Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिकाऊ मीडिया की रद्दी खबर और तोते खिलाता चौकीदार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 26, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिकाऊ मीडिया की रद्दी खबर और तोते खिलाता चौकीदार

पीओके पर हमला याद है आपको ? कुछ दिन पहले की ही बात है. सेना ने थोड़ी देर बाद भारत की बिकाऊ मीडिया की खबरों को रद्दी बताया था. अब एक और रद्दी खबर का खुलासा कर रहा हूं. पिछले दिनों खबर आई थी कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन सेना पीछे ले जाएंगे.
असल में ये झूठी खबर जान-बूझकर इमेज चमकाने के लिए छपवाई गई थी. किसकी इमेज ? आप जानते हैं.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

सच्चाई यह है कि न चीनी सेना और न ही भारतीय सेना एक इंच पीछे हटी है. उल्टे चीन ने बॉर्डर पर फाइबर ऑप्टिक्स केबल बिछाना शुरू कर दिया है. उसने उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम बॉर्डर पर फ़ौजें बढ़ा दी हैं. चीन के आगे मोदी का भारत लगातार कमज़ोर होता जा रहा है. भूटान ने अपनी सीमा में किसी चीनी गांव के होने से इनकार किया है, ठीक उसी तरह जैसे नेपाल ने हुमला में 9 चीनी भवनों के होने से इनकार कर दिया था.

ये कौन नहीं जानता कि नेपाल अभी चीन की मज़बूत पकड़ में है. कल भूटान की बारी आ सकती है. चीन ने तो भूटान के सकतेंग अभ्यारण्य पर भी दावा ठोक दिया है, क्योंकि उसे सड़क बनानी है. मीडिया और सरकार के झूठ और दुष्प्रचार के आगे अक्सर सच्चाई गुम हो जाती है.

2013 में चीन की सेना देपसांग में भारत की सीमा में 19 किलोमीटर अंदर घुस आई थी. तब मनमोहन सरकार के गृह मंत्री ने संसद में इस सच्चाई को माना था. लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि पीछे हटने की सौदेबाज़ी में चीन ने चुमार सेक्टर में भारतीय सर्विलांस उपकरणों को हटवा लिया. इस साल अप्रैल की घुसपैठ से पहले की रिहर्सल 2013 में ही हो गई थी. चौकीदार को यह समझ नहीं आया.

उसने चीनी राष्ट्रपति को झूला झुलवाया. फिलहाल यह समझा जा रहा है कि भारत और चीन दोनों पूर्वी लद्दाख में एक बफर ज़ोन बनाने पर राजी हो गए हैं, जिसके आगे दोनों देशों की सेनाएं गश्त नहीं कर सकेंगी. इससे मोदी को संसद में अपनी ग़लती छिपाने और यह कहने का मौका रहेगा कि भारत ने अपनी कोई ज़मीन चीन को नहीं दी है.

मगर, असल बात यही है इस बफर जोन का मतलब यही होगा कि चीन अपनी सरहद को आगे बढ़ाने में सफल हो गया और हम बिना विरोध के अपनी ज़मीन दुश्मन के हाथ तोहफ़े में दे आए. सैकड़ों वर्षों से हिमालय भारत की सुरक्षा कर रहा है, आज वही हिमालय हमारे हाथों से निकलता दिख रहा है और हमारा चौकीदार अवाम को धर्म की अफ़ीम पिलाकर तोते खिला रहा है.

  • सौमित्र राय

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Tags: चौकीदारबिकाऊ मीडिया
Previous Post

छिनाल

Next Post

भारतीय संविधान का सीधा टकराव अपने ही सामाजिक मूल्यों से है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

भारतीय संविधान का सीधा टकराव अपने ही सामाजिक मूल्यों से है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जांबाज पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मौत पर प्रधानमंत्री की चुप्पी, आईटीसेल का जश्न

July 18, 2021

घटिया शिक्षा व्यवस्था में रहने और उससे निकलने की कितनी कीमत चुकाते हैं आप ?

September 22, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.