Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

वे कहीं चले गए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 26, 2020
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब तुम गहरी नींद में थे
वे कहीं चले गए

हरेक जाने वाला बुद्ध नहीं बनता
कुछ अनिच्छा से जाते हैं
या ले जाए जाते हैं
बलात्
क्योंकि जब तुम सो रहे थे
वे गा रहे थे जागने के गीत

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

ये गीत ख़लल डाल रहे थे
उनकी नींद में

कब्र
अकेला रहना चाहता है
बहुत हुआ तो अपने आजू बाज़ू
दूसरे या तीसरे कब्र के लिए
जगह छोड़ता है
कब्र को पसंद नहीं है
उस बच्चे के हाथों में
फूल का गुच्छा
और, तुम्हारी आंंखों में
पश्चाताप के आंंसू

जब वे जा रहे थे
क्या सोच रहे थे वे
क्या उन्हें भी इस बात का अफ़सोस था
कि, जिनके लिए उनसे छिनी जा रही थी
उनकी सांंसें
वे सो रहे थे बेख़बर

क्या उन्हें लगा होगा कि
मानव के रक्तरंजित इतिहास के पन्नों से
जिस आज़ादी का पन्ना चुराया था कभी
उसके ख़रीदार अब कम होते जा रहे थे
बाज़ार में
क्या वे ये सोच कर विचलित हुए होंगे
कि नींद की बेड़ियों में
कितने आराम से गुज़ारा हो रहा था तुम्हारा

जब वे जा रहे थे
क्या उनके जाने का सही समय था
क्या पीछे मुड़कर देखा था उन्होंने
क्या उनकी आंंखें सामने देख रही थी
और कान पीछे से आती
किसी आवाज़ की प्रतीक्षा में थे

नहीं
ऐसा कुछ भी नहीं था
वे जा रहे थे
क्योंकि उनको मालूम था कि
हर आज़ादी का रास्ता
कफ़स से हो कर ही गुजरता है

पूरी दुनिया के लाखों बंदी गृह की
यातनाओं में तप कर
कोई मंडेला निकलता है
मानव बलि की इस प्रयोगशाला में
जिसे तुम सभ्य दुनिया कहते हो
एकाध बुद्ध निकलता है
जो पहले की तरह नहीं होता

इसलिए
जब वे जा रहे थे
कहीं कोई शोर नहीं होता
लेकिन
करवट लेता है समय चुपचाप
ख़ामोश ज़लज़ले के आने के ठीक पहले
जैसे सांंस रोक कर बैठे रहते हैं
ठूंठ पर परिन्दे !

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पंजाब की समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर वर्तमान की काली छाया

Next Post

जन सरोकार, अस्पताल-स्कूल के मुद्दे वोट नहीं दिला सकते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

जन सरोकार, अस्पताल-स्कूल के मुद्दे वोट नहीं दिला सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंदू धर्म : एक आधुनिक आविष्कार

December 18, 2021

भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) पतन की कगार पर !

November 25, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.