Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

विश्व कारोबारी रैंकिंग: एक बार फिर केजरीवाल के सामने बौने साबित हुए मोदी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 2, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बिजली और पानी की सुगमता के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ी थी. प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने शानदार और सधे तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए जहां बिजली-पानी की समस्याओं को फौरन हल किया तो वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी शानदार मुकाम बनाया, इसके बावजूद की केन्द्र की मोदी सरकार हर कदम पर रोड़े अटकाने का काम किया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

आज जब दिल्ली के शानदार प्रगति की विश्व बैंक जैसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ने सराहना की, तो केन्द्र की प्रतिक्रियावादी मोदी सरकार अपनी पीठ थपथपाने लगी- विदित हो कि केन्द्र की मोदी सरकार अपना पिछला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव श्मसान और कब्रिस्तान को लेकर लड़ी थी, और यही सबसे पसंदीदा मुद्दा भी है. यही कारण है कि भाजपा और उसके नेता-कार्यकर्ता देशभर में दंगे-फसाद और विरोध करने पर हत्या-बलात्कार कर रही है.

यही कारण है कि एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी और देश के वास्तविक हालातों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सामने बौने साबित हो गए. देश के प्रधानमंत्री को यह आईना विश्व बैंक ने दिखाया है. विश्व बैंक की अपनी एक रिपोर्ट में कारोबार करने में सुगमता के आधार पर भारत को विश्व कारोबारी रैंक में 30 अंकों के इजाफे के साथ 100वें स्थान पर जगह मिली है. भारत इससे पहले 130वें स्थान पर था- बेशक यह हमारे लिए गर्व करने की बात है और यह हमारे देश के लिए पहला मौका भी है, जिसमें हमारे देश ने विश्व रैंकिंग में बेहतर किया है.

विश्व कारोबारी रैंकिंग में भारी सुधार की खबर आने के साथ ही देश के भाजपा और उसके ट्रोल्स मोदी को इसका श्रेय देने लगे जबकि रैंकिंग में यह सुधार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की शानदार जनोपक्षीनीतियां के ही कारण सम्भव हो पाया है. इस बात का जिक्र करना भाजपाईयों ने उचित नहीं समझा और न ही उन्होंने अरविन्द केजरीवाल के हर नीतियों के खिलाफ अनैतिक तरीके से लगाये गये अडंगा, जिसे एलजी के साथ-साथ भाजपा केन्द्रीय स्तर पर करती थी, आलोचना नहीं की, उल्टे अपना पीठ थपथपाने लगी.

भारत विश्व कारोबार रैंकिंग में बेहतर क्यों कर सका, इसे बेहतर तरीके से जानने के लिए इस रैंकिंग के मानक और सैंपल को समझना जरूरी है. विश्व बैंक की रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि ‘कारोबार में सुगमता’ की लिस्ट को कारोबार में सुगमता के आधार पर बनाया गया है. मुंबई में तो कारोबार की सुगमता तो पहले भी थी, परन्तु इस बार दिल्ली में कारोबार की सुगमता की वजह से रैंकिंग में भारत का बेहतर होना संभव हो पाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जहां पहले दिल्ली में कारोबारियों को बिजली कनेक्शन लेने में 138 दिन लग जाते थे, वहीं अब मात्र 45 दिनों में यह कनेक्शन उपलब्ध करावाया जाता है.’’ इसमें दिल्ली टैक्स अदायगी, व्यापार का विस्तार और कॉन्ट्रैक्ट के लागू होने जैसे मानक भी महत्वपूर्ण हैं. इसके अलावे दिल्ली में बिजली के मूल्य मुंबई से भी बेहद सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जाता है. मुंबई में 1 यूनिट बिजली 25 यूएस सेंट पर उपलब्ध करवाई जाती है तो वहीं दिल्ली में यह 16 यूस सेंट पर दिल्ली सरकार उपलब्ध करवाती है.

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘विश्व स्तरीय संगठन ओईसीडी से भी तेज गति से बिजली कनेक्शन दिल्ली सरकार दिल्ली में उपलब्ध करवाती है – जिस कारण भारत इस मानक पर भी 29वें नम्बर पर पहुंचने में कामयाब रहा है.

केवल इतना ही नहीं, विश्व बैंक के ही इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के अपेक्षा दिल्ली में काम करना ज्यादा फायदेमंद भी बताया है. इसके अनुसार ‘‘दिल्ली के किसी सुपरमार्केट में एक कैशियर को कम से कम 14 हजार रूपये मिलते हैं जबकि इसी तरह के काम करने वाले एक साल के अनुभवी कैशियर को 8,650 रूपये ही मिलते हैं अर्थात्, दिल्ली में 60 प्रतिशत अधिक वेतन पाते हैं.

विश्व बैंक की यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सामने बौना साबित करता है, उम्मीद की जानी चाहिए कि इससे मोदी सरकार सबक लेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित देश की जनता के हितों के बारे में सोचेगी, बजाय इसके कि वह अपने विरोधियों को फांसी पर लटकाये.

Previous Post

देश की जनता को अयोग्य-अशिक्षित बनाना चाहते हैं मोदी

Next Post

लोकतंत्र की नई परिभाषा को गढ़ती भाजपा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

लोकतंत्र की नई परिभाषा को गढ़ती भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

निजी चिकित्सा प्रणाली के लूट और बदइंतजामी का जीताजागता नमूना पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना

April 16, 2022

वे पांच थे

June 7, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.