Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भारत, चीन के साथ सम्बन्ध खराब क्यों कर रहा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 26, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चीन के साथ भारत का ऐतिहासिक और प्राचीन सम्बन्ध है, इसलिए चीन के साथ सम्बन्धों के खराब होने का सम्बन्ध भी ऐतिहासिक ही माना जाना चाहिए पर वास्तव में ऐसा नही है. चीन के साथ खराब सम्बन्ध का कारण समाजवादी क्रांति और साम्राज्यवादी साजिश में निहित है, जिसमें भारत साम्राज्यवादी हाथों की कठपुतली बना हुआ है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

गौतम बुद्ध के द्वारा दुर्गन्धयुक्त ब्राह्मणवादी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने और देश में बौद्ध धर्म की स्थापना ने चीन के साथ सम्बन्ध में ऐतिहासिक छलांग लगाई है. परन्तु एक घोर ब्राह्मणवादी पुष्यमित्र शुंग की गद्दारी और उसके हिंसक कृत्य ने भारत से बौद्ध धर्म का नामोनिशान मिटा दिया.

भारत को एक पुण्यभूमि के तौर पर देखने वाला चीन सहित अन्य बौद्धधर्मावलम्बी राष्ट्र के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है, फिर भी चीन का भारत के साथ कोई उल्लेखनीय खराब सम्बन्ध नहीं गिनाया जा सकता, जो चीनियों के विशाल हृदयता को भी दर्शाता है. इससे साफ झलकता है कि चीन के साथ भारत के खराब सम्बन्ध होने का कोई ऐतिहासिक कारण नहीं गिनाया जा सकता.

दरअसल चीन के साथ भारत के खराब सम्बन्ध का कारण विदेशी साम्राज्यवादी आक्रमणकारी शक्तियां हैं, जो एक साथ चीन को अपने अधीन करने के लिए भारत का इस्तेमाल करना चाहता है. 1947 के सत्ताहस्तांतरण के पूर्व भारत के प्रभु राष्ट्र इंगलैंड ने चीन पर हमले किये और उसे भी अपना उपनिवेश बनाने के लिए चीन का उत्पीड़न किया. परन्तु वहां चीनियों ने एकजुट होकर गुरिल्ला युद्ध में महारत हासिल कर पहले जापान और फिर तमाम साम्राज्यवादी शक्तियों को अपने देश से बाहर खदेड़ दिया. यहां तक अमरीका तक को अपनी जान की भारी कीमत अदा कर चीन से भागना पड़ा.

आये दिन अमरीका चीन पर अपने तेवर दिखाता ही रहता है, जिसका जवाब भी चीन अपने ही हिसाब से देता रहता है, जिससे थर्राया अमरीका कभी पाकिस्तान तो कभी भारत को साधने और चीन पर हमला करने के लिए उकसाता रहता है.

1947 के पूर्ण उपनिवेश से अर्द्ध-उपनिवेश में बदल चुका भारत दलाली की नीतियों को सर्वोत्तम मानते हुए कभी अमरीका तो कभी समाजवादी फिर 1954 के बाद सामाजिक-साम्राज्यवादी सोवियत संघ की शरण में जा टपका. शीत युद्ध के दौर में भारत सामाजिक-साम्राज्यवादी सोवियत संघ के साथ रहा. 1991 के सामाजिक-साम्राज्यवादी सोवियत संघ के पतन के बाद भारत पेडुलम की भांति डोलते हुए अमरीका के शरण में जा पहुंचा.

अमरीका के इशारे पर ही चीन को परेशान करने के लिए भारत ने 1962 ई. में चीन पर हमला बोला था, जो चीन की तपी-तपाई लाल-फौज के सामने मूंह की खाई थी, जिसका समीचीन और जीवन्त चित्रण पण्डित सुन्दर लाल ने अपने पुस्तकों में किया था, जो भारत-चीन मैत्री के प्रबल समर्थक थे. इससे बौखलाई भारत सरकार दुबारा चीन पर हमला करने का साहस तो नहीं कर पायी पर देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बनाने का हमेशा के प्रयत्न करती रही.

चीन के तमाम प्रयासों के बाद भी अमेरीका के सामने दुम हिलाता भारत चीन के हर प्रस्तावों को ठुकराता ही रहा है. यह प्रक्रिया आज तक चला आ रहा है. 1976 ई. के बाद चीन में पूंजीवादी विचार हावी होने के बाद भी अमरीका चीन के साथ स्वस्थ प्रतियोगिता करने के बजाय छलछन्दों का सहारा लेकर भारत को चीन के खिलाफ ललकारता रहा है.

परन्तु भारत के साथ एक दिक्कत यह है कि आम भारतीय आवाम चीन के साथ हमेशा से ही प्रगाढ़ मैत्री सम्बन्ध बनाये रखी है, जिसे तोड़ पाना भारतीय दलाल शासक वर्ग के बूते से बाहर की बात हो गई है. यही कारण है कि अमरीका के लाख ललकारने के बाद भी भारत का शासक वर्ग चीन पर उस तरह हमला नहीं बोल पाता जिस प्रकार पाकिस्तान के खिलाफ उबल पड़ता है. पाकिस्तान अमरीका का पक्का लठैत है, पर भारत के साथ उसका सम्बन्ध दुश्मनागत है, भारत भी अब अमरीका का दलाल है, पर पाकिस्तान के साथ लड़ना चाहता है, अमरीका का चीन के साथ दुश्मनागत सम्बन्ध है, पर वह चीन पर सीधे हमला करने का साहस नहीं कर सकता. फलतः अमरीका अपने दोनों दलाल पाकिस्तान और भारत को संतुलित रख कर चीन पर हमला करना चाहता है, जो अमरीका के लिए सम्भव नहीं हो पा रहा है.

स्पष्टतः अमरीका दक्षिण एशिया में चीन के साथ मनचाहा नहीं कर पा रहा है, पर वह भारत को चीन के खिलाफ उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. अमरीका की दलाली में मशगुल भारत की वर्तमान मोदी सरकार अपने झूठे प्रचार-तंत्र का सहारा लेकर भी भारतीय जनमानस में चीन के खिलाफ कोई कारगर माहौल बना पाने में सक्षम नहीं हा पा रही है, जिस कारण वह चीन पर हमला करने का दुस्साहस नहीं जुटा पाती, वही 1962 ई. में भारत सरकार का चीन पर हमला और भयानक पराजय ने इसके सैन्य ताकत की पोल खोल दी, तो अब कैग की रिपोर्ट ने जब यह साफ तौर पर बता दिया कि भारतीय सेना के पास 10 दिन तक युद्ध करने के लायक भी सैन्य साजो सामान नहीं है तो चीन पर हमले करने का दुस्साहस खुद भारतीय शासक वर्ग के लिए ही आत्महत्या करने के समान होगा.

ऐसे में वर्तमान भारतीय शासक वर्ग अमरीका की दलाली जारी रखने के लिए चीन के खिलाफ नये-नये नाटक रच रही है, जिसका माकूल जवाब भी चीन दे रहा है. इससे त्रस्त भारत सरकार अब चीन के खिलाफ तंत्र-मंत्र जैसे हास्यास्पद नाटक करने को मजबूर हो गई है, जो मोदी सरकार के मसखरेपन और बहियात विदेश-नीति का बेजोर नमूना है.

बहरहाल चीन का भारत के प्रति कोई दुर्भावना नहीं दिखता, जो भी दीख रहा है वह अमरीका के साम्राज्यवादी साजिश है, जिसका भारत की मोदी सरकार हिस्सा बनने को व्याकुल है, जिसका हर भारतीय को विरोध और हिकारत की दृष्टि से देखा जाना जरूरी है वरना यह मोदी सरकार अमरीकी दलाली में देश की जनता को चीन की जनता के खिलाफ उकसाने में कोई कसर बांकी नहीं रखेगा.

Previous Post

लूटेरी काॅरपोरेट घरानों के हित में मोदी की दलाली, चापलूसी की विदेश-नीति

Next Post

सेना को खोखला और शर्मनाक हालात में ढकेल दिया है मोदी सरकार !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

सेना को खोखला और शर्मनाक हालात में ढकेल दिया है मोदी सरकार !

Comments 1

  1. Masihuddin Sanjari says:
    9 years ago

    भारत–चीन सीमा प्रयः शान्त ही रही है। यह कहा जाता रहा है कि सैनिक घुसपैठ के बावजूद भारत चीन से टकाराव की नीति पर आगे नहीं बढ़ना चाहता था। लेकिन मोदी सरकार के बनने के बाद से भारत की सीमा के आसपास चीन की गतिविधियां भी बढ़ी हैं और चीन–भारत टकराव में अमरीका की दिलचस्पी भी। आर्थिक रूप से मजबूत चीन को काबू करने की अमरीकी नीति में भारत को मोहरा के तौर पर इस्तेमाल करना शामिल है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

एक हाहाकारी सत्य कथा : गब्बर वर्सेज नेहरू …

May 26, 2023

बांग्लादेश, भारत और नेपाल के क्रांतिकारी आंदोलन के साथ क्रांतिकारी एकजुटता जाहिर करते ऑस्ट्रेलिया से अहमर रफीक का पत्र

November 25, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.