Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिहार : एक पैराग्राफ की कहानी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 8, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार : एक पैराग्राफ की कहानी

Ravish Kumarरवीश कुमार, मैग्सेसे अवार्ड विजेता अन्तराष्ट्रीय पत्रकार
मेरा फिर भी अनुरोध है कि चुनाव आए तो अखबार पढ़ना ही नहीं लेना भी बंद कर दें. चैनलों के कनेक्शन कटवा दें.

नोट- यह लेख एक पैराग्राफ का है. लंबा है. कृपया इसे अपनी साइट पर छापें तो इसमें पैराग्राफ चेंज न करें. मेरा फिर भी अनुरोध है कि चुनाव आए तो अखबार पढ़ना ही नहीं लेना भी बंद कर दें. चैनलों के कनेक्शन कटवा दें. इस एक महीने के कवरेज से कुछ होता नहीं है. ज़्यादातर कवरेज़ में फिक्सिंग होगी. क्या फायदा ? लोगों से बात करें. आपस में बात करें. फिर वोट दें. पांच साल में जो देखा है उस पर भरोसा रखें. न्यूज़ वेबसाइट, चैनल और अखबार के पास कुछ भी नया नहीं है. कुछ भी खोज कर लाई गई सामग्री नहीं है. बस वाक्य को आकर्षक बनाया जाएगा, हेडलाइन कैची होगी और आपके निगाहों को लूट लिया जाएगा, जिसे आई बॉल्स या टीआरपी कहते हैं. पढ़ भी रहे हैं तो ग़ौर से पढ़िए कि इस लेख में है क्या. केवल पंचिंग लाइन का खेला है या कुछ ठोस भी है. पाठक हैं तो बदल जाइये. दर्शक हैं तो चैनलों को घर से निकाल दीजिए.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

बिहार : एक पैराग्राफ की कहानी का राज्य

साधारण कथाओं का यह असाधारण दौर है. बिहार उन्हीं साधारण कथाओं के फ्रेम में फंसा एक जहाज़ है. बिहार की राजनीति में जाति के कई टापू हैं. बिहार की राजनीति में गठबंधनों के सात महासागर हैं. कभी जहाज़ टापू पर होता है. कभी जहाज़ महासागर में तैर रहा होता है. चुनाव दर चुनाव बिहार उन्हीं धारणाओं की दीवारों पर सीलन की तरह नज़र आता है जो दिखता तो है मगर जाता नहीं है. सीलन की परतें उतरती हैं तो नईं परतें आ जाती हैं. बिहार को पुरानी धारणाओं से निकालने के लिए एक महीना कम समय है. सर्वे और समीकरण के नाम पर न्यूज़ चैनलों से बाकी देश ग़ायब हो जाएगा. पर्दे पर दिखेगा बिहार मगर बिहार भी ग़ायब रहेगा. बिहार में कुछ लोग अनैतिकता खोज रहे हैं और कुछ लोग नैतिकता. बिहार में जहां नैतिकता मिलती है वहीं अनैतिकता भी पाई जाती है. जहां अनैतिकता नहीं पाई जाती है वहां नैतिकता नहीं होती है. बिहार में दोनों को अकेले चलने में डर लगता है इसलिए आपस में गठबंधन कर लेती हैं. अनैतिक होना अनिवार्य है. अनैतिकता ही अमृत है. नैतिकता चरणामृत है. पी लेने के बाद सर में पोंछ लेने के लिए होती है. नेता और विश्लेषक पहले चुनाव में जाति खोजते थे. जाति से बोर हो गए तो जाति का समीकरण बनाने लगे. समीकरण से बोर हो गए तो गठबंधन बनाने लगे. गठबंधन से बोर हो गए तो महागठबंधन बनाने लगे. नेता जानता है इसके अलावा हर जात के ठेकेदार को पैसे देने पड़ते हैं. दरवाज़े पर बैठे लोग पैसे मांगते हैं. चीज़ सामान मांगते हैं. यह स्वीकार्य अनैतिकता है. पहले जनता नहीं बताती थी कि किसने दिया है. अब राजनीतिक दल नहीं बताते हैं कि करोड़ों का फंड किसने दिया है. इल्केटोरल फंड पर कई महीनों से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है. बहरहाल, जाति, समीकरण, गठबंधन और महागठबंधन के बाद फैक्टर का चलन आया है. किसमें ज़ेड फैक्टर है और किसमें एक्स फैक्टर है. स्विंग का भी फैक्टर है. सब कुछ खोजेंगे ताकि जीतने वाले की भविष्यवाणी कर सकें. कोशिश होगी कि जल्दी से महीना गुज़र जाए. वास्तविक अनैतिक शक्तियों तक न पहुंचा जाए वर्ना विज्ञापन बंद हो जाएगा और जोखिम बढ़ जाएगा. आम जनता जिसने पांच साल में घटिया अख़बारों और चैनलों के अलावा न कुछ देखा और पढ़ा है, उस पर दबाव होगा कि उसके बनाए ढांचे से निकल कर ज़मीनी अनुभव को सुना दे. अब तो वह जनता भी उसी फ्रेम में कैद है. वह ज़मीनी अनुभवों में तड़प रही है मगर आसमानी अनुभवों में ख़ुश है. सूचनाएं जब गईं नहीं तो जनता के मुखमंडल से लौट कर कैसे आएंगी. जनता समझदार है. यह बात जनता के लिए नहीं कही जाती बल्कि राजनीतिक दलों की अनैतिकताओं को सही ठहराने के लिए कही जाती है. जनता की मांग खारिज होगी. नेता जो मांग देंगे वही जनता को अपनी मांग बनानी होगी. नेता जनता को खोजते हैं और जनता नेता को खोजते हैं. चैनल वाले दोनों को मिला देंगे. ज़्यादा मिलन न हो जाए, उससे पहले महासंग्राम जैसे कार्यक्रम में खेला-भंडोल हो जाएगा. खोजा-खोजी बिहार के चुनाव का अभिन्न अंग है. आंंखों के सामने रखी हुई चीज़ भी खोजी जाती है. कोई नेता गठबंधन के पीछे लुकाया होगा तो कोई नेता उचित गठबंधन पाकर दहाड़ने लगा होगा. बिहार 15 साल आगे जाता है या फिर 15 साल पीछे जाता है. अभी 15 साल पीछे है, मगर खुश है कि उसके 15 साल में जितना पीछे था, उससे आगे है. उसके बगल से दौड़ कर कितने धावक निकल गए, उसकी परवाह नहीं. इसकी होड़ है कि जिससे वह आगे निकला था उसी को देखते हुए बाकियों से पीछे रहे. बिहार की राजधानी पटना भारत का सबसे गंदा शहर है. जिस राज्य की राजधानी भारत का सबसे गंदा शहर हो वह राज्य 15 साल आगे गया है या 15 साल पीछे गया है, बहस का भी विषय नहीं है. सबको पता है किसे कहां वोट देना है. जब पता ही है तो पता क्या करना कि कहां वोट पड़ेगा. नीतीश कहते हैं वो सबके हैं. चिराग़ कहते हैं कि मेरे नहीं हैं. चिराग कहते हैं कि मेरे तो मोदी हैं, दूजा न कोए. मोदी की बीजेपी कहती है मेरे तो नीतीश हैं, दूजा न कोए. गठबंधन से एक बंधन खोल कर विरोधी तैयार किया जाता है ताकि मैच का मैदान कहीं और शिफ्ट हो जाए. मुकाबला महागठबंधन बनाम राजग का न ले. चिराग और नीतीश का लगे. चिराग कहते हैं नीतीश भ्रष्ट हैं. बीजेपी कहती है नीतीश ही विकल्प हैं. नीतीश से नाराज़ मतदाता नोटा में न जाएंं, महागठबंधन में न जाए इसलिए चिराग़ को नोटा बैंक बना कर उतारा गया है. चिराग का काम है महागठबंधन की तरफ आती गेंद को दौड़कर लोक लेना है. राजग को आउट होने से बचाना है. बाद में तीनों कहेंगे कि हम तीनों में एक कॉमन हैं. भले नीतीश मेरे नहीं हैं मगर मोदी तो सबके हैं. मोदी नाम केवलम. हम उनकी खातिर नीतीश को समर्थन देंगे. ज़रूरत नहीं पड़ी तो मस्त रहेंगे. दिल्ली में मंत्री बन जाएंगे. ज़रूरत पड़ गई तो हरियाणा की तरह दुष्यंत चौटाला बन जाएंगे. बस इतनी सी बात है. एक पैराग्राफ की बात है. बिहार की कहानी दूसरे पैराग्राफ तक पहुंच ही नहीं पाती है.

Read Also –

बिहार विधानसभा चुनाव : जंगल राज की परिभाषा को संकीर्ण नहीं बनाया जा सकता
लकड़बग्घे की अन्तर्रात्मा !
इंटर के परीक्षा कॉपियों की पुनः जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन
बिहार में पढ़ने वाले बच्चे जेएनयू, जामिया और डीयू को क्यों नहीं समझ पा रहे हैं ?
बिहार में सिकुड़ता वामपंथी संघर्ष की जमीन ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

रिपब्लिक टीवी : टीआरपी का गोरखधंधा

Next Post

आपसी नफ़रत कहां ले जायेगी ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

आपसी नफ़रत कहां ले जायेगी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिंध का बंटवारा पंजाब और बंगाल से अलग है !

August 18, 2024

भारत सरकार के दोनों फैसले नेहरूयुगीन नीतियों का ही स्वाभविक विस्तार है

October 8, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.