Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी काल में अब ‘अम्फान’ तूफ़ान का कहर भी झेलने को तैयार रहिये

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 18, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी काल में अब 'अम्फान' तूफ़ान का कहर भी झेलने को तैयार रहिये

सलंग्न चित्र ज़ूम अर्थ के अम्फान साइक्लोन ट्रेकर से लिया गया है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

पं. किशन गोलछा जैन, ज्योतिष, वास्तु और तंत्र-मंत्र-यन्त्र विशेषज्ञ

मारवाड़ी में एक कहावत है – ‘करमहीण खेती बावे जद या तो काळ पड़े या बैल मरे’ अर्थात जब भाग्यहीन खेती करता है, या तो बैल मर जाता है या अकाल पड़ जाता है (यानि वो खेती से फसल रुपी लाभ नहीं ले पाता).

उपरोक्त कहावत बीजेपी पर बिल्कुल फिट बैठती है. जनसंघ के जमाने से लेकर बीजेपी के मोदीकाल तक बीजेपी को जब भी शासन मिला जनता में त्राहि ही मची है, चाहे वो प्राकृतिक आपदाओं के कारण से हो या महामारियों और दूसरे कारणों से. और जनता के त्रस्त होने पर बीजेपी हमेशा सत्ता पर रहते पीठ दिखाकर भागी है. अब देखना ये है कि मोदी कब सत्ता छोड़कर भागता है ?

मोदी के पहले कार्यकाल में आपने सत्ता का कहर झेला था और अब मोदी के दूसरे कार्यकाल में कोरोना के साथ ‘अम्फान’ तूफ़ान का कहर भी झेलने को तैयार रहिये क्योंकि अम्फान बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफ़ान के रूप में 200 किमी की रफ्तार पकड़ चुका है और आने वाले 24 से 72 घंटों तक भयंकर तबाही मचायेगा.

सर्वप्रथम ये बंगाल की खाडी से लेकर उड़ीसा के तटीय इलाकों तक कोहराम मचा सकता है, उसके बाद तमिलनाडु से लेकर कर्णाटक तक और वेस्ट बंगाल से लेकर असम, मेघालय तक और झारखण्ड, बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली तक इसका कहर बरप सकता है (ये हाल तब है जब ये मानसून का साइक्लोन नहीं है).

पिछले दिनों दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश भी इसी अम्फान की चेतावनी थी. एक बात और समझ लीजिये कि जितना तापमान गिरेगा, उतना ही कोरोना के लिये सहयोगी बनेगा क्योंकि मौसम की आद्रता कोरोना की वृद्धि दर बढ़ाने में प्रभावी होगी !

वैसे आपको बता दूंं कि तूफान का केंद्र त्रि-तटीय है, जो भारत के उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश को भी लपेटेगा ! अम्फान तूफान साल 2004 में तैयार की गयी तूफानों की लिस्‍ट का आखिरी नाम है और ये नाम इसे थाईलैंड ने दिया था.

दुनिया भर में तूफानों के नाम 5 कमेटियां फाइनल करती हैं और इन कमेटियों के नाम हैं :

  1. इस्‍केप टाइफून कमेटी
  2. इस्‍केप पैनल ऑफ ट्रॉपिकल साइक्‍लोन
  3. आरए 1 ट्रॉपिकल साइक्‍लोन कमेटी
  4. आरए- 4, और
  5. आरए- 5 ट्रॉपिकल साइक्‍लोन कमेटी

सबसे पहले विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने चक्रवातों के नाम रखने की शुरुआत की लेकिन भारत में तूफानों का नाम देने का चलन 2004 से शुरू हुआ था. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाइलैंड ने भी तूफानों को नाम देने का फॉर्मूला तैयार किया तथा इन 8 देशों की ओर से सुझाये गए नामों के पहले अक्षर के अनुसार उनका क्रम तय किया जाता है और उसी क्रम के अनुसार चक्रवातों के नाम रखे जाते हैं.

इन आठ देशों में अगर चक्रवात आता है तो भेजे गये नामों में बारी-बारी एक नाम चुना जाता है. भारत में 10 साल तक एक नाम दोबारा इस्‍तेमाल नहीं किया जाता, साथ ही ज्‍यादा तबाही मचाने वाले चक्रवातों के नाम को निरस्‍त कर दिया जाता है. इस बार थाईलैंड की तरफ से भेजे गये नामों में से तूफान का नाम चुना जाना था इसलिये भारत में आये इस तूफान को ‘अम्‍फान’ नाम दिया है.

ऐसा अंदेशा है कि इससे सिर्फ उड़ीसा में ही 11 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं, इसीलिये तो मोदीजी अपनी कैबिनेट के साथ इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं क्योंकि इस सुपर साइक्लोन से सबसे ज्यादा नुकसान सार्वजनिक क्षेत्रों में होगा. बिजली एवं संचार के खंभे मुड़ या उखड़ सकते हैं, ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों एवं सिग्नल प्रणालियां प्रभावित हो सकती हैं तथा तैयार फसलों, खेतों-बगीचों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है.

‘अम्फान’ ओडिशा के पारादीप से 790 किलोमीटर दक्षिण में, पश्चिम बंगाल के दीघा से 940 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 1060 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम तटों से टकरायेगा और कल तक इसकी रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा तक हो जायेगी.

एनडीआरएफ की 17 टीमें तो मीटिंग से पहले ही प्राथमिकता के हिसाब से तैनात कर दी गयी है, जिसमें 10 उड़ीसा और 7 पश्चिम बंगाल में तैनात की गयी है (ज्ञात रहे एक टीम में 45 सदस्य होते हैं) और बाकी टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

Read Also –

लॉकडाऊन का खेल : एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश
आर्थिक-राजनीतिक चिंतन बंजर है मोदी-शाह की
नरेंद्र ‘दामोदर दास’ मोदीजी की पिछले दो दशक की जीवन झलकियां
डॉ. सुधाकर राव : सुरक्षा किट की मांग पर बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और पिटाई करनेवाली पुलिस और मोदी सरकार मुर्दाबाद
‘नमस्ते ट्रम्प’ का कहर और मोदी का दिवालियापन
वैश्वीकरण-उदारीकरण का लाभ अभिजात तबकों के तिजौरी में और हानियां वंचित तबकों के पीठ पर लाठियां बन बरस रही है 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

लॉकडाऊन का खेल : एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश

Next Post

भारत के मध्यम वर्ग को पैकेज नहीं, थाली बजाने का टास्क चाहिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

भारत के मध्यम वर्ग को पैकेज नहीं, थाली बजाने का टास्क चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोर्ट में न्याय

July 1, 2021

अफ़गानिस्तान की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा जारी ‘वर्तमान स्थिति में दक्षिण एशियाई देशों में माओवादी पार्टी की समग्र तस्वीर’

January 22, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.