. इसका असर होता है इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए.’

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कोविड-19 लेकर जो उपाय सुझाए हैं उससे दुनिया भर के झोला छाप डॉक्टरों में ग़ज़ब की बेचैनी मची है. आप सोचिए जिस रसायन का छिड़काव कर आप विषाणु या कीटाणु को मारते हैं, उसे इंजेक्शन से शरीर के भीतर पहुंचाया जाए तो क्या होगा ? जवाब साधारण है – मरीज़ मर जाएगा.

ट्रंप के सपोर्टर अपने राष्ट्रपति और नेता की हर बेवकूफियों को कोहिनूर हीरा समझ कर सर पर बिठाते थे लेकिन ये एक ऐसा बम गिरा है कि बेवकूफों को भी लग रहा है कि उनके पास अक्ल थी तो उसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं ? क्या तब भी नहीं कर रहे हैं जब ट्रंप की बातों में आकर डॉक्टर कीटाणुनाशक इंजेक्शन इंसान को देने लगेंगे और वो मरने लगेगा ?

इसी ट्रंप के लिए फरवरी के महीने में अहमदाबाद में रैली सजाई गई थी. इनकी सोहबत से भारत विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा था. जिस महीने में कोरोना से लड़ने की तैयारी हो जानी चाहिए थी, उस महीने हम अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए दीवारें बना रहे थे. उस सभा का क्या असर हुआ ? लोगों की स्मृतियों में उसकी तस्वीरें धुंधली हो गई हैं लेकिन जनवरी और फरवरी के महीने में भारत और अमरीका की बेपरवाही वहां के लोगों और अर्थव्यवस्था के लिए भारी पड़ गई.

ट्रंप ने अपने इस बयान से अमरीका को शर्मिंंदा किया है. राष्ट्रपति पद की गरिमा गिरा दी है. सत्ता को ताश के पत्तों का खेल समझने वाला यह बादशाह का इक्का जोकर का पत्ता बन गया है. अमरीका में कीटनाशक स्प्रे बनाने वाली कंपनी लाइज़ोल ने लोगों से कहा है कि ‘ऐसा बिल्कुल न करें. उनकी जान चली जाएगी.’

यह क़ाबिले ग़ौरतलब है कि ट्रंप अपनी तमाम बेवकूफियों से बेपर्दा होने का जोखिम उठाते हैं और हर दिन प्रेस कांफ्रेंस में हाज़िर होते हैं. प्रेस का मज़ाक उड़ाते हैं मगर प्रेस के सामने होते हैं. सवालों के सामने होते हैं. कई बार तो ढाई ढाई घंटे तक प्रेस के बीच होते हैं. भारत जब सुपर पावर होगा तब ये सब तो होगा नहीं क्योंकि आज भी नहीं होता है.

अब उनके साथी और सहयोगी इस फिराक़ में हैं तो कैसे भी प्रेस कांफ्रेंस से इस बादशान को दूर रखा जाए. भले ही इसके समर्थक हर तर्क और तहज़ीब को ताक पर रख कर झंडा उठाए फिर रहे हैं लेकिन 24 अप्रैल की प्रेस कांफ्रेंस में कोविड-19 के उपचार को लेकर जो कहा है, उसके बाद सुनने वाले बेहोश हुए जा रहे हैं.

ट्रंप कहते हैं कि मज़ाक किया था मगर आप वीडियो देखें. जब वो बोल रहे थे तो कितने गंभीर थे. दुनिया में ऐसे ही रंगीन ख़्यालों का दौर है. जनता इन्हें कुर्सी पर बिठा कर खुद से बदला ले रही है. एक जोकर के पीछे दांव लगा कर उसने पाया क्या ? अमरीका में 53000 से अधिक लोग मर गए. उसकी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई.

भारत में ट्रंप के समर्थकों को निराश होने की ज़रूरत नहीं है. अभी तो ट्रंप ने गौ-मूत्र का आइडिया नहीं बेचा है. गौ/मूत्र पार्टी से कोरोना से लड़ने वालों को प्रधानमंत्री मोदी ने भी भाव नहीं दिया. पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि इसका कोई इलाज नहीं है. किसी गौ-मूत्र वाले ने नहीं कहा कि प्रधानमंत्री ग़लत बोल रहे हैं. गौ-मूत्र से इलाज हो सकता है.

बेवकूफी विकल्प है. दुनिया में अजब-ग़जब नेताओं का दौर चल रहा है. नौकरियां जा रही हैं. सैलरी बढ़ी नहीं पिछले पांच छह साल में लेकिन कभी माइग्रेंट तो कभी ईरान के नाम पर ट्रंप के समर्थकों को मीम का खुराक मिल जाता है. नशा चढ़ता रहता है.

पहले तमाशा होता था तो मास्टर के हाथ में जोकर होता था और जनता हंसती थी. अब जोकर के हाथ में जनता है. वो जानती है कि जोकर ही उसका मास्टर है इसलिए डर से वह हंसना भी छोड़ चुकी है. ट्रंप की सफलता के लिए हवन जारी रहे. कीटनाशक से इंजेक्शन बनाने वाले इस जोकर राष्ट्रपति और उसके समर्थकों को ईश्वर एक इंजेक्शन की शक्ति दे. कोविड-19 की विदाई संभव है.

रविश कुमार का लेख यही समाप्त होता है लेकिन जोकरों के हाथ में फंसी जनता की पीड़ा अभी और बढ़ेगी, जब तक कि वह अपने देशी जोकरों का हाथ मरोड़कर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में नहीं ले लेती.

Read Also –

फासीवादी दुश्प्रचार और उसके साइबर गुण्डा गिरोह
‘राष्‍ट्र के नाम सम्‍बोधन’ में फिर से प्रचारमन्‍त्री के झूठों की बौछार और सच्‍चाइयां
आर्थिक-राजनीतिक चिंतन बंजर है मोदी-शाह की
प्रेस की आज़ादी पर 300 अमरीकी अख़बारों का संपादकीय
रैमन मेग्सेसे अवॉर्ड में रविश कुमार का शानदार भाषण

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

भारतीय अखबारों की दुनिया का ‘पॉजिटिव न्यूज’

Next Post

कोरोना ने राजनीति और उससे उपजी सत्ता के चरित्र का पर्दाफाश किया

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

कोरोना ने राजनीति और उससे उपजी सत्ता के चरित्र का पर्दाफाश किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उससे किसी ने प्यार नहीं किया…

February 4, 2024

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है ?

June 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.