Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

देह

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 20, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देह
इस देह में
बहुत सारे देह हैं

एक देह वह है
जो सिर्फ़ भीड़ से धकियाते हुए
अपने गंतव्य तक पहुँचता है

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

इस देह में घुल जाता है
हज़ारों देह के गंध
गोनोरिया रोगी हो या गलित कुष्ठ का रोगी
सबकुछ आत्मसात कर
ज़िंदा रहता है यह देह

तुम इसे मेरी उन्नत प्रतिरोध क्षमता कहते हो
मैं इसे अपने पारिपार्श्विक के प्रति उदासीनता

दूसरा वह देह है
जो तुम्हारे साथ अंतरंग होने के लिए
शुचिता की तलाश में रहता है
बाल्टी भर पानी में धुल जाता है
नर्तकी का ज़हरीला दंश

यह देह तुम्हारे साथ जब होता है
अक्सर, बंद खिड़की के पीछे
मुजरा करती हैं उसकी परछाईंयाँ

तुम इसे खंडित व्यक्तित्व कहते हो
मैं इसे दुनाली के निशाने पर रखा शिकार कहता हूँ

तीसरा देह नींद और शांति की तलाश में रहता है
उसके लिए फुटपाथ और महल में
कोई अंतर नहीं है
माँ की गोद से बिछड़ने के बाद
इस देह के लिए सब कुछ एक समान है

तुम इसे निस्पृह पशु कह सकते हो
मेरे लिए यही चरम वैराग्य है

एक और देह इनके सिवा भी है
एक देह
जो कभी बनना चाहता है
राजा के बेशर्म नाक पर पड़ता हुआ घूँसा
कभी बनना चाहता है
बारूद और बंदूक़
उनके लाल कार्पेट के नीचे
फटना चाहता है बम बनकर

तुम इसे आत्मघाती कह सकते हो
मेरे लिए यही देह सबसे उत्तम है

  • सुब्रतो चटर्जी

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पब्लिक सेक्टर के प्राइवेटाइजेशन का तार्किक विस्तार : क्यों न सरकार को प्राइवेटाइज कर दिया जाए ?

Next Post

‘खैरमकदम’ से शुरू होकर ‘मुर्दाबाद’ तक पहुंचने में कई वर्ष लग गए इन बाबू लोगों को

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

'खैरमकदम' से शुरू होकर 'मुर्दाबाद' तक पहुंचने में कई वर्ष लग गए इन बाबू लोगों को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारतीय रेल अंध निजीकरण की राष्ट्रवादी चपेट में

August 19, 2020

साम्राज्यवादी युद्ध का विरोध करें !

March 3, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.