Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आम आदमी को लूटने का यंत्र बनता जा रहा है बैंक !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 31, 2017
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की अर्थव्यवस्था में रीढ़ की हड्डी की तरह काम रहे बैंकों का जब राष्ट्रीयकरण किया गया था तब बैंकों की हालत बेहद ही खास्ता हुआ करती थी. बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद देश की जनता की गाढ़ी पूंजी को बैंकों में झोंक कर बैंक को मजबूत हालत में खड़ा किया गया ताकि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में बैंक अपनी कारगर भूमिका अदा कर सके. परन्तु बदलते समय में बैंक आज अपनी भूमिका को बदल चुकी है और वह अब देश की जनता की गाढ़ी कमाई को चूस कर अंबानी-अदानी जैसे काॅरपोरेट घरानों के खजानों को भरने खातिर एक गुण्डे गिरोह में तब्दील हो चुका है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

बैंकों और काॅरपोरेट घरानों ने मिलकर आम जनता को लूटने का यह एक नयाब तरीका ढूंढ़ निकाला है और भारत सरकार इस लूट को कारगर बनाने में अपनी पूरी सैन्य मिशनरी सहित सारी ताकत झोंके हुए है. एक तरफ सरकार जहां हर आदमी को बैंकों में अपना अकाउंट खोलवाने के लिए बाध्य कर रही है, वहीं बैंकों के माध्यम से आम गरीब आदमी को लूटने के लिए मासिक औसत बैंलेंस मेंटेन न रखने के नाम पर भारी भरकम राशि हर माह अकांउट से ही काट ले रही है. यह देश की आम गरीब आबादी की कमाई पर सीधे तौर पर डकैती है.

एक आरटीआई के जबाव में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने बताया कि 30 जून को खत्म होने वाली पहली तिमाही में 388.74 लाख अकाउंट्स से 235.06 करोड़ रूपये की भारी राशि बतौर जुर्माने वसूल की गई है. यह जुर्माने की राशि बैंक में मासिक औसत बैलेंस मेंटेन न रखने के नाम पर वसूली गई है. इतना ही नहीं जहां महज औसत मासिक बैंलेंस न रखने के नाम पर आम गरीब आदमी के अकाउंट्स से पैसे काटे जा रहे हैं वहीं काॅरपोरेट घरानों के हजारों-लाखों करोड़ रूपये पलक झपकते माफ किये जा रहे हैं.

माना तो यह भी जा रहा है कि काॅरपोरेट घरानों के कर्जों को माफ करने की परम्परा विकसित किये जाने के बाद जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले डिफाॅल्टर्स की संख्या में सलाना करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2015-16 में ऐसे लोगों की संख्या 8,167 थी जो वित्त वर्ष 2016-17 में बढ़कर 8,915 पहुंच गई है जिसकी बकाया राशि 32,484 करोड़ रूपया है.

नोटबंदी जैसे घातक निर्णय जहां केवल काॅरपोरेट घरानों के खजानों को भरने से खाली हुए बैंकों को दिवालिया होने से बचाने के लिए लिया गया था तो वहीं अब जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले डिफाॅल्टर्स के बकाया राशि को पाटने की एक कोशिश है. 31 मार्च, 2017 के आंकड़ों के मुताबिक 1,762 जानबूझकर कर्ज ने चुकाने वाले डिफाॅल्टर्स पर केवल स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का ही 25,104 करोड़ रूपया बकाया है. जिस रकम की वसूली के लिए बैंक बजाय उस डिफाॅल्टर्स पर कार्रवाई करने के आम गरीब आदमी के अकाउंट्स से ही औसत मासिक बैंलेंस न रखने के नाम पर काट रही है. इतना ही नहीं आम आदमी के सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती कर बैंक ने अपनी मंशा जगजाहिर कर दिया कि वह केवल अमीरों का हित साधनेवाली एक एजेंड के अलावे और कुछ नहीं है.

बैंक देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का एक यंत्र बनता जा रहा है.

Previous Post

अब मासूम बच्चों के खून से रंगे भाजपा के हाथ !

Next Post

राम रहीम बनाम पीड़ित लड़की की गुमनाम चिट्ठी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

राम रहीम बनाम पीड़ित लड़की की गुमनाम चिट्ठी

Comments 2

  1. Anonymous says:
    9 years ago

    माल्‍या का 9000 करोड हमें ही तो चुकाना है।

    Reply
  2. cours de theatre paris says:
    8 years ago

    I appreciate you sharing this blog article.Really thank you! Great.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

साम्प्रदायिक नफ़रतों के लिए पलक पांवड़े बिछाना मिडिल क्लास को बहुत भारी पड़ा है

January 26, 2025

दरख्त

April 25, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.