Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

जनवादी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से उठते सवाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 6, 2017
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खतरे यूं तो हमेशा से ही रहे हैं पर वर्तमान मोदी सरकार के सत्ता में आते ही हिन्दुत्व के नाम पर अभिव्यक्ति की हर आजादी को जिस प्रकार कुचलने का प्रयास किया जा रहा है वह अत्यन्त ही भयानक और विझोभ पैदा करने वाला है. जनवादी पत्रकार गौरी लंकेश सरकार की उन नीतियों की कटु आलोचना करने वाली मानी जाती थी जो मोदी सरकार के द्वारा देश की आम जनता के विरोध में ली जा रही थी.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यूं तो चरित्र से ही घोर प्रतिक्रियावादी भाजपा की मोदी सरकार अपने कार्यकाल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जो आम जनता के हित में हो, वावजूद इसके वह खुद को आलोचना से भी परे समझती है और विरोध को कुचल डालने के लिए विरोधियों की हत्या तक करना उसके लिए आम बात बन गई है.

गौरी लंकेश की हत्या से दो वर्ष पूर्व 30 अगस्त, 2015 को कन्नड़ साहित्यकार एम.एम. कलबुर्गी की हत्या की गई थी और कुलबुर्गी की हत्या से भी पूर्व तर्कवादी नरेन्द्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे की हत्या हुई थी. इन सभी हत्याओं में भाजपा के हिन्दुत्ववादी संगठनों का नाम सामने आता रहा है. वावजूद इसके न तो सरकार और न ही न्यायालय ने इन सामाजिक हत्यारों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई की है.

एक इन्टरव्यू के दौरान गौरी लंकेश ने कहा था कि ‘‘आज पूरे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और चौथे खम्भे की आजादी खतरे में है.’’ गौरी लंकेश के ये शब्द उनकी हत्या से सच साबित हो गई है. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार जनता की आवाज से इतने ज्यादा भयाक्रांत हैं कि अपने विरूद्ध उठी किसी भी प्रकार के विरोध के स्वर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

जब कोई सरकार जनहित में कोई काम करने के बजाय उल्टे जनविरोध में ही कदम उठाये और यह उम्मीद करे की जनता कोई सवाल न करें तो यह सरकार के फासिस्ट चरित्र का बेहतरीन नमूना है. मोदी सरकार फासिस्टों के नक्शे कदम पर चल रही है.

जनवादी कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश अपनी हत्या के 24 घंटे पहले तक अपने ट्विटर और फेसबुक अकांउट पर रोहिंग्या मुसलमानों, नोटबंदी के नुकसान, केन्द्र की मोदी सरकार की आलोचना जैसे पोस्ट किये थे. उन्होंने अपनी साप्ताहिक कन्नड़ पत्रिका में केन्द्र सरकार और उसके नेताओं की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करने वाली कम से कम 8 लेख प्रकाशित किया था. इसके साथ ही अपने आखिरी साप्ताहिक स्तम्भ में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में बच्चों की मौत और बच्चों को बचाने की कोशिश करने वाले डाॅक्टर काफील के ही खिलाफ कार्रवाई किये जाने विरूद्ध लिखी थी. यही कारण है कि गौरी लंकेश की हत्या उन तमाम लोगों के लिए एक चेतावनी की तौर पर देखी जा रही है या देखी जानी चाहिए कि अगर सरकार के जनविरोघी नीतियों के विरोध में लिखे तो उसके गम्भीर परिणाम हो सकते हैं.

यही कारण है कि देश भर में फैले उन तमाम लोगों को इस फासिस्ट मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. उन सभी को अपने विरोध के स्वर को और तीखा करना चाहिए जो इन फासिस्ट ताकतों के सामने नतमस्तक हो जाने के बजाय सरकार की जनविरोधी नीतियों का किसी न किसी रूप में विरोध करना अपना हक समझते हैं. वरना वह दिन दूर नहीं जब यह देश एक फासिस्ट के तौर पर सारी दुनिया में उसी प्रकार बदनाम हो जाये जिस प्रकार हिटलर की वजह से जर्मनी. वैसे भी आज हमारा देश इन फासिस्ट मोदी सरकार के कारनामों के कारण दुनिया भर में भ्रष्टाचारी के तौर पर कुख्यात हो चुका है. इस बदनामी की दाग से निजात पाना और देश में जनता की हित में काम करनेवाली सरकार का निर्माण करना इस देश में रहने वाले उन तमाम लोगों की फौरी जबावदेही बन गई है, जो किसी भी प्रकार बिकने से इंकार करते हैं.

Previous Post

भाजपा की गैर-जिम्मेदार बेशर्म सरकार

Next Post

गौरी लंकेश का वह संपादकीय, जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई : आरएसएस द्वारा झूठी खबरें फैलाने का पर्दाफाश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

गौरी लंकेश का वह संपादकीय, जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई : आरएसएस द्वारा झूठी खबरें फैलाने का पर्दाफाश

Comments 2

  1. Hridya Nath says:
    9 years ago

    प्रजातंत्र के अंतर्गत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर फास्सिट तत्वों पर आक्रमण चिंतन और चिंता का विषय है।

    Reply
  2. cours de theatre paris says:
    9 years ago

    Thanks so much for the post.Really thank you! Will read on…

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अस्पताल बनाम स्टेचू ऑफ यूनिटी

November 2, 2018

एक गुमराह समाज का हिस्सा होना कितना अजीब होता है ?

March 15, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.