Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा की गैर-जिम्मेदार बेशर्म सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 1, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी सर्वमान्य तौर पर विश्व की सर्वाधिक भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार पार्टी के तौर पर बदनाम हो चुकी है. इस बात पर न केवल अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी ने ही अपनी मुहर लगा दी है, वरन् भाजपा के सर्वाधिक मान्य मुख्यमंत्री के तौर पर बदनाम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान शेखी बघारते हुए कहते हैं, ‘‘लोग अपने बच्चों के दो साल के होते ही सरकार के भरोसे न छोड़ दें कि सरकार उनका पालन-पोषण करे.’’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए योगी ने कहा कि ‘‘लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं. लोगों की आदत होती है कि हर काम के लिए सरकार के भरोसे रहते हैं. मीडिया कहती है कि फलानी जगह कूड़ा पड़ा है, हमलोग मानते हैं कि सरकार की जिम्मेदारी है. लगता है हम सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गये हैं.’’

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अब तक का सर्वाधिक गैर-जिम्मेदार बयान देने वाले योगी आदित्यनाथ शायद यह भूल गये हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, साफ-सफाई सरकार की जिम्मेदारी है जो इस देश की संविधान ने सरकार के हाथों में सौंपी है. अगर आम आदमी को ही कूड़ा-कड़कट, सड़क सफाई आदि की व्यवस्था करना है तो देश भर में फैले नगरपालिका में रोजगाररत् कर्मचारी को क्या केवल तनख्वाह लेने का अधिकार है ?

सरकार के भारी-भरकम फौज पर जनता के टैक्स से वसूली गई विशाल धनराशि का खर्च जो लाखों करोड़ में होता है, केवल ऐशो-आराम करने और विदेश का दौरा करने के लिए ही है ? सांसदों-विधायकों पर हर माह खर्च की जा रही विशाल धनराशि केवल ऐशगाह है ? देश भर में नौकरशाहों-कर्मचारियों की बहाली और उसपर खर्च की जा रही धनराशि केवल उसके ऐश के लिए है ?

कहना न होगा, मोदी के नेतृत्व में शासन कर रही भाजपा की भारत सरकार का शासन करने का केवल यही एक मायने है. वह देश की जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न कुटिल तरीकों से चूसकर केवल अपने और अपने मंत्री-सांसदों-विधायकों और नौकरशाह-कर्मचारियों की ऐश करने की राशि मानते हैं और यही लागू भी करना चाहते हैं. वह देश में आम जनता के बुनियादी अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, साफ-सफाई की अपनी संविधानप्रदत्त जबावदारी से मुक्त होकर निजी औद्यौगिक घरानों के हाथों में सौंप कर आम जनता के उपर दोहरी मार कर रही है. वह यह साफ तौर पर मानती है कि आम जनता अपना शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, साफ-सफाई की व्यवस्था खुद करें. सरकार आम जनता के हितों के लिए नहीं बनी है. वह तो केवल निजी संस्थानों और काॅरपोरेट घरानों के लिए बनी या बनाई जाती है. इसके बाद सरकार का जो समय बचता है वह उसके ऐश के लिए है, देश-विदेशों में पिकनिक मानाने और हवाई यात्रा के लिए है.

यही कारण है कि मोदी सरकार के आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भागने का सीधा और आसान रास्ता उसके नीति आयोग ने भी दिखाया है. मोदी सरकार और उसके नीति-नियंताओं को देश और उसकी जनता की हर समस्या और विकास का रास्ता निजीकरण में नजर आ रहा है. रेलवे, एयर-इंडिया, जिला-अस्पताल, बिजली विभाग, सूचना एवं संचार के निजीकरण के बाद अब जेल, स्कूल, काॅलेज तक को निजी हाथों में सौपने का सलाह दे रहा है.

मोदी के नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त देश में आम जनता के तमाम बुनियादी अधिकारों को खत्म करने का आग्रह करते हुए निजी हाथों में सौंपने की जहां पूरजोर पैरवी की है, वहीं वह यह बताना भूल गये कि इस की संसद-सुरक्षा और सेना को भी निजी हाथों में सौंपा जाना चाहिए. हालांकि व्यवहार में यह भी सत्य ही है देश की संसद-सुरक्षा प्रणाली और सेना तक निजी हाथों में सौंपी हुई ही है. सरकार की केवल उसके रखरखाव और उसमें लगने वाली अथाह लागत का भार वहन करती है, जिसे वह देश की जनता की गाढ़ी कमाई को चूस कर पूरा करती है.

निश्चित तौर मोदी सरकार इस बात के लिए हमेशा याद किया जायेगा कि उसने सफाई से झूठ बोलने की जगह बेशर्मी से झूठ बोलने का दौर प्रारम्भ किया है.

Previous Post

स्वास्थ्य सेवा: आप बनाम भाजपा-कांग्रेस की हत्यारी सरकार

Next Post

जनवादी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से उठते सवाल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

जनवादी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से उठते सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जंगल राज: भारतीय सेना पर, शिवालिक जंगलों में फ़ायरिंग रेंज के गैर कानूनी इस्तेमाल के दौरान वन गुज्जरों की हत्या का आरोप

February 1, 2025

शेखचिल्ली गपोड़ियों के विश्वगुरु !

November 4, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.