Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पद देखकर आपराधिकता तय नहीं हो पर जांच भी क्यों टले ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 19, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पद देखकर आपराधिकता तय नहीं हो पर जांच भी क्यों टले ?

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे आरोप पर जो कार्रवाई हो रही है (और अन्य बातों से भी) यह मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है. मुख्य न्यायाधीश के अलावा यह मामला कार्यस्थल पर यौनशोषण का है और अगर सुप्रीम कोर्ट में यौनशोषण की शिकायत (और मुख्य न्यायाधीश पर आरोप) का निस्तारण सही तथा संतोषजनक ढंग से नहीं होगा तो कब होगा, किस मामले में होगा ? अगर देर हो गई – तो क्यों हुई ? क्या यह साजिश का हिस्सा नहीं है ? कैसे तय होगा ? जहां तक मुझे याद है, जज लोया की हत्या के आरोप की जांच से संबंधित एक मुकदमे में यह दलील दी गई थी कि उनकी मृत्यु हुई तो वे साथी जजों के साथ थे और जजों ने ही कहा है कि स्वाभाविक मौत है तो क्या जजों पर शक किया जाए (या ऐसा ही कुछ).

You might also like

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

अपने आप में यह तर्क दमदार है पर इससे यह कहां सुनिश्चित होता है कि हत्या हुई होगी तो वह जज साहिबानों की जानकारी में होगी. मुमकिन है साजिश का पता जज साहिबानों को न हो. अगर अवमानना का मामला न हो तो आज ही गृहमंत्री का बयान (टाइम्स ऑफ इंडिया में छपा है) क्या जेंडर प्रोफेसन पूछ कर गुनाह तय होगा ?

बिल्कुल सही है, पर पेशे के मद्देनजर किसी गुनाह की जांच न हो यह कैसे सही है ? जहां तक जज लोया की मौत की जांच नहीं होने का मुद्दा है, द वायर की एक खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में वकील इंदिरा जयसिंह ने जस्टिस अरुण मिश्रा को लोया की मौत का मामला मिलने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उनका पुराना इतिहास है कि उन्होंने गुजरात सरकार के पक्ष में फैसला दिया है, जो 20 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है.

आज गृहमंत्री कह रहे हैं कि पद देखकर आपराधिकता तय नहीं होगी तो पद देखकर निर्दोष होना भी तय नहीं होना चाहिए. रंजन गोगोई के मामले में ही नहीं, जज लोया की मौत का मामला भी कम गंभीर नहीं है. अदालत ने जांच से इनकार किया है जबकि बांबे हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस बीजी कोल्से पाटिल ने लोया की मौत की जांच को पूरे न्यायपालिका की प्रतिष्ठा की बात बताई है. उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका की इज्जत दांव पर लगी है, जिसे सभी को और अदालत को मिलकर बचाना है. पर जांच नहीं हुई और आज यह दूसरा मामला.

रंजन गोगोई पर चल रहा, यौन शोषण का मामला बंद हुआ. जो न्यायपालिका अपने शीर्ष द्वारा उत्पीड़ित महिला को न्याय न दिला सके, वह बार बार जनता में खुद पर भरोसा रखने की बात कैसे कर सकती है ?

अन्तरावलोकन कीजिये, मेरे आका, आप ने अपनी खुद की ही अवमानना कर दी है.
अब यदि आप कार्टून, टिप्पणियों, आदि परिहास को भी अवमानना समझ कर फटाफट नोटिस जारी करते हैं तो वह सब आप की खीज होती है. थोड़ी पीठ टटोलियेगा, वहां जितना दम होगा, हमारा भरोसा भी उसी के अनुपात में होगा.

रंजन गोगोई को फंसाने का षड़यंत्र था यह, यह निष्कर्ष सही हो सकता है. पर यह षड़यंत्र किसका था ? रंजन गोगोई को फंसा कर किसे क्या लाभ मिल सकता था ? और इस यौन शोषण के षड़यंत्र तथा राज्यसभा की छोटी-सी कुर्सी के बीच का सूत्रधार कौन है ?

इन सब सवालों का उत्तर न खोजा जाना, अदालत की अवमानना हो सकती है, पर यह सब सवाल संविधान की कस्टोडियन सुप्रीम कोर्ट से पूछना, हर नागरिक का धर्म और अधिकार है.

  • विजय शंकर सिंह एवं संजय कुमार सिंह

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कंडोम में न्यायपालिका

Next Post

माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी क्यों कहा जाता है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
Next Post

माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी क्यों कहा जाता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आर्म्स एक्ट ख़त्म कराओ !

January 10, 2018

भूमकाल विद्रोह के महान आदिवासी क्रांतिकारी गुंडाधुर : हैरतंगेज दास्तान

July 14, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.