Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

लूटेरी काॅरपोरेट घरानों के हित में मोदी की दलाली, चापलूसी की विदेश-नीति

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 26, 2017
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लूटेरी काॅरपोरेट घरानों की दलाली, चापलूसी

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यौं तो अर्द्ध-औपनिवेशिक देश का चरित्र धारण किये भारत की विदेश-नीति दलाली की ही है, पर हजारों लोगों की हत्या और नफरत की राजनीति का परचम लहराये देश की सत्ता पर काबिज नरेन्द्र मोदी की दलाल विदेश-नीति दलाली से भी आगे बढ़कर अंबानी और अदानी और माल्या जैसे लूटेरी काॅरपोरेट घरानों की दलाली, चापलूसी और देश की जनता को मूर्ख बनाने के लिए झूठे प्रचार पर आकर टिक गई है.

भारत की विदेश-नीति का निहितार्थ कमजोर राष्ट्र को दबाने, उसे तंग करने और मजबूत राष्ट्र के सामने दुम हिलाने अर्थात् दलाली कराने की रही है. नेहरू के काल से ही भारत दलाली और विस्तारवादी नीति को अंजाम देता आया है, जिस कारण भारत के तमाम पड़ोसी राष्ट्रों के साथ सम्बन्ध न केवल बेहद ही खराब रहे हैं, वरन् युद्धग्रस्त भी रहा है.

प्राचीन काल से ही बेटी-रोटी का सम्बन्ध वाले बेहद कमजोर राष्ट्र नेपाल के साथ वर्तमान मोदी सरकार की नीति उसे लगातार दबाने और नाकेबन्दी के माध्यम से उसे हमेशा तंग करने की रही है, जिस कारण आम नेपाली आवाम में भारत के प्रति नफरत का ही संचार है. श्रीलंका, बंगलादेश के साथ भी इस सरकार के सम्बन्ध कभी अच्छे नहीं रह पाये हैं तो वहीं पाकिस्तान के साथ तो नफरत और घृणा इस स्तर पर फैला दिया गया है कि दोनों राष्ट्र की सरकारें भी इसी नफरत और घृणा को कायम रखने को लेकर बनती और बिगड़ती है. चीन के साथ भारत के सम्बन्ध में भारत दलाली की नीति अपनाता है. अमेरिका और अन्य पश्चिमी राष्ट्र के सामने भारत की विदेश-नीति दुम हिलाने से ज्यादा और कुछ नहीं है.

विदेशों के साथ बेहद खराब सम्बन्ध का हवाला देकर सत्ता में आयी नरेन्द्र मोदी सरकार उपग्रह की तरह पृथ्वी का चक्कर काट रही है, पर इससे देश को कुछ भी हासिल नहीं ही हुआ अलबत्ता पूरी दुनिया में भारत को शर्मशार ही किया गया है. विदेशी पूंजी देश में लाने के लिए पूरी दुनिया के राष्ट्रों के साथ समझौते किये, जिसकी कोई भी सार्थकता सामने नहीं आ पाया है. मोदी के विदेश भ्रमण को सही साबित करने के लिए एक ही शब्द का प्रयोग किया जाता है वह है ‘‘भविष्य में’’.

मंहगाई, भूखमरी, आत्महत्या, बेरोजगारी, अपराध आदि से जूझ रही देश के जनता के हर समस्या का जबाव नरेन्द्र मोदी की सरकार के पास है और वह है भविष्य के 2022 में. कुछ का निदान तो 2032 में भी होने का दावा किया जा रहा है. जिसका साफ तौर पर अर्थ है अब तक की सबसे अक्षम नरेन्द्र मोदी सरकार केवल जनता को मूर्ख बना रही है और उसका वजूद केवल मूर्खों के सामने ही है.

आखिर इस नरेन्द्र मोदी सरकार की वास्तविकता में पहचान क्या है ? उसकी वास्तविक पहचान दलाल की ही है जो देश की जनता को लूटकर अम्बानी और अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों की निजी मिल्कियत को मजबूत करने और देश की सम्पत्ति को इन्हीं निजी घरानों के हाथों में गिरवी रखना है. रेलवे और एयर-इंडिया जैसे जनता की मिल्कियत को निजी हाथों में सौंपना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है तो वहीं देश की जनता के विशाल धनराशि का उपयोग कर नरेन्द्र मोदी का विश्व-भ्रमण भी अंबानी और अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों की हितों को विस्तारित करना ही है.

इस सरकार की मूर्खता और लोगों को मूर्ख बनाने की शानदार नीति का सूत्र देश की हिन्दु-ब्राह्मणवादी व्यवस्था में टिका हुआ है, जहां एक ओर पाकिस्तान पर बढ-़चढ़ कर हमला करने से जुड़ी हुई है तो वहीं चीन को ‘मंत्र-जाप’ से नष्ट कर देने से. जबकि देश के सेना की वास्तविक स्थिति यह है कि ‘‘महज 10 दिन भी युद्ध करने लायक साजो-समान नहीं है’’ (संसद के सामने कैग की रिपोर्ट).

ऐसे में जब देश की सुरक्षा और सम्मान एक बेहद कमजोर तत्व के हाथों में हो तो देश की जनता को युद्ध और चमक-दमक दिखाने से क्या फायदा ? इसका फायदा केवल यह है कि देश को आसन्न खतरे की बात बता कर देश की जनता को अपनी बुनियादी समस्या – रोटी, कपड़ा, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार आदि की बात से दूर करना. जनता को डराना कि ‘‘राजा नंगा है’’, आवाज न उठाये.

भारत पहले इन्हीं नीतियों के कारण ईस्ट इंडिया कम्पनी की गुलाम बनी थी और अब अंबानी और अदानी की कम्पनियों द्वारा गुलाम बनाने का दौर शुरू हो गया है. देखना यही है कि देश की आम जनता इस नृशंस हत्यारी और नौटंकीबाज दलाल मोदी सरकार के तमाशों के खिलाफ कब आवाज बुलन्द करती है ?

Previous Post

कुमार विश्वास और ‘खाली दिमाग’ अमिताभ बच्चन

Next Post

भारत, चीन के साथ सम्बन्ध खराब क्यों कर रहा है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भारत, चीन के साथ सम्बन्ध खराब क्यों कर रहा है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सबसे ज्यादा गैरजरुरी और जनविरोधी कामों में लगी हुई है सरकार

October 27, 2022

डोनाल्ड ट्रंप : ऐसे शख्स जो स्थापित व्यवस्थाओं को झकझोरने की क्षमता रखते हैं

March 5, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.