Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आप कौन से वर्ग में आते हैं ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 7, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आप कौन से वर्ग में आते हैं ?

लॉकडाऊन में मेरे एक मित्र को अखबार की नौकरी, जहां वह 30 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्त था, से निकाल दिया गया और अब वह अपने घर पर एक दुकान खोलकर बैठ गया. अब रोज के दो सौ रुपया कमा रहा है. मगर वह सच्चा देशभक्त है, मजाल है जो उसके सामने कोई मोदी के खिलाफ कुछ बोल सकता है. मरने-मारने पर उतारु हो जायेगा. मेरा एक स्टाफ जो लॉकडाऊन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ और फाका कर रहा था, कहता है- ‘बाल-बच्चों समेत भूख से मर जायेंगे, पर वोट मोदी को देंगे.’ इसे कहते हैं सच्ची भक्ति. जब तक ऐसे भक्त रहेंगे मोदी का बाल तक बांका नहीं हो सकता. बहरहाल मित्र तनवीर अल हसन फरीदी ने देश के वर्तमान काल में व्यवस्थित विभिन्न वर्गों का बेहतरीन विश्लेषण किये हैं. जिसकी कुछ बानगियांं यहां प्रस्तुत है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

1. टैक्स चोर

छोटे बनिये, छोटे व्यापारी, छोटे व्यवसायी, छोटे उद्योग वाले. हालांकि इन सभी ने अपनी गाढ़ी कमाई से भाजपा को चंदा दिया था, झंडा उठाया था, शाखाएं लगाई थी और वोट दिए थे. वही नोटबंदी और जीएसटी से अच्छे से पेले जा रहे हैं. इंस्पेक्टर राज के हवाले किये जा चुके हैं. जेटली और मोदी ने अनेकों बार अपने वक्तव्यों में इन्हें खुल्लम खुल्ला टैक्स चोर कहा. जीएसटी के ज़रिए इस समुदाय की चोरी पर नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा हैं.

2. कामचोर यौनरोगी एवम मनोरोगी

छोटे, मंझोले किसान जिन्हें यौनरोगी, मानसिक रोगी और सब्सिडी की भीख पर पलने वाला कामचोर कहा गया. हालांकि मस्जिद-मंदिर, हिन्दू-मुस्लिम और गाय रक्षा के नाम पर मूर्ख और साम्प्रदायिक बन इस समुदाय ने थोक में वोट भजपा को दिए, आज विकास के नाम पर उनकी ज़मीनें छीन कारपोरेट के लिए सस्ता मज़दूर बनाया जा रहा है. विरोध करने पर, फसल के वाजिब दाम मांगने पर, बिजली पानी मांगने पर, प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसल का उचित मुआवज़ा मांगने पर पर उन्हें नक्सली, विकास विरोधी और राष्ट्रद्रोही का तमगा दे लाठी, डंडा और गोली मारी जा रही है.

3. असामाजिक एवं राष्ट्रद्रोही

18 से 35 तक की उम्र वाले छात्र जो विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों में थे या नौकरी की तलाश में मार्किट में आये थे. इन सबको नौकरी और कैरियर के लुभावने सपने दिखाकर इनके वोट लूटे गए थे, अब नौकरी तो दूर उनकी छात्रवृतियांं भी छीन ली गई. शिक्षा का बजट बुरी तरह काट दिया गया. शिक्षिकों की भर्ती और शोध पर खर्च को शून्य कर दिया गया. कैंपस में गुंडों की रेलमपेल कर दी गई. शैक्षिक संस्थानों पर गजेन्द्र चौहान और त्रिपाठी जैसे छदम शिक्षाविद् थोप दिए गए. अब ये वर्ग हाथ में डिग्री लिए कैम्पसों से सड़कों तक धक्के खा रहा है.

4. मौक़ापरस्त मध्यम वर्ग

बड़े शहरों में रहने वाला, कारपोरेट के यहां नौकरी करने वाला, मंझोले सरकारी पदों पर बाबूगिरी करने वाला मौक़ापरस्त समुदाय जो पी. वी. नरसिंह राव और मनमोहन सिंह की आर्थिक उदारीकरण की नीतियों के फलस्वरूप ओला और उबेर में चलता था, Macdonald और KFC में खाता था, मॉल्स में शॉपिंग करता था, मात्र दिल्ली-बम्बई जैसे मेट्रो सिटी को सारा देश समझता था, ये समुदाय 2013-14 में राष्ट्रभक्ति की आड़ में साम्प्रदायिक हो गया, उसे किसान कामचोर लगते हैं, गरीब सब्सिडीखोर, छोटा दुकानदार टैक्सचोर, विद्यार्थियों की स्कलरशिप फ़िज़ूल खर्च लगने लगी थी. उसे बस मुसलमानों को सबक सिखाना था. पाकिस्तान से युद्ध चाहिए था, एटम बम चाहिए था, मंदिर चाहिए था, लव जिहाद का उन्मूलन चाहिए था, गौमाता रक्षा चाहिए थी. ऐसे खाये पिये अघाये चर्बी से मोटाए समुदाय ने और अधिक जीडीपी और अधिक मौजमस्ती के लिए दक्षिणपंथ का हाथ थामा. अब जब प्राइवेट सेक्टर नौकरियों से बाहर फेंक रहा है और सरकारी सेक्टर का बाबू महंगाई से चारों खाने चित हो गया है, तो ये मौक़ापरस्त समुदाय वर्तमान अच्छे दिनों के दौर में पुराने बुरे दिन याद कर खुद के ठगे जाने पर अपनी झेंप मिटा रहा है.

5. सब्सिडी खोर

मिड डे मील खाने वाले मासूम बच्चे. उनके लिए ज़बरदस्ती की हद तक आधारकार्ड आवश्यक.

6. देश के ईमानदार साहूकार

मुकेश, नीता, अनिल, अदानी और दूसरे कार्पोरेट. इनके कर्ज़ माफ़ किये गए, सस्ती ज़मीनें और सस्ते स्रोत उपलब्ध कराए गए ताकि चंद लोग और अमीर होकर नंबर दो का पैसा राजनीतिक चंदे के रूप में दे सकें. नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक सबसे एक विशेष अभिजात्य प्रकार्र की Immunity पाया. पार पाया समुदाय जो जल, जंगल, ज़मीन और स्रोत के साथ रक्षा और अन्य ठेके तो subsidised रेट पर भारत में पा रहा है लेकिन खराब अर्थव्यवस्था के बावजूद इन्वेस्टमेंट विदेशों में कर रहा है.

7. देश के आदर्श अभिनेता

अमिताभ बच्चन जी. सरकारी योजनाओं का भोंपू बजाते रहें इसलिए दुनिया के सबसे बड़े टैक्स चोरी घोटाले पनामा लीक्स में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें व अन्य कॉरपोरेट्स और अन्य राजनेताओं को बचा लिया गया.

वर्तमान सरकार की नज़र में वोट देने वाला चोर, कामचोर, सब्सिडी खोर, असामाजिक, नक्सल, राष्ट्र विरोधी और देशद्रोही है जबकि चंद बड़े कारपोरेट, चाटुकार सेलिब्रिटी, बिकाऊ मीडिया देश के लिए उपयोगी हैं. आप कौन से वर्ग में आते हैं भाई साहब ? विभिन्न समुदायों की हालत देख पूरा यक़ीन हो गया है कि बागों में वास्तविक बहार तो अब आई है. अतः निराशा से बचें और देशहित में राष्ट्रवादी false happiness एन्जॉय करें.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

 

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय साज़िश

Next Post

किसानों के निशाने पर है अंबानी और अडानी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

किसानों के निशाने पर है अंबानी और अडानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आगामी बीस सालों में समाज का संपूर्ण लंपटीकरण हो जायेगा अगर…

January 26, 2024

यूक्रेन के बहाने रूस पर अमेरिकी साम्राज्यवादी हमले के खिलाफ खड़े हों !

March 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.