Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

लुटेरे हैं … तो युद्ध है !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 19, 2020
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

युद्ध
लुटेरे हैं ….तो युद्ध है !

पागलपन नहीं है युद्ध
क्या पागलपन में जुटाई जाती हैं सेनाएंं
जमा किए जाते हैं असलाह ?

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बाज़ार है, और बाज़ार पर कब्ज़ा है
कब्ज़ा है, और कब्ज़े की मारामारी है
मारामारी है … मारामारी की सियासत है
सियासत है और सियासत में युद्ध है..!

लुटेरे हैं … तो सतत ज़ारी है युद्ध
सतत ज़ारी है उनकी सियासत !!

युद्ध है
तो युद्ध के खिलाफ भी हो सकता है – युद्ध.

दुनिया भर के
शोषितों-उत्पीड़ितों की
विराट सेना से बड़ी
कोई सेना नहीं होती .

लुटे – पिटे लोग
जब सड़कों पर होते हैं
तो सीखते है युद्ध !
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच
जमा होते जाते हैं उनके भी कई हथियार
कंठस्थ होते जाते हैं दाव-पेंच
लड़ाइयों के कठिन पाठ.

जब लोग पूछने लगते हैं सवाल कि
हमारे बेटे किनके लिए मारे जा रहे हैं
तो वो समझने लगते हैं हित…
कि दरअसल युद्ध किनके हितों के लिए हैं.

सचेत सर्वहाराओं के लश्कर
निश्चय ही ध्वस्त करेंगे –
लुटेरों के छुपने की आखिरी शरणस्थली
पूंजी के गुप्त बंकर तक.

इतिहास गवाह है.

हरामखोरों के मैनेजरों ने
तभी तो भयाक्रांत हो
लगा रखी है हथियारों की होड़
नुमाइश आतंक की
फैला रखा है भय का वातावरण
पूरी दुनिया में
हीस्टीरिया , युद्धोन्माद !

आओ, हम संगठित मुट्ठियांं उठाएंं
चारों तरफ़ से घेरें उन्हें ।
आओ,रूख करें हम अपनी लड़ाई का
सीधा उनकी तरफ
ताकि खदेड़ दी जाए
दोनों तरफ के लुटेरों की सेना
कि फिर कोई युद्ध न हो.

उत्पीड़ितों की सेना को करना ही पड़ेगा –
युद्ध – युद्ध के विरूद्ध !

  • आदित्य कमल

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

किसान यानी आत्महत्या और कफन

Next Post

लानत है !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

लानत है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फ़ायरफॉल्स

June 27, 2019

ऑनर किलिंग

April 26, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.