Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कुणाल कामरा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का हास्यास्पद अवमानना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 13, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुणाल कामरा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का हास्यास्पद अवमानना

प्रसिद्ध कहानी थी, ‘राजा नंगा है’ कहने पर राजा सरेआम फांसी की सजा मुकर्र करता था. हम राजतंत्र से आगे बढ़ते हुए लोकतंत्र में आ गये हैं, पर मिजाज अभी भी राजा वाली ही है. सुप्रीम कोर्ट एक ओर तो खुलेआम केन्द्र की मोदी सरकार की दलाली करता है और उसके विरोधी विचारधारा वाले लोगों को जेलों में सड़ाकर या अपराधियों के माध्यम से खुलेआम हत्या करवाने में मदद का भरोसा दे रहा है, तो वहीं वह यह भी चाहता है कि देश के लोग इस नकारे ‘राजा’ सुप्रीम कोर्ट के जजों का सम्मान भी करें. उसके नंगई को नंगई कहना एक बड़ा अपराध है. अवमानना का मामला है ताकि उसके नंगई और दलाली पर लोग पुष्पांजलि करें.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

यह बेहद शर्मनाक है कि लोकतंत्र में कोई भी संस्थान या तंत्र की प्रतिष्ठा उसके कामों से नहीं बल्कि उसके नकारेपन के खिलाफ न बोलने और उसे नंगा न कहने से बचने में तलाशी जा रही है. सुप्रीम कोर्ट देश में न्यायिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है, परन्तु, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं रह गई है कि देश की पूरी न्यायपालिका सामंतवाद और भ्रष्टचार का सबसे बड़ा गढ़ बन गया है. यही कारण है कि देश की विशाल गरीब आबादी ने अपनी अलग न्यायपालिका की तलाश शुरू कर दी है.

Contempt of court it seems 😂😂😂 pic.twitter.com/QOJ7fE11Fy

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) November 11, 2020

ताजा मामला अर्नब गोस्वामी जैसे बहियात दलाल और बदजुबान को जिस आनन फानन में सुप्रीम कोर्ट ने ‘व्यक्तिगत आजादी’ के नाम पर रिहाई दी है, उसने देश की आम जनता के बीच खलबली मचा दी है. और यह तब है जब देश की इसी ‘संवैधानिक संस्थान’ की व्यक्तिगत आजादी के नाम पर देश के हजारों प्रबुद्ध लोगों, जिसमें औरतें, मर्दों, बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों, छात्रों-छात्राओं, किसान यहां तक मृत्यु के करीब पहुंच चुके 83 वर्गीय बुजुर्ग भी आते हैं, को यही सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोही और आतंकवादी बताकर जेलों में सड़ने और मरने के लिए छोड़ दिया है. यह कहना नहीं होगा कि देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार यह मौका आया था जब एक बहियात दलाल अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर देश के तमाम लोगों ने अपना खुशी जाहिर किया था.

अर्नब की इस आनन-फानन रिहाई को लेकर न केवल देश के अन्दर बल्कि विदेशों में भी सुप्रीम कोर्ट की भारी फजीहत मची हुई है. लोगों ने खुलेआम इस सुप्रीम कोर्ट को ‘वेश्यालयों को कोठा’ कहना शुरू कर दिया है. इससे तिलमिलाई सुप्रीम कोर्ट ने अब अवमानना का डंडा चलाने का फरमान सुनाना चालू कर दिया है. सवाल उठता है कि आखिर वह इस अवमानना जैसे कानून के बेजा इस्तेमाल से अपने कारतूत पर वह पर्दा कैसे डाल सकता है ? लोगों की निगाह में शरीफ का पुतला कैसे बन सकता है ?

ताजा मामला प्रसिद्ध काॅमेडियन कुणाल कामरा के साधारण से ट्विट पर है, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है, को सुप्रीम कोर्ट का ‘माखौल’ उड़ाना बताया है. सवाल है जो सुप्रीम कोर्ट खुद मखौल है, उसका आखिर माखौल कौन उड़ा सकता है.

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक’ ट्वीट के लिए कामरा के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस चलाने की सहमति दी है. अटॉनी जनरल ने कहा है कि ‘यह समय है कि लोग इस बात को समझे कि सुप्रीम कोर्ट पर अकारण हमला करने से सजा का सामना करना पड़ सकता है. कि कॉमेडियन के ट्वीट न केवल ‘खराब टेस्ट’ के थे बल्कि यह साफ तौर पर हास्य और अवमानना के बीच की लाइन को पार कर गए थे. अटॉनी जनरल के अनुसार यह ट्वीट सुप्रीम कोर्ट और इसके न्यायाधीधों की निष्ठा का घोर अपमान है.’

अटर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने ठीक ही प्रसिद्ध काॅमेडियन कुणाल कामरा पर यह आरोप लगाया है कि यह ट्विट सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायधीशों की निष्ठा का घोर अपमान है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों की निष्ठा राज्यसभा के सांसद, राज्यपाल या मुख्यमंत्री वगैरह बनने में है. देश के लोगों को यह गलतफहमी हो गई थी कि सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायधीश देश की जनता के बीच न्याय करने के लिए है. संयोग से यही गलतफहमी कुणाल कामरा को भी हो गई थी, जिसकी सजा उन्हें जरूर मिलना चाहिए.

मोदी सरकार के लिए भांगड़ा नाच प्रस्तुत करने वाले सुप्रीम कोर्ट और उसके जजों से यह उम्मीद करना कि वह राज्यसभा सांसद, राज्यपाल या मुख्यमंत्री जैसे पदों को लालच ठुकरा कर देश की जनता के भलाई के लिए काम करें, यह सुप्रीम कोर्ट और उसके ‘माननीय’ न्यायधीशों को सरासर अपमान है, इसके लिए देश की जनता को सूली पर टांग देना चाहिए. राजा नंगा है कहने की हिमाकत करने वाले देश के लोगों को अबिलम्ब सजा मिलनी चाहिए. संभव हो तो त्वरित कारवाई करने के लिए देश के लोगों पर परमाणु बम वगैरह भी गिराना चाहिए, आखिर यह आधुनिक हथियार किस दिन काम आयेगा ? है न सुप्रीम कोर्ट और उसके माननीय न्यायधीश महोदय ?

No lawyers, No apology, No fine, No waste of space 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/B1U7dkVB1W

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) November 13, 2020

अब जब स्टैंडिंग कॉमेडियन कुणाल कामरा खुद को दृढ़ता से प्रतिस्थापित करते हुए कहते हैं कि ‘मैं अपने ट्वीट को वापस लेने या उसके लिए माफी मांगने का इरादा नहीं रखता. मेरा मानना है कि वे अपनों के लिए बोलते हैं. कोई वकील नहीं, कोई माफी नहीं, कोई जुर्माना नहीं, समय की बर्बादी नहीं’ तो इसका यह आशय भी देश के ‘माननीय’ सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायधीशों को समझ में आ जाना चाहिए कि आपके अवमाना, फांसी, जेल और गोलियों की सजाओं से देश की जनता ने डरना छोड़ दिया है. आपने अब तक हजारों-लाखों की तादाद में देश के निर्दोष लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल रखा है, यह आप पर निर्भर करता है कि आपके नुकीले दांंत-पंजे से और कितनों की बलि लेेंगे ?

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश महोदय ने बताया है कि वह अर्नब गोस्वामी का चैनल नहीं देखते, लेकिन अर्नब के गाली-गलौज करने के अंदाज से बेहद प्रसन्न हैं, तो आज जब आपको यही बातें सभ्य भाषाओं में बताया जा रहा है तो आपके तेवर चढ़ रहे हैं, ऐसा न हो कि देश की जनता आपके खिलाफ बकायदा अर्नब के अंदाज में ही गाली-गलौज पर उतारू हो जाये.

इससे पहले की आपकी इज्जत इस हद तक निलाम हो कि लोग चौक-चौराहे पर गलियाना शुरू कर दें, खुद को केन्द्र की फासीवादी मोदी सरकार और उसके लग्गु-भग्गुओं के चरणों में शरणागत होने से बचें. आपको आले दर्जे का वेतन और सुख-सुविधायें इस देश की जनता अपना और अपने बच्चों का पेट काट कर दे रही है, इससे पहले की देश के लोग आपके खिलाफ उठ खड़े हों, जनता की हित में खड़े हो जाये. इसी में हम सब की भलाई है. देश अब अवमानना के मामलों के डर से राजा नंगा है, बोलना बंद नहीं करेगा.

Read Also –

मी लार्ड ! व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार वरवर राव को भी है
दुष्यंत दवे का सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को अर्णब गोस्वामी के मामले में लिखा एक पत्र
कोठे ने भंडुवे को ज़मानत दी, ये कोई ख़बर है क्या ?
वरवर राव की गिरफ्तारी में दिखा हिंसक पुलिस का विद्रुप ब्राह्मणवादी चेहरा
48 हजार झुग्गियों को उजाड़ने का आदेश देने वाला कलंकित सुप्रीम कोर्ट जज अरूण मिश्रा
जज लोया की मौत पर चुप्पी साधने वाला सुप्रीम कोर्ट आखिर इतना मुखर क्यों ?
न्यायपालिका की अंतरात्मा ???
न्यायिक संस्था नहीं, सरकार का हथियार बन गया है सुप्रीम कोर्ट

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

दुष्यंत दवे का सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को अर्णब गोस्वामी के मामले में लिखा एक पत्र

Next Post

कविता के लिए यह कठिन समय है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कविता के लिए यह कठिन समय है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्र पर गर्व, सेना पर गर्व वगैरा फालतू और वाहियात बातें हैं…

March 12, 2024

देशवासियों को लूटकर खा जाने की आजादी नया राष्ट्रवाद है

December 20, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.