Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जब आप चुप रहोगे तो दूसरे तो बोलेंगे न !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 4, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब आप चुप रहोगे तो दूसरे तो बोलेंगे न !

सचिन सहित सारी देशी सेलिब्रिटी बोल रही है ‘किसानों के मुद्दे पर विदेशी सेलेब्रिटीज़ को नहीं बोलना चाहिए क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है’, वो एक बार के लिए सही हो सकते थे, जब वो किसानों के मुद्दों पर पक्ष या विपक्ष में अपने विचार तो रखते. लेकिन यह क्या कि आपकी जिह्वा तब खुली जब सरकार ने आपकी कलाई मोड़कर आप से देशभक्ति साबित करने को बोला.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

माफ कीजिए लेकिन आज आप सब मेरी नजर में बहुत गिर गए है. अब आप मेरे लिए देश के नहीं केवल सरकार के माउथपीस बनकर रह गए. आप देश का नहीं आप इस सरकार का बचाव कर रहे हैं. औऱ आपने साबित कर दिया है कि आपकी खुद की कोई सोच नहीं है. आप सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं या शक्तियों को बचाने के लिए उसके हर निर्णय का बचाव कर रहे हैं जबकि 2 महीने से सड़कों पर संघर्ष कर रहे किसानों के लिए आपके मुंंह से एक शब्द नहीं निकला.

दुनिया लगातार खेमों में बांंटी जा रही है और खेमे छावनियों में तब्दील हो रहे हैं. विरोध को विश्वासघात का और आंदोलन को देशद्रोह का चोला पहनाया जा रहा है. तर्क, वार्ता, संवाद, अलोचना यहांं तक की व्यंग्य की भी गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है. जो भी सत्ता ऐसा करती है वह लोगों को विकल्पहीन हर रही है. और यह मूलभूत मानव अधिकारों का हनन है. ऐसे माहौल में लोग सड़क पर उतर आने और लाठियांं खाने के लिए मज़बूर हैं.

इस समय दुनिया के कई देशों में लोग अपनी सरकारों से नाखुश हैं. क्या यह मात्र संयोग है ? हमारी सरकारी व्यवस्थाएंं लगातार असहिष्णु , केंद्रित और पितृसत्तात्मक होती जा रही हैं ? राइट और लेफ्ट की विचारधाराएंं लम्बे समय से हैं और आज से पहले उनमें माध्यस्तता की तमाम संभावनाएंं थी. लेकिन अब कट्टरता और आत्ममुग्धता का नया स्तर देखा जा रहा है, जो सिर्फ़ लड़ने के लिए उकसावा मात्र रह गया है.

सबसे ज़्यादा दुःखद ये है कि मीडिया, कलाएंं, विश्वविद्यालय और न्यायालय जो नैतिकता और सत्य के पक्षधर रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि वह एक जागरूक जन समाज बनाए, वह भी विभिन्न दबावों और प्रलोभनों के चलते लोगों के प्रति अपनी ज़वाबदेही भूल चुके हैं औऱ सरकारों के दबावों में अपने ईमान भी बेच चुके हैं. आज उन सभी सेलिब्रिटी से एक ही बात कहना चाहता हूंं कि सरकार से कब तक डरोगे ? बिगाड़ के डर से क्या ईमान की बात नहीं करोगे ?

  • अपूर्व भारद्वाज

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

म्यामांर का घटनाक्रम और फ़ेसबुक

Next Post

देशभक्ति की आड़ में धूर्त्तता भरा राजनीतिक लाभ

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

देशभक्ति की आड़ में धूर्त्तता भरा राजनीतिक लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है  कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

August 20, 2020

भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

March 11, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.