Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आपदा में अवसर : पटना विद्युत शवदाहगृह में अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार की वसूली

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 16, 2020
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपदा में अवसर : पटना विद्युत शवदाहगृह में अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार की वसूली

केन्द्र की मोदी सरकार के आह्वान ‘आपदा में अवसर’ की तलाश हर जगह हो रही है. क्या अस्पताल और क्या श्मशान भूमि. मौत के बाद भी लोगों के खून का आखिरी कतरा तक निचोड़ने पर उतारु यह शासन व्यवस्था ‘अवसर’ के नित नये कीर्तिमान कायम कर रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

जन्मेय जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पटना स्थित बांस घाट के श्मशान भूमि पर मृतकों के परिजनों से प्रति शव 50 हजार की वसूली के खुली लूट की बर्बरता का खेल उजागर किये हैं, जिसके बारे में आमतौर पर लोगों की जानकारी कम ही होती है या नहीं के बराबर होती है. वे लिखते हैं :

वो अपने पुत्र की लाश लेकर खड़ी थी. जगह था पटना का बांस घाट जी बिल्कुल आपने ठीक सोचा ! यह वही बांस घाट है जहांं लाशों का विद्युत शवदाह गृह में परिजन अंतिम संस्कार के लिए आते हैं. कोरोना से मृत्यु के बाद अपने पुत्र का शव लेकर वह हॉस्पिटल से पहुंंची थी.

आंखों से आंसुओं की धारा बह रही है. वह बेबस थी. लाचार थी. कोई रास्ता नहीं था. वह इस शव को लेकर गांंव भी नहीं जा सकती है क्योंकि इसके लिये एंबुलेंस की मनमानी फ़ी और बहुत-सी प्रक्रियाओं से गुजरने के साथ परिजनों के भी कोरोना से संक्रमित होने का खतरा था. इसी कारण वह यहांं पहुंंची.

उस महिला को यहांं आए शाम हो गई थी. जब उसने कर्मचारियों से अंतिम संस्कार की बात की तो शवदाह खराब होने के कारण बंद होने का जवाब मिला लेकिन पास में ही खड़े एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘मैडम बात कीजिये न ! कुछ ले देकर हो जाता है.’ वह गिड़गिड़ा रही थी क्योंकि उससे 50,000 रूपये शव जलाने के लिये मांंग की जा रही थी. अंत में मामला 30,000 के आस-पास पर तय हुआ.

यह कहानी है उस सुशासन के राजधानी की जहांं साहब बैठते हैं ! यह कहानी है उस सीएम की जहांं सब कुछ ठीक-ठाक है. यह कहानी है उस राज्य की जहांं डबल इंजन की सरकार है.

पटना के बांस घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित लाशों को जलाने के लिए 50,000 रूपये तक लिया जा रहा है, और यह सब प्रशासनिक मिलीभगत से हो रही है. विश्वास नहीं है तो शाम 05 बजे के बाद जाकर देखिए ! अचंभित एवं अविश्वसनीय करनेवाला नजारा ! सब कुछ समझ में आ जाएगा. आप खुद कहेंगे की इतनी भी घटिया व्यवस्था हो सकती है क्या ?

बांस घाट के कर्मचारी पहले तो कोरोना संक्रमित लाशों को जलाने के लिए आनाकानी करते हैं. अगर ये तैयार भी हो गए तो आपको मोटी रकम देना होगा. ये कर्मचारी शाम 05 बजे विद्युत शवदाह गृह को बंद कर देते हैं. अगर आप पूछेंगे तो जवाब मिलेगा कि खराब है. यह रणनीति है इनकी.

लेकिन, यह तमाचा है नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासनकाल की व्यवस्था पर, जिन्होंने बिहार में केवल मीडिया मैनेजमेंट से विकास दर को भारत के सभी राज्यों से उपर दिखाकर ढोल पीटा ! कहां गया वो आपका सर्वोच्च विकास दर ? सवाल पूछना राज्य के एक जिम्मेवार नागरिक के तौर पर जरूरी है, लाजिमी है क्योंकि इसका शिकार हम आप या कोई भी हो सकता है.

सवाल हमेशा सत्ता पक्ष से ही पूछा जाता है. हमने उन्हें अपनी बहुमूल्य मत देकर जिम्मेवारियों को सौपा है ! सवाल आप भी पूछिए. कब तक चुप रहेंगे ?

सवाल पूछिये, वरना यह शासक सुशासन और आपदा में अवसर की तलाश में धीरे धीरे समूचे समाज को मौत के मूंह में धकेल देगा.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

सत्ता-राजनेता-अपराधी-पुलिस गठजोड़ पर 100 पन्नों वाली एन. एन. वोहरा रिपोर्ट को क्यों छिपा रही है मोदी सरकार ?

Next Post

दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो अन्तर्द्वीप में एक देश है, जिसका नाम है ब्रूनेई

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो अन्तर्द्वीप में एक देश है, जिसका नाम है ब्रूनेई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आपसी नफ़रत कहां ले जायेगी ?

October 8, 2020

राजनीति : दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी कमियां सुधारे

September 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.